वजन बढ़ते समय हममें से ज्यादातर लोगों को पता भी नहीं चलता है कि हम कब मोटापे का शिकार हो गए। मगर वजन घटाना बेहद मुश्किल भरा काम है। सामान्यतः ज्यादातर लोगों में वजन बढ़ने का कारण ज्यादा कैलोरीज का सेवन है। मगर क्या आप जानते हैं कि ऐसे भी कई फूड्स हैं, जिनमें 'जीरो कैलोरीज' होती हैं?
अगर आप भी यही सोच रहे हैं कि ऐसा कोई फूड हो ही नहीं सकता है जिसमें कैलोरीज बिल्कुल न हों, तो आप बिल्कुल सही हैं। मगर कुछ फूड्स को 'जीरो कैलोरीज' इसलिए माना जाता है क्योंकि इनमें जितनी कैलोरीज होती हैं, उससे ज्यादा या उतनी ही मात्रा में कैलोरीज शरीर को इन्हें पचाने में खर्च करने पड़ते हैं। इस तरह जब आप नीचे बताए गए फूड्स खाते हैं, तो दरअसल ये आपके शरीर में बिल्कुल भी कैलोरीज नहीं बढ़ाते हैं। इसीलिए इन फूड्स को वजन घटाने के लिए बेस्ट माना जाता है।
सेब
सेब खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। सेब में ढेर सारे विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा सेब बहुत सारे फायदेमंद एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है, इसलिए इसके सेवन से कई बीमारियां दूर रहती हैं। एक छोटे सेब (150 ग्राम) में लगभग 78 कैलोरीज होती हैं। इसे पचाने में शरीर की लगभग इतनी ही ऊर्जा खर्च हो जाती है। इसलिए अगर आप सेब खाते हैं, तो इससे आपका वजन बिल्कुल नहीं बढ़ता है। जबकि पोषक तत्व आपको स्वस्थ रखते हैं।
इसे भी पढ़ें: आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया महीने में 3-4 किलो वजन घटाने का आसान तरीका, रात में करें इस चीज का सेवन
गाजर
गाजर भी जीरो कैलोरी फूड समझा जाता है, इसलिए अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में गाजर को शामिल करना चाहिए। गाजर में दो खास एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिन्हें बीटा कैरोटिन और अल्फा कैरोटिन कहते हैं। यही अल्फा कैरोटिन शरीर में विटामिन ए में बदल जाता है। विटामिन एक आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा गाजर में ल्यूटिन, लाइकोपीन, पॉलीएसिटलीन्स आदि एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। 100 ग्राम गाजर में सिर्फ 41 कैलोरीज होती हैं, जबकि इसे पचाने में शरीर इससे कहीं ज्यादा कैलोरीज खर्च करता है। इसलिए गाजर को निगेटिव कैलोरी फूड भी माना जा सकता है।
खीरा
खीरे में बहुत कम कैलोरीज पाई जाती हैं, इसलिए खीरा भी वेट लॉस के लिए अच्छा आहार है। एक बड़े साइज खीरे (300 ग्राम) में लगभग 45 कैलोरीज पाई जाती हैं। खीरा भी निगेटिव कैलोरी फूड होता है। हालांकि खीरा खाना आपकी सेहत और वेट लॉस के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है क्योंकि ये पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। खीरा खाने से आपको फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन के, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैग्नीज आदि अच्छी मात्रा में मिलता है।
चुकंदर
चुकंदर आयरन से भरपूर होता है और शरीर में खून बढ़ाता है। चुकंदर को दुनिया के कुछ सबसे हेल्दी फूड्स में से एक माना जाता है क्योंकि इसमें 2 बेहद खास एंटीऑक्सीडेंट्स बीटेलेन्स (Betalains) और वलगैक्सैन्थिन (Vulgaxanthin) पाया जाता है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को इन्फ्लेमेशन से रोकते हैं और गंदगी साफ करते हैं। 100 ग्राम चुकंदर में सिर्फ 44 कैलोरीज होती हैं, इसलिए इसे भी 'जीरो कैलोरी' फूड माना जाता है। वजन घटाने के लिए आप इसे भी खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: वजन घटाने के लिए बेस्ट है सीताफल (कद्दू) और सेब से बना ये टेस्टी सूप, डायटीशियन से जानें रेसिपी
टमाटर
टमाटर खाना भी वेट लॉस के लिए अच्छा विकल्प है। टमाटर लाइकोपीन और विटामिन सी से भरपूर होता है। इसके अलावा टमाटर में ढेर सारे मिनरल्स और दूसरे पोषक तत्व होते हैं। लाइकोपीन एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है जो आपको दिल की बीमारियों और कैंसर से बचाता है और शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज करता है। 100 ग्राम कच्चे टमाटर में सिर्फ 18 कैलोरीज होती हैं और इसका 95% हिस्सा पानी से बना होता है। इसलिए ये तेजी से वजन घटाता है।
Read more articles on Weight Management in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version