फ्रेंच फ्राइज के हैं शौकीन? कहीं उम्रभर खानी न पड़ जाए आपको इस बीमारी की दवा

ब्रिटिश मेडिकल जर्नल (BMJ) में प्रकाशित एक शोध की मानें, तो अगर आप फ्रेंच फ्राइज खाने के शौकीन हैं तो आपको सेहत से जुड़ी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
  • SHARE
  • FOLLOW
फ्रेंच फ्राइज के हैं शौकीन? कहीं उम्रभर खानी न पड़ जाए आपको इस बीमारी की दवा


हमारी सेहत वैसी ही होती है जैसा हम खाते हैं। उदाहरण के लिए अगर आप फास्ट फूड्स का ज्यादा सेवन करते हैं तो शरीर में लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा ही एक फास्ट फूड है फ्रेंच फ्राइज, जिसे लेकर एक चिंताजनक शोध सामने आया है। द बीएमजे (The BMJ) जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया है कि हफ्ते में 3 बार फ्रेंच फ्राइज खाने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा 20% बढ़ जाता है। पर बात इतनी सी ही नहीं है। अगर आप आलू को फ्राइज बनाकर खाने की जगह दूसरे तरीके से खाते हैं तो इससे इस बीमारी का इतना खतरा नहीं है। इसके अलावा भी इस स्टडी में फ्रेंच फ्राइज और आलू के सेवन को लेकर काफी सारी बातें बताई गई हैं, तो आइए एक नजर डालते हैं स्टडी पर और फिर जानेंगे फ्रेंच फ्राइज खाने के नुकसान (french fries khane ke nuksan)

फ्रेंच फ्राइज को बनाने का तरीका इसे अनहेल्दी बनाता है

इस शोध के लिए 2 लाख से ज्यादा लोगों को चुना गया और उनकी डाइट संबंधी आदतों पर 30 साल रिसर्च किया गया है। इसी के बाद पता चला कि जो लोग हफ्ते में 3 बार या इससे ज्यादा फ्रेंच फ्राइज खा रहे थे उन्हें डायबिटीज टाइप-2 के मामले ज्यादा देखे गए हैं।

diabetes

भुना, उबला और मैस्ड आलू उतना नुकसानदेह नहीं

आपको जानकर हैरानी हो सकती है इस रिसर्च में इस बात का भी जिक्र है कि भुना, उबला और मैस्ड आलू उतना नुकसानदेह नहीं होता जितना कि तेल में तला हुआ फ्रेंज फ्राइ। फ्राइज के नुकसानदेह होने की एक वजह यह भी है कि इसे कार्न फ्लोर में भी लगाकर बनाया जाता है। जबकि, भुना, उबला और मैस्ड आलू सेहत के लिए उतना नुकसानदेह नहीं है और न ही इनमें फ्रेंज फ्राइज जितनी कैलोरी और फैट है।

इसे भी पढ़ें: क्या डायबिटीज के कारण हेयर फॉल बढ़ गया है? जानें इसके कारण और इलाज

फ्रेंच फ्राइज खाने के 5 नुकसान-Five harmful effects of french fries

1. हाई बीपी का खतरा

फ्रेंच फ्राइज खाने से हाई बीपी का खतरा बढ़ता है। दरअसल, जब आप इसका सेवन करते हैं तो शरीर में बैड फैट लिपिड्स बढ़ते हैं और यह धमनियों से जानकर चिपकने लगते हैं जिससे ब्लड सर्कुलेशन पर असर पड़ता है। इससे बीपी बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए फ्रेंच फ्राइज न खाएं।

2. मोटापा

फ्रेंच फ्राइज खाने से मोटापे का खतरा ज्यादा होता है। ऐसा इसलिए कि फ्रेंच फ्राइज आलू, तेल और कार्न फ्लोर आदि से तैयार होता है जो कि शरीर में कैलोरी लेवल बढ़ाने के साथ क्रेविंग को भी बढ़ावा देते हैं। इससे मोटापे का खतरा तेजी से बढ़ता जाता है। इतना ही नहीं यह बच्चों में भी मोटापे का कारण बनता है।

इसे भी पढ़ें: फ्रेंच फ्राइज़ या स्वीट पोटेटो फ्राइज़ में से कौन सी है ज्‍यादा फायदेमंद, जानिए फायदे और नुकसान 

3. डायबिटीज

डायबिटीज की समस्या फ्रेंच फ्राइज की वजह से हो सकती है। यह आपके शरीर के शुगर लेवल को बढ़ाने और इंसुलिन रेजिस्टेंस का कारण बन सकती है। इसके अलावा इन्हें खाने से शुगर स्पाइक भी तेजी से बढ़ता है जो कि शुगर के मरीजों के लिए सही नहीं है।

4. दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा

फ्रेंज फ्राइज ट्रांस फैट और कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का काम कर सकते हैं जिससे आपको दिल की बीमारियों का खतरा हो सकता है। इसके हार्ट अटैक और दिल से जुड़ी दूसरी बीमारियां भी हो सकती हैं। इसमें सोडियम भी ज्यादा होता है, जिसे लेने से बीपी बढ़ता है और स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए बड़े हों या बच्चे फ्रेंच फ्राइज के सेवन से बचें।

5. हड्डियों का नुकसान

फ्रेंच फ्राइज में सोडियम की मात्रा ज्यादा होने की वजह से यह आपकी हड्डियों से कैल्शियम कम होने की वजह बन सकता है। इसलिए हड्डियों को नुकसान से बचाना चाहते हैं तो फ्रेंच फ्राइज के सेवन से बचें।

आलू में फाइबर, विटामिन सी और मैग्नीशियम सहित कई पोषक तत्व होते हैं, लेकिन इनमें स्टार्च की मात्रा भी अधिक होती है। साथ ही आलू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी अधिक होता है, इसलिए आलू खाएं लेकिन, हेल्दी तरीके से और अपनी स्वास्थ्य से जुड़ी स्थितियों पर खास ध्यान देते हुए।

Read Next

ऊंट के आंसू की 1 बूंद कर सकती है 26 सांपों के जहर को बेअसर, वैज्ञानिकों ने खोजा चौंकाने वाला तथ्य

Disclaimer

TAGS