Cold Shower Bath Health Benefits: गर्मी के मौसम में कोल्ड वॉटर शॉवर में नहाने का मजा ही कुछ और है। कोल्ड वॉटर शॉवर में नहाने से ताजगी, तो मिलती ही है साथ ही शरीर को कई फायदे मिलते हैं। ठंडे पानी से नहाने से सिर्फ आराम नहीं मिलता, बल्कि इसे माइक्रो थेरेपी के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। दुनियाभर में एक्सपर्ट्स ठंडे पानी से नहाने के फायदे गिनाते हैं। जब शरीर, ठंडे पानी के संपर्क में आता है, तो नसें सिकुड़ती हैं और फैलती हैं जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। कोल्ड वॉटर शॉवर से शरीर की कोशिकाएं ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इससे शरीर को ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है। कोल्ड वॉटर शॉवर से इम्यून सिस्टम एक्टिव होता है, दिमाग एलर्ट रहता है और स्ट्रेस हार्मोन्स को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। ठंडे पानी से नहाने की आदत, त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होती है। जो लोग रोज ठंडे पानी से नहाते हैं, वो एनर्जेटिक रहते हैं, मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करते हैं। इस लेख में जानेंगे कोल्ड वॉटर शॉवर से नहाने के फायदे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
1. कोल्ड वॉटर शॉवर से स्ट्रेस कम होता है- Cold Shower Bath Health Benefits
कोल्ड वॉटर शॉवर की मदद से स्ट्रेस घटता है और माइंड रिलैक्स होता है। जिन लोगों को डिप्रेशन और एंग्जाइटी के लक्षण (Anxiety Symptoms) महसूस होते हैं, उनके लिए ठंडे पानी से स्नान करना फायदेमंद होता है। ठंडे पानी से नहाने से आप खुशी महसूस करते हैं, और एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होते हैं जिससे माइंड रिलैक्स होता है।
इसे भी पढ़ें- क्या रात में नहाने से सेहत को नुकसान पहुंचता है? जानें डॉक्टर की राय
2. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद है- Cold Shower Bath Benefits For Skin and Hair
ठंडे पानी से नहाने से स्किन का नेचुरल ऑयल खत्म नहीं होता, गर्म पानी से स्नान करने से स्किन ड्राई हो जाती है। ठंडे पानी से नहाने से त्वचा मुलायम रहती है, हेयर ग्रोथ (Hair Growth) के लिए ठंडा पानी फायदेमंद होता है और ठंडे पानी से नहाने से डैंड्रफ से बचाव होता है।
3. मसल्स पेन से आराम मिलता है- Relief in Muscle Pain
कोल्ड वॉटर शॉवर में नहाने से नसों को आराम मिलता है और ब्लड फ्लो बेहतर होता है। इससे मसल्स रिकवरी अच्छी होती है। मसल्स में सूजन और दर्द से राहत के लिए कोल्ड वॉटर शॉवर फायदेमंद होता है। ठंडे पानी से नहाने से थकान दूर होती है और शरीर व मन रिलैक्स होता है।
4. स्लीप क्वॉलिटी बेहतर होती है- Cold Shower Bath Improves Sleep Quality
ठंडे पानी से नहाने से स्लीप क्वॉलिटी बेहतर होती है। शरीर का तापमान कंट्रोल करने में मदद मिलती है, स्ट्रेस कम होता है और आप आराम से सो पाते हैं। ठंडे पानी से नहाने से अनिद्रा के लक्षण (Insomnia Symptoms) भी दूर होते हैं।
5. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है- It Improves Blood Circulation
जब शरीर पर ठंडा पानी पड़ता है, तो ब्लड वैसल्स सिकुड़ती हैं और फिर धीरे-धीरे फैलती हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे ऑक्सीजन और पोषक तत्व अंगों तक जल्दी पहुंचते हैं, जिससे थकान कम होती है और शरीर तरोताजा रहता है।
कोल्ड वॉटर शॉवर में नहाने से माइंड और बॉडी रिलैक्स होती है। स्किन और बालों को भी इसके फायदे मिलते हैं।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version