Causes And Symptoms Of Pagophagia in Hindi: गर्मी के मौसम में शरीर को राहत देने और मन को सुकून देने के लिए कई लोग बर्फ का सेवन करते हैं। कई बार छोटे बच्चे भी फ्रीज से निकालकर बहुत ज्यादा बर्फ खाते हैं। गर्मियों में बर्फ खाना फिर भी आम माना जा सकता है, लेकिन सर्दी के मौसम में भी कई लोगों को बर्फ खाने की क्रेविंग होती है। ये क्रेविंग कई बार इतनी ज्यादा बढ़ जाती है, कि लोग कोल्ड ड्रिंक में बर्फ डालकर खाने के अलावा, सीधे तौर पर भी बर्फ का सेवन करते हैं। बर्फ ज्यादा खाने से क्या होता है? क्या बर्फ खाना सेहत के लिए अच्छा होता है (Is it bad to chew a lot of ice)? या बर्फ खाने की इच्छा क्यों होती है? इस तरह के सवाल बर्फ खाते समय या किसी को खाते हुए देखते समय आपके मन में जरूरी आते होंगे। बता दें कि बर्फ खाने की क्रेविंग (Ice Craving) की इस समस्या को पैगोफेजिया के नाम से जाना जाता है, तो आइए कौशांबी के यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सीनियर कंसल्टेंट, डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. भावना गर्ग से जानते हैं क्या होता है पैगोफेजिया और इसके कारण और लक्षण क्या हैं?
पैगोफेजिया क्या होता है? - What is Pagophagia in Hindi
पैगोफेगिया की समस्या को आइस ईटिंग डिसऑर्डर या पिका के नाम से भी जाना जाता है। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें बर्फ खाने या आइस ड्रिंक पीने की बहुत ज्यादा क्रैविंग होती है। सामान्य तौर पर कभी-कभी बर्फ खाने की क्रैविंग (Is it normal to eat a lot of ice) होना आम है, लेकिन अगर आपको लगातार बर्फ खाने की क्रेविंग हो तो यह पैगोफेगिया के कारण (What happens when you chew too much ice) हो सकता है। ज्यादातर मामलों में पैगोफेजिया गंभीर समस्या नहीं होती है, लेकिन अगर इस परेशानी को नजरअंदाज किया जाए तो यह गंभीर समस्या बन सकती है। पैगोफेजिया आमतौर पर शरीर में आयरन की कमी के कारण होता है, जिसमें आपके शरीर में रेड ब्लड सेल्स में कमी आती है।
पैगोफेजिया के कारण - Causes Of Pagophagia in Hindi
- आयरन की कमी या एनीमिया के कारण पैगोफेजिया की समस्या हो सकती है। शरीर में आयरन की कमी होने पर व्यक्ति को बर्फ खाने की क्रेविंग होती है।
- कैल्शियम, जिंक या मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों की कमी भी पैगोफेजिया का कारण बन सकता है।
- तनाव, चिंता या OCD भी पैगोफेगिया से जुड़ा हो सकता है, जिसमें आपको बर्फ खाने से तनाव से राहत मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें: चेहरे पर बर्फ लगाते समय जरूर बरतें ये सावधानियां, नहीं होगी कोई समस्या
- प्रेग्नेंसी, मेनोपॉज या अन्य हार्मोनल डिसऑर्डर के कारण हार्मोनल उतार-चढ़ाव पैगोफेगिया का कारण बन सकता है।
- मिर्गी या ब्रेन में चोट लगने जैसे कुछ न्यूरोलॉजिकल स्थितियां भी पैगोफेगिया का कारण बन सकती है।
पैगोफेजिया के लक्षण - Symptoms Of Pagophagia in Hindi
- बड़ी मात्रा में बर्फ खाना या बर्फ से भरपूर ड्रिंक्स का सेवन करना पैगोफेजिया का लक्षण हो सकता है, जो किसी के दांतों, मुंह या पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है।
- बर्फ खाने की बहुत ज्यादा क्रेविंग, होना, जिस पर कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है, पैगोफेजिया का लक्षण होता है।
इसे भी पढ़ें: बार-बार होती है बर्फ खाने की इच्छा, तो हो सकता है आयरन की कमी का संकेत, जानें इसके बेस्ट सोर्स
- ज्यादा बर्फ के सेवन के कारण दांतों में सड़न, मसूड़ों को नुकसान या दांतों में सेंसिटिवीटी जैसी समस्याएं भी पैगोफेजिया का संकेत होता है।
- बर्फ खाने के कारण गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं पेट में दर्द, मतली या दस्त जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं पैगोफेजिया का लक्षण हो सकता है।
निष्कर्ष
पैगोफेजिया को कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि आप अपने बर्फ खाने की क्रेविंग को कम करने की कोशिश करें। इसके लिए समय पैगोफेजिया के लक्षणों को समझना और इसके कारणों को जानना जरूरी है। अगर आयरन या अन्य पोषक तत्वों के कारण आपको बर्फ खाने की क्रेविंग हो रही है तो आप अपने शरीर में उन पोषक तत्वों की कमी दूर करने की कोशिश करें। इसके अलावा, अगर आपको तनाव के कारण बर्फ खाने की क्रेविंग होती है, तो आप अपने तनाव को कंट्रोल करने के लिए मेडिटेशन या अन्य तकनीकों का उपयोग करें। पैगोफेजिया की समस्या को दूर करने और स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि आप इसके लक्षणों को देखते ही जांच करवाएं और डॉक्टर से कंसल्ट करें।
Image Credit: Freepik