Doctor Verified

पानी की कमी छीन सकती है आपके दांतों की खूबसूरती, खुद डेंटिस्ट ने बताया डिहाइड्रेटेड दांत कैसे दिखते हैं

दांतों की सेहत को हल्के में लेना, आपके लिए भारी पड़ सकता है। ऐसे में आपको आपकी लाइफस्टाइल से जुड़ी इस आदत के बारे में जरूर जानना चाहिए जो कि आपके ओरल हेल्थ को सही रखने के लिए बेहद जरूरी है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पानी की कमी छीन सकती है आपके दांतों की खूबसूरती, खुद डेंटिस्ट ने बताया डिहाइड्रेटेड दांत कैसे दिखते हैं


चमकते दांत न सिर्फ हमारे चेहरे की खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि, यह हमारी हेल्दी ओरल हेल्थ का भी संकेत हैं। लेकिन, आजकल जिस तरह से हमारी लाइफस्टाइल होती जा रही है, ऐसे में दांतों को पूरी तरह से स्वस्थ रखना आसान नहीं है। दिन में दो बार ब्रश करने से लेकर जीभ की सफाई तक, यह सभी हमारे ओरल हेल्थ का हिस्सा है। लेकिन, आज हम बात करेंगे दांतों के लिए पानी की जरूरत की। दरअसल, पानी न सिर्फ आपके शरीर को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है बल्कि आपके दांतों को डैमेज से बचाने में भी मददगार है। इतना ही नहीं पानी की कमी भी आपके दांतों की सेहत भी बिगाड़ सकती है। कैसे? जानते हैं इस बारे में Dr. Sakshi Hinduja, BDS, Aster CMI Hospital, Bangalore से।

क्या डिहाइड्रेशन से दांतों को नुकसान पहुंचता है-Does dehydration damage teeth?

डॉ. साक्षी हिंदुजा कहती हैं कि जी हां, डिहाइड्रेशन हमारे अनुमान से कहीं ज्यादा मौखिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। जब आपके शरीर में तरल पदार्थों की कमी होती है, तो आपके मुंह में लार कम बनती है। लार भोजन के कणों को धोने, अम्लों को निष्क्रिय करने और इनेमल की रक्षा करने में मदद करती है। इसके बिना, कैविटी, सासों की दुर्गंध और मसूड़ों की समस्याओं का खतरा ज्यादा होता है। अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहना आपके दांतों की सुरक्षा का एक सरल लेकिन प्रभावी तरीका है, इसलिए पानी पिएं, न सिर्फ अपने शरीर के लिए, बल्कि अपनी मुस्कान के लिए भी।

इसे भी पढ़ें: यूरिन के रंग से जानें डिहाइड्रेशन की स्थिति, जानें कब सतर्क होना जरूरी?

डिहाइड्रेटेड दांत कैसे दिखते हैं-How dehydrated teeth look likes

फीके रंग के दिख सकते हैं दांत

जब आपके दांत डिहाइड्रेटेड रहते हैं तो यह हल्के चॉक के रंग के नजर आ सकते हैं। इसके अलावा यह दांत ज्यादा पीले नजर आ सकते हैं और कई बार लग सकता है कि दांत पर पीले और सफेद, दोनों ही धब्बे पड़ गए हों। अगर आपको अपने दांत पर ऐसा कुछ नजर आ रहा है तो समझ जाएं कि आप कम पानी पीते हैं।

Does dehydration damage teeth

दांतों में दरार आ जाए

अगर आपको अपने दांतों में ह्ल्के-हल्के दरार नजर आ रहे हैं या फिर इसके टैक्सचर में बदलाव महसूस हो रहा है तो इसका मतलब है कि आपके दांत पानी की कमी से खराब हो रहे हैं। इसके अलावा अगर आपके दांतों ने अपनी नेचुरल चमक खो दी है तब भी आपको सतर्क हो जाना चाहिए, ये पानी की कमी की वजह से हो सकता है।

दांतों के इनेमल का डैमेज होना

पानी न सिर्फ आपके मुंह में लार बनाने के लिए जरूरी है बल्कि ये खाने से निकलने वाले एसिडिक रस से होने वाले नुकसानों को कम करने के लिए जरूरी है। दरअसल, पानी जो भी आप खाते हैं उसके नुकसानों से दांतों को बचाता है। लेकिन, जब पानी की कमी होती है तो यह नुकसान दांतों के इनेमल यानी सबसे मजबूत परत को नुकसान पहुंचा देता है। इसके पीछे एक तर्क यह भी है कि इनेमल मुख्य रूप से 96% खनिज, 1% प्रोटीन और 4% पानी से बना होता है। यही पानी की जब कमी हो जाती है इनेमल डैमेज हो जाता है और दांत आसानी से सेंसिटिविटी और फिर कैविटी के शिकार हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मी में डिहाइड्रेशन से आंखों की रोशनी पर पड़ता है असर, इन 3 तरीकों से करें बचाव

दांतों को हेल्दी रखने के लिए कितना पानी पीना चाहिए?

दांतों को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है कि आप रोजाना 8 गिलास से ज्यादा पानी पिएं। ऐसा करने से आपकी ओरल हेल्थ तो बेहतर होती ही है बल्कि, आपके दांतों की सेहत भी सही रहती है। पानी के अलावा कोशिश करें कि आप पानी से भरपूर चीजों का सेवन करें या फलों का जूस लें जो कि दांतों को हेल्दी रखने में मददगार है।

इसके अलावा आप दांतों को हेल्दी रखने के लिए अलग-अलग टिप्स की मदद ले सकते हैं। जैसे कि रोज रात में ब्रश करें जो कि दांतों की सफाई के साथ इनेमल को सुरक्षित रखने में मददगार है। इसके अलावा हर 1 साल में कम से कम दो बार डेंटल चेकअप जरूर करवाएं। समय रहते छोटे-छोटे सी समस्याओं का इलाज होता रहे तो आपके दांत हेल्दी रहेंगे और इसकी सेहत को भी कोई नुकसान नहीं होगा।

FAQ

  • कमजोर दांतों को मजबूत कैसे करें?

    कमजोर दांतों को मजबूत करने के लिए आपको सबसे पहले कैल्शियम से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने दांतों को किसी भी प्रकार के कैविटी से बचाएं। इसके अलावा कोशिश करें कि हर कुछ महीने पर डेंटल चेकअप जरूर करवाएं।
  • क्या खाने से दांत मजबूत होते हैं?

    हाई प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन दांतों को हेल्दी रखने में मददगार है। इसके लिए मांस, अंडे, टोफू, बीन्स, मेवे और हरी पत्तेदार सब्जियां का सेवन करें जो कि आपके दांतों की सेहत के लिए मददगार है।
  • स्वस्थ दांतों के लिए हमें क्या नहीं खाना चाहिए?

    स्वस्थ दांतों के लिए आप एसिडिक फूड्स के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा सोडा या कोल्ड ड्रिंक पीने से बचें। इससे आपके दांत हेल्दी रहते हैं और इनकी सेहत पर कोई असर भी नहीं होता।

 

 

 

Read Next

क्या वॉक करने से एसिडिटी में आराम मिलता है? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई

Disclaimer

TAGS