गर्मी में वजन घटाने और शरीर को ठंडा रखने के लिए ट्राई करें ये 5 स्मूदी

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप कुछ खास तरह की स्मूदी ट्राई कर सकते हैं। जो न केवल आपके शरीर को ठंडा रखेगी साथ ही वजन भी नहीं बढ़ने देगी।
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में वजन घटाने और  शरीर को ठंडा रखने के लिए ट्राई करें ये 5 स्मूदी


चिलचिलाती और उमस भरी गर्मी से बचने के लिए यदि आप एक अच्छा ऑप्शन तलाश रहे हैं तो कुछ खास तरह की स्मूदी ट्राई कर सकते हैं। यह स्मूदी अन्य ड्रिंक्स के मुकाबले हेल्दी है और इनके सेवन से आपका वजन भी कंट्रोल रहेगा। आप इन स्मूदी को घर पर आसानी से बना सकते हैं यह स्मूदी आपके शरीर को हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक रखने में सहायक हैं। इन ड्रिंक्स के सेवन से आपकी त्वचा ग्लोइंग और रेडियंट बनी रहेगी। वैसे भी गर्मियों के मौसम में ठंडी ठंडी स्मूदी पीना किसे पसंद नहीं होता। हो सकता है आपके मन में वजन बढ़ने की चिंता हो लेकिन इन स्मूदी के सेवन से आपका वजन कंट्रोल रहेगा। आज हम आपके लिए ऐसी ही कुछ स्वादिष्ट स्मूदी लाए हैं।

1. खीरे और पुदीना की स्मूदी

  • इस स्मूदी को तैयार करने के लिए आपको खीरे को काट कर इसको पानी और पुदीने के साथ मिला देना है। 
  • अब इसे ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें। 
  • इस प्रकार आप जल्दी से ताजी ताजी और ठंडी स्मूदी को तैयार कर सकते है।
  • इसको पीने से हमारे शरीर के अन्दर जो टॉक्सिंस मौजूद होते हैं उन्हें बाहर निकलने में मदद मिलती है और गर्मियों के मौसम में यह ड्रिंक आपके शरीर को ठंडा भी रखती है। 
  • आप चाहें तो इसमें थोड़े बहुत आइस क्यूब भी डाल सकते हैं।

summer smoothie weight loss

2. खरबूजे और कीवी की स्मूदी

  • भारत में गर्मियों के मौसम में खरबूजा ज्यादा मात्रा में खाया जाने वाला फल है। 
  • मीठे खरबूजे को हर कोई पसंद करता है। 
  • खरबूजा स्वाद में मीठा और काफी रसीला होता है। 
  • कीवी जैसे फल के साथ खरबूजे को मिक्स करके ब्लेंड कर दें। 
  • ऐसा कर के ठंडा पेय पदार्थ पीने के लिए तैयार हो जाता है, जो कि गर्मियों के मौसम में हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। 
  • यह ड्रिंक आपको डिहाइड्रेशन जैसी स्थिति से बचाता है।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में मौसमी बीमारियों से बचना है, तो पिएं फल-सब्जियों वाली हेल्दी स्मूदी

3. मैंगो स्मूदी

  • आम गर्मियों के मौसम में खाया जाने वाला एक प्रमुख फल है और इस मौसम में लगभग हर घर में आम उपलब्ध होगा । 
  • आम के बिना तो मानो गर्मिया अधूरी ही रहती हैं। आम की गुठली को निकाल कर केवल इसके पल्प को दूध और दही के साथ मिक्स कर दें। 
  • आप अगर ज्यादा मीठा खाते हैं तो इसमें थोड़ी सी शक्कर भी एड कर सकते हैं। 
  • घर पर ही यह एक तरह का मैंगो शेक बन कर तैयार हो जाता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ साथ शरीर के लिए भी लाभदायक है।

summer smoothie mango

4. तरबूज और स्ट्रॉबेरी स्मूदी

तरबूज में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, जो हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। तरबूज एक प्रकार का ऐसा फल है जिसे गर्मियों में बहुत खाया जाता है। तरबूज की स्मूदी पीने मे बहुत स्वादिष्ट होती है। स्ट्रॉबेरी के साथ पीने में इसका मजा और भी ज्यादा बढ़ जाता है। दोनों चीजों को एक साथ ब्लेंड करके इनकी स्मूदी बना लें।

इसे भी पढ़ें- इन 5 तरीकों से गर्मियों में रहें कूल, फ्रेश और फिट, बीमारियां रहेंगी दूर और नहीं होगा डिहाइड्रेशन

5. केला स्मूदी

अगर आपको जल्दी जल्दी में नाश्ता तैयार करना है तो केले से बनने वाली स्मूदी आपके लिए बेस्ट रहने वाली है। आपको केले को ब्लेंड करके उसमें थोड़ा सा शहद मिक्स करके खा सकते है।

तो यह थी कुछ ऐसी स्मूदी जो गर्मियों के मौसम में आपको ठंडा रखने में मदद करती हैं और सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स की तरह आपके शरीर को नुकसान भी नही पहुंचाती हैं।

Read Next

खीरा खाने के बाद पानी पीने से सेहत को होते हैं ये 5 नुकसान, जानें कितनी देर बाद पिएं पानी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version