Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by , Senior Sub Editor

क्या Zero Calorie Food खाना सेफ होता है? जानें एक्सपर्ट से

Is It Safe To Take Zero Calorie Food: जिन चीजों में नेचुरली कम कैलोरी पाई जाती है, उनका सेवन किया जाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है।

Is It Okay To Eat A Lot Of Low Calorie Foods: आमतौर पर वजन कम करने की बात आती है, तो ज्यादातर लोगों का फोकस कैलोरी पर होता है। असल में, कम कैलोरी लेने की वजह से वजन कम करने में मदद मिलती है। यहां तक कि कुछ लोग पूरी तरह जीरो कैलोरी पर आ जाते हैं। ऐसे में यहां यह सवाल जरूर उठता है कि क्या वाकई कैलोरी फूड लेना हमारे लिए सुरक्षित होता है? कहीं इसका स्वास्थ्य पर बुरा असर तो नहीं पड़ता है? आइए, इस संबंध में नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में Consultant - Dietetics वंदना राजपूत से जानते हैं सभी जरूरी बातें।

क्या जीरो कैलोरी फूड खाना सेफ होता है?- Is It Healthy To Only Eat 0 Calorie Foods

is it safe to take zero calories food 01 (9)

इसका जिक्र हमने लेख की शुरुआत में ही किया है कि कई बार लोग अपना वजन कम करने के लिए कम कैलोरी को महत्व देते हैं। इस संबंध में वंदना राजपूत पुष्टि करते हुए बताती हैं कि फूड जिनमें प्राकृतिक रूप से कैलोरी की संख्या कम होती है, उन्हें अपनी डाइट में शामिल करना बुरा नहीं है। इसमें फल और सब्जियां शामिल होती हैं। मगर जीरो कैलोरी फूड आइटम्स में आर्टिफिशियल स्वीटनर का उपयोग किया जाता है। इस तरह की फूड आइटम्स का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। यही कारण है कि एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि जीरो कैलोरी फूड आइटम्स को सीमित मात्रा में ही लेना चाहिए। साथ ही, इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी नेचुरल फूड जीरो कैलोरी नहीं होता है।

इसे भी पढ़ें: जीरो कैलोरी फूड या ड्रिंक समझकर इन 5 चीजों का सेवन शरीर पर बढ़ा देता है जिद्दी चर्बी, लेबल के झांसे में न आएं

नेचुरल लो कैलोर फूड खाने के फायदे- benefits of low calorie food

is it safe to take zero calories food 02 (4)

पोषक तत्वों से भरपूर

वंदना राजपूत आगे कहती हैं, "अगर आपको ऐसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, जिसमें प्राकृतिमक रूप से कैलोरी कम है। इस तरह के खाद्य पदार्थों में विटामिन, मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। साथ ही, ये एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत हैं, जिससे ओवर ऑल हेल्थ को अच्छा सपोर्ट मिलता है।"

वजन कंट्रोल करने में उपयोगी

कम कैलोरी युक्त हेल्दी चीजों को डाइट का हिस्सा बनाने से वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। असल में, जब आप कम कैलोरी युक्त चीजों का सेवन करते हैं, तो इससे लंबे समय तक पेट भरे होने का एहसास होता है। इससे खाने की क्रेविंग में भी कमी आती है, जिससे आप अनचाही क्रेविंग से बच जाते हैं। इस तरह आपका वजन भी कंट्रोल होने लगता है।

पाचन में सुधार

कई लो कैलोरी युक्त खाद्य पदार्थ जैसे फल, सब्जियां और सबुत अनाज फाइबर का भी अच्छा स्रोत होते हैं। इनका सेवन करने से पाचन संबंधी सभी समस्याओं में कमी आती है। यहां तक कि कब्ज जैसी समस्या में सुधार देखने को मिलता है।

इसे भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए करें इन 7 जीरो कैलोरीज फूड का सेवन, डायटीशियन से जानें इनके बारे में

लो कैलोरी फूड के नुकसान- side effects of zero calorie 

  1. अगर आप नियमित रूप से आर्टिफिशियल स्वीटनर युक्त जीरो कैलोरी फूड ले रहे हैं, तो इससे गट हेल्थ को नुकसान हो सकता है। कहने का मतलब है कि आपको लो कैलोरी आर्टिफिशियल फूड लेने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।
  2. हमेशा नेचुरल लो कैलोरी फूड को ही महत्व देना चाहिए। अगर आप आर्टिफिशियल स्वीटनर से भरपूर जीरो कैलोरी वाली चीजों को डाइट में शामिल करते हैं, तो ऐसे में आपकी ज्यादा मीठा खाने की क्रेविंग बढ़ सकती है। इससे बॉडी कैलोरी की संख्या में भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
  3. अंतिम रूप से कहने की बात ये है कि अगर आप आर्टिफिशियल स्वीटनर युक्त जीरो कैलोरी वाली चीजें खाते हैं, तो ऐसे में तेजी से वजन बढ़ सकता है।

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि कोई भी नेचुरल खाद्य पदार्थ में जीरो कैलोरी नहीं होती है। हर तरह की खाने की चीजों में, जैसे फल, सब्जी, ब्रोकली, टमाटर आदि में कम मात्रा में कैलोरी होती है। अगर आप बाजार में मिलने वाली जीरो कैलोरी वाली चीजों को अपनी डाइट में अधिक मात्रा में शामिल करते हैं, तो इससे आपको वजन बढ़ सकता है और कई अन्य समस्याएं भी हो सकती है। इसलिए, हमेशा नेचुरल लो कैलोरी वाली खाने की चीजों को ही महत्व दें।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या हार्ट के मरीज माचा (Matcha) पी सकते हैं? जानें इसके फायदे-नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 06, 2025 14:57 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 06, 2025 14:57 IST

    Published By : Meera Tagore

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content