आजकल की जीवनशैली और खान-पान वजन बढ़ने की मुख्य वजहों में से एक है। बढ़ा हुआ वजन कई गंभीर बीमारियों को न्यौता देता है। इसलिए वजन को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी होता है। वजन कम करने की चाह में हम कई तरह की डाइटिंग को फॉलो करते हैं। कई लोग तो पतले और स्लिम दिखने के लिए खाना-पीना तक छोड़ देते हैं, जबकि ऐसा करना बिल्कुल ठीक नहीं है। इससे आप पतले जरूर हो जाते हैं, लेकिन शरीर में कमजोरी हो जाती है। अगर आप हेल्दी तरीके से अपना वजन कम करना चाहते हैं तो कुछ ऐसे फूड्स का सेवन करें, जिसमें कैलोरो जीरो (Zero Calories) हो लेकिन बाकि से पोषक तत्व (Nutrients) भरपूर मात्रा में मौजूद हो। डायटीशियन सुगीता मुटेरजा बता रही हैं ऐसे ही 7 जीरो कैलोरीज फूड के बारे में-
1) खीरा (Cucumber)
खीरे को हम अकसर सलाद के रूप में खाते हैं। कई घरों में खीरे का रायता भी बनाया जाता है। खीरे में पर्याप्त मात्रा में पानी पाया जाता है। यह एक काफी हेल्दी फूड है। इसमें कैलोरी की मात्रा न के बराबर होती है। अपने वेट लॉस डाइट में आप इस जीरो कैलोरी फूड यानी खीरे को शामिल कर सकते हैं। यह आसानी से डायजेस्ट हो जाता है। खीरे में विटामिन ए, सी और ई पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट भी होता है। खीरा शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है। इसे रोज खाने से वजन कम होता है, यह फैट सेल्स को तोड़ने में भी मदद करता है।
2) अजमोद (Parsley)
अजमोद का सेवन सूप और सलाद के रूप में किया जा सकता है। इसे जीरो कैलोरी भोजन के रूप में जाना जाता है। इसे बहुत ही आसानी से डायजेस्ट किया जा सकता है। इसमें कैलोरी बहुत ही कम होती है, जो वजन कम करने में फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसमें पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, फाइबर और विटामिंस पाए जाते हैं। इसे खाने के बाद भूख का अहसास नहीं होता है, जिससे हम कम खाना खाते हैं और वजन नहीं बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें - वजन कम करने के लिए रोज पिएं ये 4 वेट लॉस सूप, डायटीशियन से जानें इनकी रेसिपी और फायदे
3) पालक (Spinach)
पालक में बहुत ही कम कैलोरी पाई जाती है। पालक में एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर, पोटैशियम और विटामिन ई काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसे सूप और सब्जी के रूप में खाया जा सकता है। वजन कम करने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं। पालक के सेवन से आप अपने वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं और वजन में कमी भी की जा सकती है।
4) मशरूम (Mushroom)
मशरूम कैल्शियम और विटामिन डी का अच्छा सोर्स होता है। आप इसे अकसर सब्जी बनाकर खाते होंगे, यह काफी स्वादिष्ट होता है। मशरूम में बहुत ही कम कैलोरी होती है, इसलिए आप इसे जीरो कैलोरी फूड में शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें फैट और कॉलेस्ट्रोल भी नहीं होता है। मशरूम में भरपूर मात्रा में नायसिन, पोटैशियम पाया जाता है। मशरूम शरीर को पोषण तत्व देता है और वजन कम करने में मदद करता है।
5) मूली (Radish)
मूली भी वजन कम करने में फायदेमंद माना जाता है। इसमें भी कैलोरी बहुत कम होती है और फाइबर की मात्रा अधिक होती हैं। इसे सलाद के रूप में खाया जाता है, इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख नहीं लगती है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है। फाइबर पेट को भरा हुआ महसूस करवाता है, जिससे भूख नहीं लगती है।
6) तोरई (zucchini)
वजन कम करना चाहते हैं तो जीरो कैलोरी फूल तोरई को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें कैलोरी के साथ ही वसा और कोलेस्ट्रॉल भी बहुत कम होता है। तोरई एक काफी स्वास्थ्यवर्द्धक सब्जी है। इसमें भरपूर मात्रा में जिंक, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और आयरन पाया जाता है। वजन कम करने के लिए तोरई को काफी अच्छा फूड माना जाता है।
इसे भी पढ़ें - Rice vs Wheat : चावल या रोटी? न्यूट्रीशनिस्ट से जानें इनमें मौजूद पोषक तत्व और वजन घटाने के लिए क्या है बेहतर?
7) चुकंदर (Beetroot)
चुकंदर कैलोरी और फैट-फ्री होता है। इसमें उच्च मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो वजन कम करने में फायदेमंद होता है। फाइबर युक्त खाना खाने से भूख कम लगती है, जिससे वजन को कंट्रोल में रखा जा सकता है। इसके अलावा चुकंदर में कई तरह के मिनरल्स और विटामिंस पाए जाते हैं, जो स्वस्थ रहने के लिए जरूरी होते हैं। चुकंदर का आप सलाद या जूस के रूप में सेवन कर सकते हैं।
ये भी हैं जीरो कैलोरी फूल (Theses Are Also Zero Calories Food)
- - सेब
- - तरबूज
- - पत्तागोभी
- - स्ट्रॉबेरी
अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इन जीरो कैलोरीज फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनमें कैलोरी जीरो और फाइबर उच्च मात्रा में पाया जाता है, जो भूख को नियंत्रित रखता है और वजन कम करने में मददगार होता है।
Read More Articles on Weight Management in Hindi