Doctor Verified

क्या शराब पीने से बॉडी में इंफ्लेमेशन (अंदरूनी सूजन) बढ़ती है? जानें डॉक्टर से

शराब पीने से कई समस्याओं का खतरा होता है। लेकिन क्या इसके सेवन से अंदरूनी सूजन आ सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या शराब पीने से बॉडी में इंफ्लेमेशन (अंदरूनी सूजन) बढ़ती है? जानें डॉक्टर से


How Drinking Alcohol Affects Health: आजकल युवाओं में शराब पीने की लत लगातार बढ़ रही है। इसके कारण कम उम्र में ही लोगों को गंभीर बीमारियां हो रही हैं। शराब के कारण शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है। इससे याददाश्त कमजोर होने और सोचने-समझने की क्षमता धीमी हो सकती है। जिन लोगों को शराब पीने की आदत होती है, उन्हें कई बीमारियों का खतरा हो सकता है। इसके कारण हार्मोन्स इंबैलेंस और फैटी लिवर की समस्या हो सकती है। कई लोग मानते हैं कि शराब पीने से शरीर में सूजन आ सकती है। लेकिन क्या ऐसा सच में होता है? क्या शराब शरीर में सूजन की वजह बन सकती है। इस बारे में हमने जाना फरीदाबाद स्थित अमृता हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ मोहित शर्मा से। आइए लेख में जानें इनका जवाब।

01 - 2025-01-31T124915.251

क्या शराब पीने से बॉडी में इंफ्लेमेशन होती है? Does Drinking Alcohol Cause Inflammation

एक्सपर्ट के मुताबिक शरीर में अंदरूनी सूजन के कई कारण होते हैं। लेकिन शराब पीने से भी शरीर में सूजन (inflammation) हो सकती है। इसके कारण इम्यूनिटी वीक होती है और कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। अगर किसी को शराब पीने की आदत है या ज्यादा मात्रा में शराब का सेवन किया जाता है, तो इससे शरीर के अंदर के अंगों में सूजन आना शुरू हो जाती है। इससे आंतों को नुकसान होता है और लीकी गट का खतरा भी रहता है। शराब में मौजूद टॉक्सिन्स और बैक्टीरिया ब्लड स्ट्रीम में घुस जाते हैं और इससे सिस्टमिक इंफ्लेमेशन हो सकती है। इसके कारण लिवर से जुड़ी समस्याओं, ऐल्कोहॉलिक फैटी लिवर, पैंक्रियाटिकस और गैस्ट्राइटिस जैसी समस्याओं का खतरा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- क्या शराब पीने से ब्रेस्ट कैंसर हो सकता है? जानें एक्सपर्ट से

शराब पीने से शरीर को कैसे नुकसान होता है? How Alcohol Can Affect Health

साइटोकिन्स का प्रोडक्शन बढ़ता है

शराब पीने से शरीर में साइटोकिन्स का प्रोडक्शन भी बढ़ जाता है। ये एक प्रकार का प्रोटीन है, जो शरीर में सूजन को कंट्रोल रखता है। शराब पीने से प्रो-इंफ्लेमेटरी साइटोकिन्स की मात्रा बढ़ जाती है और एंटी-इंफ्लेमेटरी साइटोकिन्स कम हो जाते हैं। इसके कारण बॉडी में क्रॉनिक इंफ्लेमेशन का खतरा बढ़ सकता है।

लिवर को नुकसान होता है

लिवर शराब के पचाने में मदद करता है। लेकिन शराब में मौजूद टॉक्सिन्स लिवर सेल्स को नुकसान करते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को बढ़ाते हैं, जिससे लिवर में आती है। इसके कारण फैटी लिवर, हेपेटाइटिस (hepatitis) और सिरोसिस (cirrhosis) जैसी बीमारियां होने लगती हैं।

इसे भी पढ़ें- शराब का नशा उतारने के लिए पिएं ये स्पेशल ड्रिंक, जानें रेसिपी

गट हेल्थ को नुकसान होता है

शराब पीने के कारण गट हेल्थ को भी नुकसान होता है। जिन लोगों को शराब पीने की आदत होती है, उन्हें पाचन संबंधित समस्याओं का खतरा रहता है। यह गट के गुड बैक्टीरिया को नुकसान करती है और खराब बैक्टीरिया को बढ़ाती है। इसके कारण गट में सूजन आ सकती है और पूरे पाचन तंत्र को नुकसान होता है।

अन्य समस्याएं

शराब पीने से इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इसके कारण दिमाग और जोड़ों से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। लंबे समय में यह आदत दिल से जुड़ी बीमारियों और न्यूरोइंफ्लेमेशन व गठिया जैसी समस्याओं का खतरा भी बढ़ा सकती है।

लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।

Read Next

मिर्गी का दौरा पड़ने पर व्यक्ति को क्यों नहीं पीलाना चाहिए पानी? जानिए डॉक्टर से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version