सर्दियों में वजन घटाना सबसे चैलेंजिंग काम लगता है। दरअसल सर्दियों में हमें भूख ज्यादा लगती है, इसलिए न चाहते हुए भी आप कई बार जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। ऐसे में अगर आपको भी अपनी मनपसंद चीजें खाने के बाद गिल्टी (Guilty) फील होता है, तो परेशान न हों। डायटीशियन साई महिमा बता रही हैं घर पर आसानी से बनने वाला एक ऐसा सूप, जिसे पीकर आप अपना वजन तेजी से घटा सकते हैं। सेब और कद्दू (सीताफल) से बना ये सूप वेट लॉस के लिए सबसे बेस्ट है।
थोड़ा सा डाइट कंट्रोल करें और इस सूप को सही तरीके से पिएं तो आप 2 सप्ताह में 4-5 किलो तक अपना वजन घटा सकते हैं। सूप की खास बात ये है कि सेब और सीताफल दोनों ही प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, इसलिए आपकी भूख शांत करते हैं और शरीर को जरूरी पोषक तत्व देते हैं। इस सूप को पीने से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है, जिससे फैट बर्न करने की प्रक्रिया भी तेज हो जाती है। यही कारण है डाइटीशयन इसे वेट लॉस के लिए बेस्ट सूप मानते हैं।
वजन घटाने के साथ-साथ ये सूप ये 'डिटॉक्स ड्रिंक' का भी काम करता है। यानी इस सूप को पीने से आपके शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स (गंदगी) बाहर निकल जाती हैं। आइए आपको बताते हैं इस वेट लॉस सूप को बनाने का आसान तरीका और इसे पीने का सही तरीका।
सूप बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 1 चम्मच तेल (अगर नारियल का तेल हो, तो बेहतर है)
- 1 चम्मच बारीक कटी हुई प्याज
- 1 चम्मच बारीक कटे हुए लहसुन
- 1 चम्मच बारीक कटे हुए अदरक
- 1 छोटा चम्मच से हल्दी
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 2 कप छोटे टुकड़ों में कटे हुए कद्दू
- 2 कप छोटे टुकड़ों में कटे हुए सेब
- हरी धनिया के पत्ते, कटे हुए
इसे भी पढ़ें:- साइंटिफिक तरीके से 3 स्टेप्स में कम करें वजन, शरीर को नहीं होगा नुकसान
वेट लॉस सूप बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले एक पैन में 2 चम्मच तेल डालें।
- इस तेल में सबसे पहले कटी हुई प्याज डालें और फिर बारीक कटे हुए लहसुन और अदरक डालें।
- प्याज और बाकी चीजों के गोल्डेन ब्राउन हो जाने के बाद इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर डालें।
- मसालों को 10 सेकंड भूनें और फिर पैन में कटे हुए सेब और कटे हुए कद्दू डाल लें। इसके साथ ही स्वादनुसार नमक डालें।
- इन्हें मीडियम आंच पर मसालों के साथ अच्छी तरह भूनें। बीच-बीच में इंग्रीडिएंट्स को चलाते रहें।
- अब एक/डेढ़ कप पानी डालें, ताकि मसाले जलें नहीं और पैन को ढक कर 5-6 मिनट तक पकाएं।
- जब कद्दू और सेब पक जाएं, तो इसमें 1 लीटर पानी डालें और सभी सामग्री को चलाकर गैस बंद कर दें।
- 10-15 मिनट तक इसे ठंडा होने दें और फिर ब्लेंडर/मिक्सर में डालकर इसे पीस लें। आपका सूप लगभग बनकर तैयार है।
- इसे दोबारा पैन में निकालें और मीडियम आंच पर उबाल आने तक पकाएं।
- उबाल आने के बाद जब सूप थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें।
- बस आपका एप्पल-पंपकिन वेट लॉस सूप तैयार है। इसमें कटी हुई हरी धनिया डालें और पिएं।
वेट लॉस के लिए सूप पीने का सही तरीका
वजन घटाने के लिए ये सूप बेस्ट है। मगर अच्छे रिजल्ट्स के लिए आपको इसे सही तरीके से पीना भी बहुत जरूरी है। वजन घटाने के लिए आप इस सूप को इस तरह पिएं-
- सुबह ब्रेकफास्ट में 1 कटोरी (लगभग 250 मिलीग्राम)
- दोपहर के खाने से 45 मिनट पहले एक बार फिर एक कटोरी सूप पिएं।
- इसके बाद शाम को हल्की भूख लगने के समय भी आप ये सूप पी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:- रोटी-सब्जी और दाल क्यों नहीं हैं रात के लिए सही खाना? जानें डायटीशियन की राय और डिनर के हेल्दी विकल्प
अन्य बातों का भी रखें ध्यान
तेजी से वजन घटाने के लिए सिर्फ सूप पीना भर काफी नहीं है। इसलिए अपने रोजाना के खानपान और जीवनशैली में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करें, जिससे आपका शरीर फैट बर्न करने के लिए तैयार हो सके।
- पानी खूब पिएं। पानी आपके शरीर के लिए सबसे जरूरी फ्लुइड है, जिससे शरीर के सभी फंक्शन्स दुरुस्त रहते हैं।
- खाने में घी, तेल, नमक और मसालों का प्रयोग बिल्कुल कम करें।
- फास्ट फूड्स, जंक फूड्स, रेड टू ईट फूड्स और पैकेटबंद चीजों के सेवन से बचें। इनमें फैट बहुत अधिक होता है और ये कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं।
- रात का खाना सोने से 2 घंटे पहले खा लें और दिन की अपेक्षा हल्की और सुपाच्य चीजें ही खाएं, जो आसानी से पच जाएं।
- एक्सरसाइज का टाइम नहीं भी है, तो कम से कम रोजाना 30-40 मिनट तेज गति से पैदल जरूर टहलें।
- दिन में 2 बार कच्ची सब्जियों और फलों का सलाद खाएं।
ये लेख डायटीशियन साई महिमा से बातचीत पर आधारित है। साई महिमा दिल्ली एनसीआर की बेस्ट डायटीशियन के अवार्ड से सम्मानित हो चुकी हैं।
Read more articles on Weight Management in Hindi