
सर्दियों के मौसम में वजन घटाना चाहते हैं, तो डाइट पर फोकस करें। सुबह-सुबह स्वादिष्ट और हेल्दी स्मूदी का सेवन करें। ताजी सब्जियों से बनी स्मूदी से शरीर को पोषक तत्व मिलते हैं और फैट बर्न करने में मदद मिलती है। इन स्मूदीज में फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो डिटॉक्सिफिकेशन को बढ़ावा देते हैं और ओवरईटिंग से बचाते हैं। इस लेख में जानें ऐसी 5 हेल्दी सब्जियों से बनी स्मूदी जो सर्दियों में वेट लॉस (Weight Loss) को आसान बना सकती हैं और आपको एनर्जी से भरपूर रखती हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के एक अध्ययन में यह पाया गया है कि सब्जियों का सेवन बढ़ने पर 4 वर्षों में औसतन 1 किलोग्राम वजन कम हुआ। अध्ययन के निष्कर्ष में कहा गया है कि वजन कम करने के लिए सब्जियां फायदेमंद होती हैं और इन्हें हेल्दी जीवनशैली के साथ खाएंगे, तो वजन कम करने में मदद मिलेगी। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित न्यूट्रिवाइज क्लिनिक की न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा से बात की।
1. बीटरूट स्मूदी- Beetroot Smoothie

- बीटरूट स्मूदी सर्दियों में शरीर को डिटॉक्स करने और ब्लड को साफ करने में मदद करती है।
- न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा ने बताया कि बीटरूट स्मूद में आयरन होता है जिससे ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है।
- इससे फैट बर्निंग प्रक्रिया भी बेहतर होती है और शरीर को पर्याप्त एनर्जी भी मिलती है।
इसे भी पढ़ें- क्या खाली पेट स्मूदी पीना सही है? जानें एक्सपर्ट से
2. पालक स्मूदी- Spinach Smoothie

- पालक स्मूदी में फाइबर और आयरन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।
- पालक स्मूदी का सेवन करने से ओवरईटिंग की इच्छा कम होती है।
- इससे वेट लॉस करने में मदद मिलती है और इम्यूनिटी बढ़ती है।
3. गाजर स्मूदी- Carrot Smoothie

- गाजर स्मूदी में विटामिन-ए और बीटा-कैरोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
- न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा ने बताया कि इस स्मूदी में मौजूद फाइबर से भूख कंट्रोल होती है और कैलोरी इंंटेक कम होता है।
- गाजर स्मूदी पीने से वाटर रिटेंशन कम होता है और डिटॉक्स प्रक्रिया तेज होती है।
4. ब्रोकोली स्मूदी- Broccoli Smoothie
- ब्रोकोली स्मूदी सर्दियों में वजन घटाने के लिए सबसे हेल्दी ड्रिंक मानी जाती है।
- इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर से टॉक्सिन्स निकालते हैं और पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं।
- यह स्मूदी पाचन सुधारती है, ब्लोटिंग कम करती है और मेटाबॉलिज्म को तेज करती है।
5. टमाटर स्मूदी- Tomato Smoothie
- टमाटर स्मूदी में मौजूद लाइकोपीन और विटामिन-के फैट ऑक्सीडेशन बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे वजन तेजी से घटता है।
- यह स्मूदी ब्लड शुगर को कंंट्रोल करती है और ओवरईटिंग की इच्छा को कम करती है।
- टमाटर में पानी और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखकर नेचुरल डिटॉक्स करती है।
निष्कर्ष:
सब्जियों से बनी ये स्मूदीज आपके शरीर को पोषण देने के साथ-साथ फैट बर्निंग को नेचुरली सपोर्ट करती हैं। अगर इन्हें रोजाना डाइट में शामिल किया जाए, तो ठंड में भी स्लिम और एक्टिव रहना आसान हो जाता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Oct 28, 2025 10:05 IST
Published By : Yashaswi Mathur