बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए पिएं ये 5 हेल्दी स्मूदीज, जानें बनाने का तरीका

Smoothies For Hair: बालों की सही ग्रोथ के लिए सही देखभाल के साथ सही पोषण होना भी जरूरी है। आइए जानें बालों के लिए हेल्दी स्मूदीज के बारे में।  
  • SHARE
  • FOLLOW
बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए पिएं ये 5 हेल्दी स्मूदीज, जानें बनाने का तरीका


गर्मियों का मौसम आते ही बालों से जुड़ी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। वातावरण का तापमान और सही देखभाल न करना बालों पर बुरा असर डाल सकते हैं। इसके कारण बालों से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं और बाल दिन पर दिन कमजोर होने लगते हैं। बालों की मजबूती के लिए सही देखभाल और सही डाइट दोनों जरूरी होती हैं। बालों की देखभाल के लिए हेयर ऑयलिंग से लेकर हेयर वॉश तक हर चीज पर ध्यान देना होता है। वहीं डाइट के लिए सभी पोषक तत्वों की बराबर मात्रा होनी जरूरी होती है। गर्मियों में डाइट पर ध्यान देना और भी ज्यादा जरूरी है। बाहर का तापमान शरीर को डिहाइड्रेट करता है, जिसका असर त्वचा और बालों पर भी नजर आने लगता है। ऐसे में हेल्दी ड्रिंक्स और स्मूदीज का सेवन शरीर को लाभ पहुंचा सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं बालों की हेल्दी ग्रोथ के लिए स्मूदीज को भी फायदेमंद माना गया है? आज इसी विषय पर बात करते हुए हम ऐसी 5 स्मूदीज के बारे में बताएगें, जिनका सेवन बालों बढ़ाने में मददगार हो सकता है। 

smoothies for hair growth

बालों की हेल्दी ग्रोथ के लिए स्मूदीज के फायदे (Smoothies For Hair Growth and Thickness) 

बाल बढ़ाने के लिए प्राकृतिक चीजों का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह बालों को अंदर से मजबूत बनाने में मदद कर सकती हैं। वहीं स्मूदीज तैयार करने के लिए फलों, सब्जियों, सीड्स और हर्ब्स का इस्तेमाल किया जाता है। इन सभी चीजों में भरपूर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो बालों की हेल्दी ग्रोथ के लिए जरूरी है। 

बालों की हेल्दी ग्रोथ के लिए ट्राई करें ये 5 स्मूदीज (5 Best Smoothies For Natural Hair Growth)

1. बेहद असरदार है प्रोटीन स्मूदी

बालों में मजबूती बनाए रखने के लिए प्रोटीन एक आवश्यक तत्व माना गया है। यह बालों का टूटना रोकने और ग्रोथ के लिए जरूरी माना जाता है। प्रोटीन स्मूदी तैयार करने के लिए मिक्सी जार में 1 कप बादाम के दूध, 4 चम्मच ओट्स, 2 चम्मच पीनट बटर, 1 चम्मच कोकोआ पाउडर लें। सभी चीजों को मिलाकर इसकी स्मूदी तैयार करें और आखिर में 1 चम्मच अलसी का पाउडर मिलाकर स्मूदी का आनंद लें। 

2. बायोटीन स्मूदी होगी फायदेमंद 

बालों को लंबा और घना बनाने के लिए बायोटीन फायदेमंद माना गया है। इसे डाइट और सप्लीमेंट दोनों तरीको से लिया जा सकता है। बायोटीन स्मूदी तैयाैर करने के लिए मिक्सी जार में 1 कप बादाम का दूध लीजिए। अब इसमें 1 केला और आधा कप रसभरी (Raspberries) मिलाएं। सभी चीजों को ग्राइंड करके स्मूदी तैयार कर ले।

इसे भी पढ़े- ओट्स स्मूदी पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें रेसिपी

3. दही और स्ट्रॉबेरी की स्मूदी 

दही का सेवन बालों को मजबूत बनाने में फायदेमंद साबित हो सकता है। वहीं स्ट्रॉबेरी में मौजूद पोषक तत्व स्कैल्प को क्लीन रखने में मदद करते हैं। इस स्मूदी में विटामिन्स की भरपूर मात्रा पायी गई है, जो बालों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है। दही और स्ट्रॉबेरी की स्मूदी तैयार करने के लिए 1 कप सोया मिल्क, आधा कप दही, आधा कप स्ट्रॉबेरी (पीसी हुई) को मिक्सी में ग्राइंड कर लें। इसके साथ ही इसमें 2 चम्मच शहद मिलाएं और फ्रेश स्मूदी का आनंंद लें। 

4. एप्पल की स्मूदी 

एप्पल से बनाई गई इस स्मूदी में जिंक की अधिक मात्रा पायी जाती है। इसका सेवन जड़ो को मजबूत बनाकर बालों को घना बनाने में मदद कर सकता है। इसे तैयार करने के लिए आधा कप दही में 1 कप सेब मिलाएं। आखिर में 1 चुटकी दालचीनी पाउडर और 2 चम्मच पंपकिन सीड्स का पाउडर मिलाएं। सभी चीजों को मिक्सी में ग्राइंड करें और हेल्दी स्मूदी का आनंद लें।

इसे भी पढ़े- गर्मी में वजन घटाने और शरीर को ठंडा रखने के लिए ट्राई करें ये 5 स्मूदी

5. केले और एवोकाडो की स्मूदी

केले और एवोकाडो की स्मूदी बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने में मदद कर सकती है। इसे तैयार करने के लिए 1 कप दूध, 1 केला और 1 एवोकाडो को मिक्सी में पीस लें। आखिर में 2 चम्मच खरबूजे के बीज मिलाकर स्मूदी सर्व करें।

 इस तरह से आप घर पर स्मूदी तैयार कर सकते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर है जिससे बालों की ग्रोथ में मदद मिल पाएगी।

 

Read Next

डैंड्रफ साफ करने के लिए इस तरह करें नारियल के दूध का प्रयोग, हेयर फॉल भी होगा कंट्रोल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version