
Smoothie For Breakfast Good Or Bad: ब्रेकफास्ट में स्मूदी का सेवन करना आजकल एक ट्रेंड बन गया है। सिर्फ जिम जाने या फिट रहने की कोशिश करने वाले लोग ही नहीं, इन दिनों आम लोग भी फलों को सीधा खाने की बजाए उनकी स्मूदी पीना पसंद करने लगे हैं, क्योंकि हम सोशल मीडिया पर रील स्क्रोल करते समय ज्यादातर फिटनेस फ्रीक्स और एक्सपर्ट्स को ब्रेकफास्ट में स्मूदी का सेवन करते देखते हैं। इसमे कोई संदेह नहीं है कि स्मूदी पीने में बहुत ही स्वादिष्ट होती हैं और फलों की तुलना में लोग इनका सेवन ज्यादा आसानी से कर लेते हैं। इसके अलावा, ऐसा भी माना जाता है कि स्मूदी का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होता है। लेकिन सवाल यह है कि क्या वाकई ब्रेकफास्ट में स्मूदी का सेवन फायदेमंद होता है? क्या नाश्ते में स्मूदी पीना फलों की तुलना में अधिक स्वस्थ विकल्प है? फिटनेस कोच, योगाचार्य और न्यूट्रिशनिस्ट जूही कपूर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में ब्रेकफास्ट में स्मूदी के सेवन को लेकर कुछ जरूरी जानकारी शेयर की है। चलिए जानते हैं नाश्ते में स्मूदी पीना वाकई सेहत के लिए फायदेमंद होता है या इसके कुछ नुकसान भी हैं....

नाश्ते में स्मूदी पीना फायदेमंद है या नुकसानदायक- Drinking Smoothie For Breakfast Good Or Bad In Hindi
न्यूट्रिशनिस्ट जूही कपूर की मानें, "ऐसा नहीं है कि नाश्ते में फलों की बजाए स्मूदी का सेवन करना नुकसानदायक होता है। लेकिन कई बार स्मूदी पीने की वजह से लोगों में एलर्जी की प्रतिक्रिया और पाचन संबंधी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। असल में फलों की तासीर ठंडी होती है और आयुर्वेद हमेशा सुझाव देता है कि फलों को कभी भी दूध के साथ मिक्स नहीं करना चाहिए। यह कुछ लोगों के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा, फलों को जब आप सीधा चबाकर खाते हैं, तो इन्हें चबाते समय आपकी कैलोरी बर्न होती है। इसके अलावा, फलों को चबाते समय हमारे उनमें लार और कई पाचन एंजाइम्स भी मिल जाते हैं, जिससे ये पचने में आसान हो जाते हैं और हमारे शरीर को इनका पूर्ण लाभ मिलता है। साथ ही, इससे डाइजेशन भी बेहतर होता है। फलों का सीधे तौर सेवन करने के बाद आप लंबे समय पेट भरा महसूस करते हैं। वहीं जब आप स्मूदी का सेवन करते हैं, तो जल्दी डाइजेस्ट हो जाती है और इसे पचाने के लिए बहुत ज्यादा कैलोरी खर्च करने की भी जरूरत नहीं होती है।"
इसे भी पढ़ें: बच्चों को रोज खिलाएं ये 4 हेल्दी ब्रेकफास्ट, नहीं पड़ेगे जल्दी से बीमार
हालांकि, ऐसा नहीं है कि स्मूदी आपको नहीं पीनी चाहिए। कभी-कभी स्मूदी पीने में कोई बुराई नहीं है। साथ ही, कुछ लोगों के लिए स्मूदी का विकल्प अधिक बेहतर हो सकता है। कुछ लोग, जो चबा नहीं सकते या जो बीमार हैं, उन्हें दांतों से जुड़ी कोई समस्या है, वे निश्चित रूप से फलों को स्मूदी के रूप में ले सकते हैं। यहां तक कि बहुत छोटे शिशुओं या वरिष्ठ नागरिकों के लिए जो ठीक से चबा नहीं सकते हैं उनके लिए स्मूदी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: फिट रहने के लिए सुबह ब्रेकफास्ट में क्या खाती हैं शिल्पा शेट्टी? जानें उन्हीं से
एक्सपर्ट क्या सलाह देती हैं?
जिन लोगं के पास फल को पूरा खाने का विकल्प है, तो वह फलों को सीधा खाने से क्यों बचना चाहते हैं। जबकि फल हमेशा ही स्मूदी की तुलना में अधिक फायदेमंद होते हैं। हां, स्मूदी स्वादिष्ट हो सकती है, लेकिन आपको कभी-कभी इनका सेवन करना चाहिए। जब आप फलों को पूरा खा सकते हैं तो उन्हें पीने की आदत न डालें!
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version