Expert

खाली पेट गुड़ खाने के भी हैं नुकसान, एक्सपर्ट से जानें हमेशा क्यों फायदेमंद नहीं है ये तरीका

गुड़ आयरन से भरपूर और शरीर को एनर्जी देने में मददगार है लेकिन क्या सुबह खाली पेट इसका सेवन (Khali pet gud) सही है? जानते हैं इस बारे में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से।
  • SHARE
  • FOLLOW
खाली पेट गुड़ खाने के भी हैं नुकसान, एक्सपर्ट से जानें हमेशा क्यों फायदेमंद नहीं है ये तरीका


गुड़ हम सभी के घरों की देसी मिठाई है। जी हां, हमारे यहां कुछ भी मीठा खाने के लिए नहीं होता तो लोग गुड़ खाते हैं। इसके अलावा खाने के बाद मीठे में एक टुकड़ा गुड़ जरूर खाते हैं लेकिन कभी आपने ध्यान दिया है कि गुड़ हमेशा खाने के बाद ही क्यों खाया जाता है? दरअसल, गुड़ खाने का सही तरीका यही है लेकिन आजकल लोग वेट लॉस और जानकारी के अभाव में गुड़ खाली पेट खाते हैं। जबकि, ये तरीका बिलकुल सही नहीं है। ये हम नहीं बल्कि हमारे आयुर्वेदिक एक्सपर्ट का कहना है। दरअसल, खाली पेट गुड़ खाने को लेकर हमने रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से बात की और जाना कि जो लोग खाली पेट गुड़ खा रहे हैं कहीं वे कोई गलती तो नहीं कर रहे हैं? उनकी राय जानने के बाद आप खाली पेट गुड़ खाना बंद कर देंगे।

खाली पेट गुड़ खाना कितना सही-Khali pet gud khana kitna sahi?

डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि खाली पेट गुड़ खाना कभी भी सही नहीं है। दरअसल, गुड़ गर्म प्रकृति का है जिसका सेवन शरीर में गर्मी बढ़ाता है। गुड़ शरीर में पाचक एंजाइम्स को भी बढ़ावा देता है जिससे जो भी आप खाते हैं ये आसानी से पच जाता है और इसके बाद कुछ और खाने की क्रेविंग नहीं होती। आयुर्वेद में गुड़ का जिक्र अक्सर उसकी मीठी-तीखी-मीठी ऊर्जा के संदर्भ में होता है। यह सुनने में एक पहेली जैसा लगता है, लेकिन असल में आयुर्वेद में यह वर्णन करने का तरीका है कि भोजनपाचन के विभिन्न चरणों में कैसे व्यवहार करता है। जैसे

  • -जब आप गुड़ खाते है तो ये शरीर में पाचक रसों को बढ़ाता है।
  • -इसके बाद पचने के दौरान शरीर में एनर्जी पैदा होती है।
  • -पाचन के बाद का प्रभाव व्यापक होता है और ये खाना पचाने के बाद पेट के एसिड को शांत करता है। इससे पेट में सूजन की समस्या नहीं होती और न ही खाने के बाद एसिड रिफ्लक्स और क्रेविंग की दिक्कत होती है।

इसे भी पढ़ें: क्या गुड़ खाने से सच में खून बढ़ता है? डाइटिशियन से जानें सच्चाई

खाली पेट गुड़ खाने के नुकसान-Khali pet gud khane ke nuksan

डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं जब आप खाली पेट गुड़ खाते हैं तो इसे पाचक एंजाइम्स निकलते हैं और पचने के लिए पेट में कुछ होता ही नहीं है। ऐसे में एसिडिटी हो सकती है और दिनभर के लिए आपका मेटाबॉलिज्म खराब हो सकता है। इतना ही नहीं खाली पेट गुड़ खाना आपके शरीर में पित्त की समस्या को बढ़ा सकता है इससे शरीर की गर्मी बढ़ सकती है और शरीर व पैर-हाथ में जलन बढ़ सकती है।

stomach

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेगनेंसी में गुड़ चना खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें कब खाएं और कितना खाएं

ध्यान देने वाली बात-

डॉक्टर श्रेय शर्मा की मानें तो किसी भी इंसान को सुबह उठने के बाद सबसे पहले पानी पीना चाहिए जो कि पेट को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इसके बाद लघु भोजन यानी कुछ हल्का खाना खाएं। इसके बाद आपको गुड़ खाना है तो खाएं लेकिन खाली पेट इसका सेवन बिलकुल भी न करें। सबसे अच्छा तरीका ये है कि दोपहर के खाने के बाद या किसी भी भारी भोजन के बाद आप इसका सेवन करें।

Read Next

तिल के तेल में अजवाइन मिलाकर लगाने के फायदे, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Sep 26, 2025 12:16 IST

    Published By : Pallavi Kumari

TAGS