जूस और स्मूदीज दोनों का ही सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। खासकर गर्मियों के मौसम में यह शरीर को ठंडक पहुंचाने का एक बेहतरीन तरीका है। यहां तक कुछ लोग तो भोजन की जगह भी जूस और स्मूदीज का सेवन करते हैं। साथ ही वजन घटाने वाले और शरीर का स्वस्थ वजन बनाए रखने वाले लोगों के ये पसंदीदा ड्रिंक्स हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ ज्यादातर स्वास्थ्य समस्याओं में जूस और स्मूदीज पीने की सलाह देते हैं। क्योंकि यह शरीर को जरूरी पोषण और इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करने का एक बेहतरीन तरीका है। लेकिन अक्सर लोग इस बात को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं कि फल-्सब्जियों का जूस या स्मूदी सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद होता है (Juice Vs Smoothie Benefits For Health In Hindi)। यह जानने के लिए हमने क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट, डाइटीशियन और सर्टिफाइड डायबिटीज एजुकेटर गरिमा गोयल से बात की। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
जूस और स्मूदी में क्या अंतर है (Difference Between Juice And Smoothies In Hindi)
अक्सर लोग जूस और स्मूदीज को एक जैसा ही समझते हैं, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। जूस और स्मूदीज के बीच एक बड़ा अंतर उनके बनाने का तरीका है। जब फल और सब्जियों का जूस बनाया जाता है तो इसके लिए जूसर का इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रक्रिया में फल-सब्जियों से रस अलग हो जाता है और उनका गूदा अलग हो जाता है। लेकिन स्मूदी के साथ ऐसा नहीं होता है। स्मूदी बनाने के लिए ब्लेंडर का उपयोग किया जाता है। एक ब्लेंडर में फल-सब्जियों को डाला जाता है, और इसमें कई अन्य चीजें भी डाली जाती हैं जैसे दूध, दही, नट्स और बीज। इन सब को एक साथ ब्लेंड किया जाता है। इस प्रक्रिया में फलों-सब्जियों का गूदा और रस अलग नहीं होते हैं।
इसे भी पढें: बच्चों को खिलाने-पिलाने से जुड़े ये 5 मिथक हैं भारत में पॉपुलर, एक्सपर्ट से जानें इनकी सच्चाई
जूस या स्मूदी, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद (Juice Vs Smoothie Benefits For Health In Hindi)
डायटीशियन गरिमा गोयल की मानें तो जूस और स्मूदी दोनों का ही सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर बात करें कि दोनों में क्या ज्यादा फायदेमंद है तो इसका जवाब है स्मूदीज। जूस की तुलना में स्मूदीज पीना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। जब आप जूस की बात करते हैं तो जूस दो तरह जके होते हैं फलों का जूस और सब्जियों का जूस। जब फलों के जूस की बात आती है तो इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है, और फाइबर कंटेंट नहीं होता है। क्योंकि जूसिंग की प्रक्रिया में फलों का गूदा अलग निकाल दिया जाता है और उनमें सिर्फ शुगर और रस रह जाता है। फलों के रस में कोई फाइबर नहीं होता है और यह ग्लाइसेमिक इंडेक्स में हाई होता है।
वहीं स्मूदी की बात करें तो इसमें सभी फल-सब्जियां और जो अन्य चीजें डाली जाती हैं, वह इसमें पूरी तरह से बरकरार रहती हैं। क्योंकि इसमें साबुत चीजें सिर्फ ब्लेंड होती हैं उनसे कुछ भी अलग नहीं होता है। साथ ही इससे उनके पोषण पर भी कोई असर नहीं पड़ता है। बल्कि आप इसमें अपनी पसंद की फल-सब्जियां, दूध, नट्स और बीज आदि मिलाकर अधिक हेल्दी बना सकते हैं। इसके अलावा स्मूदीज आपके पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद होती हैं, क्योंकि यह डाइट्री फाइबर भरपूर होती है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है।
इसे भी पढें: अच्छे पाचन के लिए क्या खाएं? एक्सपर्ट से जानें डाइजेशन को बेहतर बनाने वाले 5 फूड्स
आपको किसका सेवन करना चाहिए?
इसमें कोई संदेह नहीं है कि जूस की तुलना में स्मूदीज पीना अधिक फायदेमंद होता है। हमारी सलाह यह है कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए फल और स्मूदीज दोनों का सेवन करें। जिससे कि आप किसी एक चीज के बार-बार सेवन से बोर न हों। लेकिन डायबिटीज रोगियों को जूस के अधिक सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि इनमें शुगर की मात्रा ज्यादा होती है।
All Image Source: Freepik.com
(With Inputs: Dietitian Garima Goyal, MS, RD, CDE, Founder- Dt. Garima Diet Clinic , Ludhiana, Punjab)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version