फिट रहने के लिए सुबह ब्रेकफास्ट में क्या खाती हैं शिल्पा शेट्टी? जानें उन्हीं से

हाल ही ने शिल्पा ने अपना पसंदीदा नाश्ते की रेसिपी शेयर की है। जो सेहत के लिए काफी हेल्दी और फायदेमंद होती है। आइये जानते हैं इस रेसिपी के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
फिट रहने के लिए सुबह ब्रेकफास्ट में क्या खाती हैं शिल्पा शेट्टी? जानें उन्हीं से

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी डाइट और फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर फिटनेस और डाइट से जुड़ी वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस को प्रेरित करती रहती हैं। हाल ही ने शिल्पा ने अपना पसंदीदा नाश्ते की रेसिपी शेयर की है। जो सेहत के लिए काफी हेल्दी और फायदेमंद होती है। आइये जानते हैं इस रेसिपी के बारे में। 

एवोकाडो सैंडविच खाने के फायदे 

  • शिल्पा को सुबह नाश्ते में एवोकाडो खाना काफी पसंद है। इसे खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। 
  • एवोकाडो टोस्ट वजन घटाने में काफी मददगार होता है। यह भूख को कम करता है, जिससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी भी पिघलती है। 
  • एवोकाडो टोस्ट या सैंडविच मोनोअनसैचुरेटेड फैट से भरपूर होते हैं, जो हार्ट से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करते है। 
  • एवोकाडो में फाइबर, विटामिन ए, विटामिन के, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को पोषण देने में लाभकारी होते हैं। 
  • इस टोस्ट या सैंडविच को खाने से बालों का झड़ना, टूटना कम होने के साथ ही त्वचा पर भी चमक आती है। 
  • इसे खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है साथ ही डिप्रेशन और तनाव जैसी समस्याएं भी कम होती हैं। 
avacado

एवोकाडो और अंडे से बनाएं रेसिपी 

  • इस सैंडविच को बनाने के लिए सबसे पहले एवोकाडो को काटें। 
  • अब इसे अच्छे से मैश करके इसका एक पेस्ट तैयार करें। 
  • इसके बाद आपको इस पेस्ट में उबले हुए अंडे को अच्छे से मिलाना है। 
  • अब इस पेस्ट में काली मिर्च और नमक मिलाएं। 
  • इसके बाद आपको ब्राउन ब्रेड को ग्रिल करना है और इस पेस्ट को उसपर फैलाकर लगाना है। 
  • लीजिए आपका एवोकाडो और एग से बना सैंडविच तैयार है। 

चाय के साथ टोस्ट खाती हैं  शिल्पा 

शिल्पा ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वे एवोकाडो और अंडे से बने सैडविच को सुबह नाश्ते में खाना काफी पसंद करती हैं। वे इसमें कुछ भी एक्स्ट्रा मिलाने के बजाय सबकुछ नैचुरल रखती हैं। यह हेल्दी सैंडविच उन्हें चाय के साथ खाना काफी अच्छा लगता है। शिल्पा अपनी चाय में भी चीनी या फिर आर्टीफिशियल स्वीटनर मिलाने के बजाय कोकोनट शुगर डालती हैं। 

Read Next

डायबिटीज के कारण हड्डियों पर पड़ सकता है बुरा असर, नई स्टडी में हुआ खुलासा

Disclaimer