डायबिटीज रोगियों को अपने डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। खासतौर पर शर्करा और कार्बोहाइट्रेट युक्त आहार न खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल होता है कि क्या रवा या सूजी डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद होती है? क्या वजन घटाने के लिए सूजी फायदेमंद है? अगर आपके मन में भी इस तरह के सवाह हैं, तो आज इस लेख में आपको इसका जबाव मिल जाएगा। नोएडा स्थिति डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि सूजी या रवा ड्यूरम नामक गेहूं (सूजी किसकी बनी होती है?) से तैयार किया जाता है। ऐसे में यह फाइबर का एक अच्छा स्त्रोत होता है। फाइबरयुक्त आहार डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल मरीजों के लिए (Is sooji rava good for diabetics?) फायदेमंद है। इसके सेवन से शरीर का वजन कम होता है। ऐसे में सूजी आपके लिए एक बेस्ट आहार हो सकता है।
सूजी में मौजूद पोषक तत्व? (Rava Nutritional Profile)
रवा ड्यूरम गेहूं से तैयार होता है। इस गेंहू की बनावट किरकिरा और सख्त होती है। इसमें कई तरह के मिनरल्स और फाइबर होते हैं। इसके अलावा सूजी में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर के स्तर (Suji Benefits) को कम करने में असरदार होते (Is semolina rava good for diabetics?) हैं। ड्यूरम गेहूं में फोलेट की मात्रा हाई होती है, जो एनीमिया और ब्लड क्लॉट को बनने से रोकने में मददगार होती है।
इसे भी पढ़ें - कैसे तैयार होती है सूजी और क्या ये वाकई मैदे से ज्यादा हेल्दी है? जानें सूजी खाने के फायदे और नुकसान
इसके अलावा सूजी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Glycemic index) 66 और ग्लाइसेमिक लोड ( Glycemic load) 14.7 है। यह सामान्य ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) और ग्लाइसेमिक लोड (जीएल) के अंतर्गत (suji glycemic index) आती हैं। ऐसे में सूजी का सेवन आप अप्पम या रवा डोसा के रूप में खूब सारी सब्जियों को एड करके खा सकते हैं।
इतना ही नहीं, रवा आयरन का एक अच्छा स्रोत है। यह आपके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बेहतर करती है। साथ ही ब्लड सर्कुलेट करने में भी असरदार होती है। इसके सेवन से एनीमिया से बचाव किया जा सकता है।
डायबिटीज रोगियों के लिए सूजी के फायदे (Benefits of Consuming Rava For Diabetes)
- सूजी का सेवन करने से शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है।
- यह आपके शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित कर सकता है।
- रवा में आयरन होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यह आपके शरीर के समग्र विकास के लिए फायदेमंद मानी जाती है।
- इतना ही नहीं, रवा ब्लड में ऑक्सीजन के स्तर को सुधारने का कार्य करती है।
डायबिटीज मरीज कैसे कर सकते हैं सूजी या रवा का सेवन (Ways To Consume Rava for Diabetes)
- मसाला रवा इडली - इसमें आप इडली बनाते समय खूब सारी सब्जियां एड कर सकते हैं। यह आपके लिए बेस्ट च्वॉइस हो सकता है।
- रवा उत्तपम डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है। साथ ही यह एक स्वादिष्ट और हेल्दी ऑप्शन भी है।
- सूजी ढोकला भी डायबिटीज मरीज अपने डाइट मे शामिल कर सकते हैं। इसकी कैलोरी कम करने के लिए इसे स्टीम करके खाएं।
- डायबिटीज मरीज सूजी से चीला तैयार करके भी खा सकते हैं।
डायबिटीज मरीजों के लिए सूजी के नुकसान (Rava Risks For Diabetes )
डायबिटीज मरीजों के लिए सूजी हेल्दी माना जाता है। लेकिन अगर आपको ग्लूटेन एलर्जी है, तो इसका सेवन करने से बचें। ग्लूटेन एलर्जी में सूजी का सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है। इसकी वजह से शरीर में आपको निम्न लक्षण देखने को मिल सकते हैं, जैसे-
- कब्ज
- पेट दर्द, और
- सूजन।
- इसके अलावा अगर आप सीलिएक डिजीज से ग्रसित हैं, तो सूजी का सेवन करने से बचें।
इसे भी पढ़ें - Healthy Breakfast: बच्चों को नाश्ते में पसंद है हलवा? तो सूजी का नहीं बल्कि आटे का हलवा खिलाएं
सूजी डायबिटीज मरीजों के लिए हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। लेकिन अगर आपको ग्लूटेन से एलर्जी की शिकायत है, तो इसका सेवन करने से बचें।