Doctor Verified

क्या खाली पेट स्मूदी पीना सही है? जानें एक्सपर्ट से

कुछ लोगों को नाश्ते में स्मूदी पीना पसंद होता है। लेकिन क्या खाली पेट स्मूदी पीना सेफ होता है? लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या खाली पेट स्मूदी पीना सही है? जानें एक्सपर्ट से


What Is the Best Time To Drink Smoothies: दिनभर एक्टिव रहने के लिए ब्रेकफास्ट हेल्दी होना बहुत जरूरी है। अगर आप ब्रेकफास्ट में तला-भूना, भारी या कुछ मसालेदार खाते हैं तो आप दिनभर सुस्त महसूस कर सकते हैं। लेकिन अगर आप कुछ हल्का और हेल्दी खाते हैं, तो आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करेंगे। ब्रेकफास्ट में अक्सर लोग पोहा, उपमा, दलिया, ओट्स, चीला या उत्तपम बनाकर खाना पसंद करते हैं। वहीं, कई लोगों को नाश्ते में स्मूदी पीना पसंद होता है। अधिकतर स्मूदी को दही से तैयार किया जाता है। ऐसे में क्या इसका सेवन खाली पेट करना सही होता है? इस बारे में जानने के लिए हमने मुंबई के केटी क्लिनिक की आयुर्वेदिक डॉ अंजू मनकानी (BAMS CCH, CGO) से बात की। आइए लेख में एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब।

01 - 2025-06-16T180001.371

क्या खाली पेट स्मूदी पीना सही है? Is It Good To Consume Smoothie On An Empty Stomach

  • अगर आप खाली पेट स्मूदी पीना चाहते हैं, तो यह निर्भर करता है आप कौन-सी स्मूदी पी रहे हैं। अगर आप खाली पेट फलों से बनी स्मूदी पीते हैं, तो यह ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट ऑप्शन होगा। इससे बॉडी को न्यूट्रिएंट्स और एनर्जी दोनों मिलेगें।
  • फ्रूट और वेजिटेबल के ब्रेकडाउन होने से सेल्यूलर स्ट्रक्चर इंप्रूव होता है। लेकिन, स्मूदी के लिए उन्हीं फल और सब्जियों को सेलेक्ट करें जो आपको आसानी से पच जाते हैं। जिन फूड्स से आपको सेंसिटिविटी है उन्हें अवॉइड करने की आदत बनाएं।
  • अगर आप दूध या दही से बनी स्मूदी पी रहे हैं, तो खाली पेट इसका सेवन नहीं करें। क्योंकि इसके सेवन से ब्लोटिंग, पेट दर्द या एसिडिटी हो सकती है। ध्यान रखें कि आप दूध के साथ दही या खट्टे फल न मिलाएं। अन्यथा ये कॉम्बिनेशन आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
  • अगर आपको खांसी-जुकाम या पाचन से जुड़ी कोई समस्या है, तो खाली पेट सेवन करना अवॉइड करें। क्योंकि इस वजह से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें- वजन कंट्रोल रखने के लिए पिएं अंजीर से बनी ये 3 स्मूदीज, जानें अन्य फायदे और रेसिपी

ब्रेकफास्ट में फ्रूट्स और वेजिटेबल स्मूदी पीने के फायदे

सुबह के नाश्ते में सभी न्यूट्रिएंट्स होने जरूरी होते हैं। स्मूदीज को फलों और सब्जियों को मिक्स करके बनाया जाता है। इसे पानी, दही, दूध या सब्जी के पानी के साथ तैयार किया जाता है। अगर आप सुबह की शुरुआत विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ करते हैं, तो आप दिनभर एनर्जेटिक रहेंगे। फलों और सब्जियों से आपको फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलेंगे। इससे डाइजेशन भी ठीक रहेगा और आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आपको पाचन संबंधित समस्याएं रहती हैं, तो किसी हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह पर ही खाली पेट कोई भी स्मूदी पिएं। क्योंकि खाली पेट स्मूदी पीने से सेहत को नुकसान हो सकता है।
  • अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही कोई भी स्मूदी पिएं।
  • खाली पेट दही और खट्टे फलों की स्मूदी अवॉइड करें। क्योंकि ये खाद्य पदार्थ पेट में एसिड बढ़ने की वजह बन सकते हैं।
  • अगर आप सब्जियों की स्मूदी पी रहे हैं, तो ताजी सब्जियों से ही स्मूदी तैयार करें।

इसे भी पढ़ें- पीसीओएस की समस्या में राहत दे सकती हैं ये 3 हेल्दी स्मूदीज, जानें बनाने का तरीका 

निष्कर्ष

एक्सपर्ट के मुताबिक खाली पेट स्मूदी पीना सुरक्षित है। लेकिन अगर आप फलों या सब्जियों की स्मूदी पी रहे हैं। लेकिन अगर आप दही या खट्टे फलों से बनी स्मूदी पी रहे हैं, तो खाली पेट स्मूदी न पिएं। क्योंकि इसके कारण आपको पाचन संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए एक्सपर्ट से बात करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसे शेयर करना न भूलें।

FAQ

  • क्या सुबह सबसे पहले स्मूदी पीना अच्छा है?

    एक्सपर्ट के मुताबिक सुबह सबसे पहले स्मूदी पीना अच्छा है। लेकिन सिर्फ तभी अगर आप फलों या सब्जियों की स्मूदी पी रहे हैं। अगर आप दही या खट्टे फलों से बनी स्मूदी पी रहे हैं, तो खाली पेट स्मूदी न पिएं।
  • स्मूदी पीने का सबसे अच्छा समय क्या है?

    स्मूदी का सेवन आप दोपहर के समय या शाम में स्नैक्स टाइम में कर सकते हैं। इसका सेवन आप सुबह खाली पेट भी कर सकते हैं। लेकिन अगर आप दही या खट्टे फलों से बनी स्मूदी पी रहे हैं, तो खाली पेट स्मूदी न पिएं।
  • क्या स्मूदी खाली पेट के लिए अच्छी है?

    खाली पेट स्मूदी का सेवन किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रखें खट्टे फलों और दही व दूध से बनी स्मूदी खाली पेट न पिएं। क्योंकि इसके सेवन से डाजेस्टिव एसिड बढ़ सकता है और पाचन संबधित समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप फलों और सब्जियों से बनी स्मूदी पी रहे हैं, तो यह पूरी तरह सेफ है।

 

 

 

Read Next

आपके घर में हेल्दी समझे जाने वाले ये 5 नाश्ते असल में हो सकते हैं अनहेल्दी, एक्सपर्ट से जानें कारण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version