Fri Sep 11, 2026 | 08:26 PM IST

Medically Reviewed by Vandana Rajput , Antenatal and Postnatal Nutrition & Diabetes Educator

क्या हार्ट के मरीज माचा (Matcha) पी सकते हैं? जानें इसके फायदे-नुकसान

Is Matcha Good For Heart Health: हार्ट के मरीज माचा पी सकते हैं, लेकिन इससे संबंधित कुछ सावधानियां जरूर बतरनी चाहिए। इस लेख में हार्ट के मरीजों के लिए माचा पीना कितना फायदेमंद है।

Is Matcha Good For Heart Patients: हाल के दिनों में माचा ड्रिंक पीने का ट्रेंड बढ़ गया है। जाना जाता है कि यह काफी हेल्दी ड्रिंक है। सुबह-सुबह माचा पीने से पूरा दिन एनर्जी बनी रहती है। यही नहीं, माचा पीने से हमारे लिवर हेल्थ पर भी अच्छा पड़ता है। हालांकि, यह ड्रिंक काफी फायदेमंद है। फिर भी यह सवाल जरूर उठता है कि क्या हर कोई माचा पी सकता है? खासकर, हार्ट के मरीजों के लिए यह कितना फायदेमंद है? आइए, जानते हैं इस बारे में नोएडा सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में Consultant - Dietetics वंदना राजपूतका क्या कहना है। साथ ही, इस लेख में जानेंगे हार्ट के मरीजों के लिए माचा पीने के फायदे-नुकसानों के बारे में।

क्या हार्ट के मरीज माचा पी सकते हैं?- Can People With Heart Problems Drink Matcha

can people with heart problems drink matcha 01 (9)

विशेषज्ञों की मानें, तो हार्ट के मरीज भी माचा पी सकते हैं। हार्ट के मरीजों के लिए यह पूरी तरह सुरक्षित ड्रिंक है। कई अध्ययनों से भी इस बात की पुष्टि होती है। दरअसल, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ में प्रकाशित एक रिपोर्ट से यह स्पष्ट होता है, "हार्ट के मरीजों के लिए ग्रीन टी और माचा फायदों से भरपूर ड्रिंक हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व कार्डियोवास्कुलर हेल्थ में सुधार करते है, हार्ट डिजीज का रिस्क कम करते हैं और ब्लड प्रेशर का स्तर संतुलित बनाए रखने में मदद करते हैं।" हालांकि, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि हार्ट के मरीजों को किसी भी तरह की नई चीज को अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: हार्ट के मरीजों को क्या नहीं खाना चाहिए? जानें किन चीजों से परहेज है जरूरी

हार्ट के मरीजों के लिए माचा पीने के फायदे

एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत

माचा एंटीऑसीडेंट्स का बहुत अच्छा स्रोत है। इसमें कैटेचिन्स नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो कि हार्ट को डैमेज होने से रोकता है और उसमें आई सूजन को भी कम करने से रोकता है। ध्यान रखें कि जब ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ जाता है, तो हार्ट से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। वहीं, माचा पीने से ऑक्सिडेविट स्ट्रेस के कारण हार्ट में आई सूजन कम होती है और हार्ट मजबूत बनता है

कोलेस्ट्रॉल में कमी

माचा पीने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर में भी कमी आती है। आपको बता दें कि हार्ट के मरीजों के लिए कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना बिल्कुल सही नहीं है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण ब्लड फ्लो बाधित होता है। यह स्थिति हार्ट पर काम करना अतिरिक्त दबाव बनाती है, जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियां बढ़ सकती हैं। वहीं, माचा पीने की वजह से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जो हार्ट हेल्थ में सुधार करता है। यहां तक कि माचा पीने से हार्ट डिजीज का जोखिम भी कम होता है।

इसे भी पढ़ें: बीमारी और डाइट: दिल के मरीज अपनाएं ये 7 दिनों का डाइट प्लान, बीमारी रहेगी कंट्रोल

ब्लड प्रेशर को सपोर्ट

विशेषज्ञों की मानें, तो माचा पीने से ब्लड प्रेशर का स्तर भी रेगुलेट होता है। याद रखें कि ब्लड प्रेशर भी हार्ट संबंधी बीमारी के जोखिम को बढ़ाता है। इसका मतलब है कि ब्लड प्रेशर को संयमित करने से इसके रिस्क को कम किया जाता है और इसके लिए माचा को अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है।

हार्ट के मरीजों के लिए माचा पीने के नुकसान

  1. माचा में काफी मात्रा में कैफीन होता है, जो अस्थाई रूप से हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है।
  2. अधिक मात्रा में माचा पीने से हार्ट पैल्पिटेशन की समस्या हो सकती है, यह हार्ट के मरीजों के लिए सही नहीं है।
  3. हार्ट के मरीजों को सीमित मात्रा में ही माचा पीना चाहिए। अधिक मात्रा में कैफीन लेने से एंग्जाइटी हो सकती है।
  4. बार-बार माचा पीने से नींद से जुड़ी समस्या हो सकती है। यह हार्ट के मरीजों के स्वास्थ्य को और बिगाड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: दिल के मरीजों को नहीं पीना चाहिए ज्यादा पानी, डॉक्टर से जानें कारण

निष्कर्ष

निश्चित रूप से माचा बहुत ही हेल्दी ड्रिंक है और हार्ट के मरीज भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसके बावजूद, इसे सीमित मात्रा में पिया जाना आवश्यक है। खासकर, हार्ट के मरीजों को इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

All Image Credit: Freepik

Read Next

पानी पीने पर कड़वा स्वाद क्यों आता है? डॉक्टर से जानें इसके कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 06, 2025 13:06 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 06, 2025 13:06 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Vandana Rajput

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content