Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Medically Reviewed by Vandana Rajput , Antenatal and Postnatal Nutrition & Diabetes Educator

क्या हार्ट के मरीज चीज खा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

Is Cheese Ok For Heart Patients: ज्यादातर चीज में काफी ज्यादा मात्रा में फैट होता है, विशेषकर सैचुरेटेड फैट। ऐसे में हर हार्ट के मरीज को यह पता होना चाहिए कि चीज का सेवन करना उनके लिए सही है या नहीं?

Is Cheese Good For Health: हार्ट के मरीजों को क्या-क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इस तरह की तमाम बातों पर गौर करना चाहिए। विशेषज्ञों की मानें, तो उन्हें खानपान में हेल्दी विकल्पों को ही चुनना चाहिए। ऐसे फूड आइटम्स, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकते हैं, उन्हें अपनी डाइट का हिस्सा नहीं बनान चाहिए। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण ब्लड वेसल्स में प्लाक जम सकता है, ब्लड फ्लो बाधित हो सकता है और यह स्थिति हार्ट के मरीजों के लिए सही नहीं है। ऐसे में यह सवाल जरूरत उठता है कि क्या हार्ट के मरीज चीज खा सकते हैं या नहीं? चीज से संबंधित इस सवाल का जवाब जानना इसलिए भी जरूरी है, ताकि कैसा चीज स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है और किस तरह के चीज को डाइट में शामिल नहीं करना है, इसकी जानकारी हर हार्ट के मरीजों को होनी चाहिए। इस संबंध में जानने के लिए हमने सेक्टर 71 स्थित कैलाश अस्पताल में Consultant - Dietetics वंदना राजपूत से बात की।

क्या हार्ट के मरीज चीज खा सकते हैं?- Is Cheese Healthy For Heart Patients

is cheese good for heart patients

डॉक्टरों की मानें, तो हार्ट के लिए चीज खाना अच्छा और हेल्दी विकल्प हो सकता है। हालांकि, यह बात चीज के प्रकार पर निर्भर करती है। इसका मतलब है कि आप किस तरह का चीज खा रहे है, यह बात हार्ट के मरीजों के लिए बहुत ज्यादा मायने रखती है। विशेषज्ञ आगे यह जोड़ते हैं, ‘हार्ट के मरीजों को डाइट में कितनी मात्रा में चीज शामिल करनी चाहिए, यह बहुत महत्वपूर्ण बिंदू है। कुछ चीज में सोडियम और सैचुरेटेड फैट काफी ज्यादा मात्रा में होते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर के स्तर के लिए सही नहीं है। इस तरह के चीज को डाइट का हिस्सा बनना हार्ट के मरीजों के लिए सही नहीं है।"

इसे बीच पढ़ें: हार्ट के मरीजों को क्या नहीं खाना चाहिए? जानें किन चीजों से परहेज है जरूरी

हार्ट के मरीज किस तरह और कैसे चीज को डाइट का हिस्सा बनाएं

is cheese good for heart patients

सैचुरेटेड फैट न लें

हार्ट के मरीज जब भी अपने लिए चीज खरीदें, तो ध्यान रखें कि वह सैचुरेटेड फैट न हो। सैचुरेटेड फैट बॉडी में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है। एलडीएल बैड कोलेस्ट्रॉल को कहा जाता है। बैड हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से हार्ट डिजीज का रिस्क बढ़ जाता है। इसलिए, हार्ट के मरीजों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।

सोडियम की मात्रा

हार्ट के मरीजों के ऐसे चीज भी नहीं लेने चाहिए, जिसमें सोडियम की मात्रा अधिक होती है। आपको बता दें कि हार्ट के मरीजों के लिए सोडियम की अधिकता भी सही नहीं है। इसकी वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। ब्लड प्रेशर बढ़ने से हार्ट को ब्लड पंप करने के लिए एक्स्ट्रा काम करना पड़ता है और हार्ट मसल्स पर भी इसका नेगेटिव असर पड़ता है। जारिह है, यह सब कंडीशन हार्ट के मरीजों के लिए सही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: क्या हार्ट के मरीज लीची खा सकते हैं? बता रहे हैं एक्सपर्ट

पोर्शन का ध्यान रखें

जिस चीज में जिसमें सोडियम और सैचुरेटेड फैट की मात्रा कम हो, उसका सेवन हार्ट के मरीज कर सकते हैं। इसके बावजूद, एक दिन में इसकी कितनी सर्विंग लेनी चाहिए, इसकी जानकारी भी होनी चाहिए। Heartfoundation में प्रकाशित ऑस्ट्रेलियन डाइट्री गाइडलाइन के अनुसार हार्ट हेल्थ के लिए कितनी मात्रा में दूध और दूध से बना प्रोडक्ट लेना चाहिए, इसका कोई फिक्स मानक नहीं है। सामान्य तौर पर दूध, दही और चीज की दिन भर में 2-4 सर्विंग्स ले सकते हैं।

पोषक तत्वों का रखें ध्यान

हार्ट के मरीज मॉडरेट मात्रा में हेल्दी चीज खा सकते हैं। हालांकि, चीज में मौजूद पोषक तत्वों पर भी गौर करना अच्छा होता है। आप ध्यान दें कि जो चीज आप खा रहे हैं, वह कैल्शियम, प्रोटीन और अन्य न्यूट्रिएंट से भरपूर हो। इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है और हार्ट हेल्थ पर नेगेटिव असर भी नहीं पड़ता है।

बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाएं

हार्ट के मरीज चीज को अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बना सकते हैं, लेकिन सिर्फ चीज खाना सही नहीं है। इसके अलावा, हार्ट के मरीजों को फल, सब्जियां आदि का सेवन भी करना चाहिए। पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खाने से सेहत में सुधार होता है और स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं में कमी आती है। इसका पॉजिटिव असर हार्ट हेल्थ पर भी पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: क्या हार्ट के मरीज चिकन खा सकते हैं? जानें डाइटिशियन से

निष्कर्ष

हार्ट के मरीजों के लिए चीज खाना अच्छा होता है। हालांकि, उसमें सोडियम की मात्रा कम होनी चाहिए और उसमें सैचुरेटेड फैट नहीं होना चाहिए। हां, अगर आपका स्वास्थ्य ज्यादा खराब है, तो डाइट में कोई भी बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या खाने के बाद टहलना वाकई घटाता है कोलेस्ट्रॉल? जानें डॉक्टर की राय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 13, 2025 15:38 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 13, 2025 15:38 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 13, 2025 15:38 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Vandana Rajput

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content