बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर बखूबी जानी जाती हैं। वे बॉलीवुड की फिटेस्ट एक्ट्रेसिस में से एक हैं। उन्होंने फिटनेस के दम पर सभी को अपना लोहा मनवाया है। वे अक्सर फिटनेस के प्रति लोगों को ट्रेंड करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने एब्स बनाने के लिए प्लैंक एक्सरसाइज करने के तरीकों के बारे में बताया है। आइये जानते हैं इसके बारे में।
एब्स के लिए बताया वर्कआउट
शिल्पा ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे एब्स बनाने के पूरे वर्कआउट के बारे में बताती नजर आ रही हैं। शिल्पा ने कैप्शन में लिखा कि यह वर्कआउट कोर मसल्स के साथ-साथ पूरी शरीर के लिए फायदेमंद है। एब्स बनाने के लिए आपको प्लैंक करना है। उन्होंने वीडियो में 3 तरह से प्लैंक करने के बारे में बताया है। जिसके उन्होंने 3 रेप्स मारने की सलाह दी है।
View this post on Instagram
इन तरीकों से करें प्लैंक
अगर आप एब्स बनाना या फिर इसे मेनटेन करना चाहते हैं तो इसके लिए प्लैंक करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। शिल्पा ने बताया कि एब्स बनाने के लिए पहले आपको एक्सटेंडेट आर्म प्लैंक (हिप एक्सटेंशन) करना चाहिए। इसके बाद आपको साइड एल्बो प्लैंक (हिप डिप्स) के कुछ सेट्स मारने चाहिए। वहीं, इन दोनों के बाद इल्बो प्लैंक करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इन तीनों तरीकों से प्लैंक करने से आपकी साइड की चर्बी कम होने के साथ ही साथ एब्स बनाने में भी मदद मिलेगी। इसके लिए आप इन तीनों प्लैंक्स के 3- 3 सेट्स लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - फिट रहने के लिए सुबह ब्रेकफास्ट में क्या खाती हैं शिल्पा शेट्टी? जानें उन्हीं से
प्लैंक एक्सरसाइज करने के फायदे
- प्लैंक एक्सरसाइज सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है।
- इसे करने से शरीर में लचीलापन बढ़ता है साथ ही साथ शरीर एनर्जेटिक भी बनती है।
- इस एक्सरसाइज को करने से पोश्चर में सुधार आता है।
- यह एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया तेज होती है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर रहता है।
- अगर आप एब्स बनाना चाहते हैं तो भी इस एक्सरसाइज को कर सकते हैं।
- वजन घटाने के लिए भी इसे करना फायदेमंद होता है। इससे अधिक मात्रा में कैलोरी बर्न होती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version