Doctor Verified

क्‍या रात में नहाने से सेहत को नुकसान पहुंचता है? जानें डॉक्टर की राय

कई लोग रात को नहाना पसंद करते हैं। द‍िनभर की थकान के बाद रात को नहाना भले ही आपको आराम दे लेक‍िन इससे आपकी सेहत ब‍िगड़ सकती हैं। जानें सभी नुकसान।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्‍या रात में नहाने से सेहत को नुकसान पहुंचता है? जानें डॉक्टर की राय


कई लोगों के मन में सवाल होता है क‍ि क्‍या उन्‍हें रात को नहाना चाह‍िए या नहीं। पूरे द‍िन काम के बाद लोग जब रात को घर लौटते हैं, तो नहाकर थकान म‍िटाना चाहते हैं। द‍िनभर धूल-म‍िट्टी और पसीने से परेशान व्‍यक्‍त‍ि के ल‍िए रात को नहाना आरामदायक हो सकता है। लेक‍िन आपको बता दें क‍ि डॉक्‍टर्स की राय अलग है। कई डॉक्‍टर्स रात के दौरान नहाने की सलाह नहीं देते। उनके मुताब‍िक ऐसा करने से आपको कई शारीर‍िक समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस लेख में हम जानेंगे रात को नहाने से होने वाली शारीर‍िक नुकसान के बारे में। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।

bath at night side effects

1. सर्दी-खांसी की समस्‍या 

रात का तापमान द‍िन के मुकाबले ज्‍यादा ठंडा होता है। ठंडे मौसम में नहाने से आपको सर्दी-खांसी हो सकती है। अगर आप रात को नहाते हैं, तो खाने और नहाने के समय में फर्क रखें। बीमार होने से बचना है, तो खाने के 2 घंटे बाद ही नहाएं।

इसे भी पढ़ें- क्या रात में नहाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

2. बुखार आ सकता है

रात को मौसम का पारा ग‍िरने के कारण आपको ठंडे पानी के संपर्क में आने से बुखार आ सकता है। गरम पानी से नहाने पर भी शरीर के तापमान और वातावरण के तापमान में फर्क के कारण बुखार के लक्षण नजर आ सकते हैं।    

3. मेटाबॉल‍िज्‍म ब‍िगड़ सकता है

रात को नहाने से शरीर का मेटाबॉल‍िज्‍म ब‍िगड़ सकता है। रात को शरीर का तापमान कमजोर हो जाता है और अगर इस दौरान हम शॉवर लें, तो शरीर के हार्मोन्‍स ब‍िगड़ सकते हैं और मेटाबॉल‍िज्‍म खराब हो सकता है।  

4. मसल्‍स में दर्द

कुछ लोगों को रात में नहाने से मसल्‍स पेन महसूस होता है। ऐसे में आपको रात को नहाने से बचना चाह‍िए। इसके अलावा रात को नहाने से चेस्‍ट में भारीपन भी महसूस हो सकता है।  

5. जोड़ों में दर्द

अगर आप रात को नहाते हैं, तो जोड़ों में दर्द की समस्‍या हो सकती है। ठंडे पानी के कारण मसल्‍स में क्रैम्‍पस या दर्द बढ़ सकता है। ज‍िन लोगों को अर्थराइट‍िस की समस्‍या है, उन्‍हें रात को नहाने से बचना चाह‍िए।  

नहाने की जगह शरीर को स्‍पंज करें 

रात को नहाने से आपकी तबीयत ब‍िगड़ सकती है इसल‍िए नहाने के बजाय आप शरीर को स्‍पंज कर साफ कर सकते हैं। स्‍पंज करने के ल‍िए त्‍वचा पर साबुन का पानी लगाएं। वॉशक्‍लॉथ की मदद से त्‍वचा को धीरे से स्‍क्रब करें। फ‍िर साफ पानी से त्‍वचा को साफ करें। त्‍वचा सूखने के बजाय क्रीम या लोशन लगा सकते हैं। इससे आप पसीना और बदबू से छुटकारा पाकर आराम से सो पाएंगे और तबीयत भी नहीं ब‍िगड़ेगी। 

अगर आप बीमार हैं, तो भी आपको रात के दौरान नहाने से बचना चाह‍िए। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।

Read Next

च्यूइंग गम चबाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे, कई समस्याएं हो सकती हैं दूर

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version