तन-मन : मन मे रखी बातों से बढ़ सकता है तनाव, ऐसे में खुश रहने के लिए अपनाएं ये खास तरीका

आज इस भागदौड़ वाली लाइफ में अपने लिए समय निकालना, तनाव से दूरी बनाकर रखना जरा मुश्किल होता है। पर आप इसे कर पाना नामुमकिन नही है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
तन-मन : मन मे रखी बातों से बढ़ सकता है तनाव, ऐसे में खुश रहने के लिए अपनाएं ये खास तरीका

हर किसी की चाहत होती है कि वह अपनी जिंदगी में खुश रहे। लेकिन चिंता और तनाव की वजह से ऐसा नहीं हो पाता क्योंकि ये सब जिंदगी का हिस्सा है। आज के समय में लोग जब परेशान होते हैं तो वह अपनी बात मन में दबाकर रखते हैं जिसकी वजह से व्यक्ति हमेशा तनाव महसूस करता है। मन में बेचैनी लगी रहती है। जब मन अंदर से खुश न हो तो बहुत सारी चीजें खराब होने लग जाती हैं। आज इस भागदौड़ वाली लाइफ में अपने लिए समय निकालना, तनाव से दूरी बनाकर रखना जरा मुश्किल होता है। पर आप इसे कर पाना नामुमकिन नही है। जब भी आप अपने आपको अकेला महसूस करें, उदास रहें,तो उसके लिए आप वो सब करें जिसे करने से आपको खुशी मिलती है। 

 insidehappyniess

इसे भी पढ़ें : शरीर में एक नए अंग की हुई खोज, सिर और गले के कैंसर से जूझ रहे लोगों के इलाज में हो सकता है मददगार

कभी भी हर किसी की बात को दिल से न लगाएं, क्योंकि छोटी-छोटी बात तनाव का कारण नहीं बननी चाहिए। किसी बात को लेकर हमेशा सोचने से मन में कड़वाहट आती है तो कोशिश करें जो हो गया वो बीता समय था आने वाले पल के लिए खुश रहें। 

परिवार वालों को नजरअंदाज न करें

हर किसी के लिए दोस्त जरूरी होता है लेकिन परिवार को सबसे पहले रखना चाहिए। आप अपनी जिंदगी में जितना समय अपने दोस्तों को देते हैं उतना ही समय अपने परिवार को भी जरूर दें। अपने मन की बात को परिवार वालों के सामने जरूर बोलें। अपने घर में आप जिसके भी साथ सहज महसूस करते हैं उनसे अपने मन की बात जरूर करें। ऐसा करने से आपका मन उदास नहीं होगा और तनाव से दूर रहेंगे। 

समय की जरूरत को समझें

समय को समझना खुश रहने का सबसे अच्छा तरीका होता है। अगर आप अपने समय को सही तरीके से मैनेज करते हैं तो आप हर किसी के लिए समय निकाल सकते हैं। जैसे की अगर आप ऑफिस जाते हैं तो वह पर आपको खुश रहने के लिए समय पर अपना काम खत्म करना जरूरी होगा। 

इसे भी पढ़ें : बढ़ती उम्र के साथ इन चीजों का परहेज करना जरूरी, हो सकते हैं सेहत को कई नुकसान

किसी से प्रेरणा जरूर लें

अगर आपको किसी का काम करने का तरीका पसंद हैं तो आप उससे प्रेरणा जरूर लें। हर इंसान में अच्छी और बूरी दोनों आदत होती है, लेकिन आप उस इंसान में क्या देखते हैं ये आपके ऊपर निभर करता है। 

अपनी खुशियों का रास्ता देखें

हर कोई चाहता है कि वह खुश रहें और दूसरों को भी खुश रखे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाता। हर किसी की जिंदगी में दो पहलों होते हैं एक जो हम देख रहे होते हैं दूसरा देखना चाहते नहीं, ये हमारे ऊपर होता है हम क्या चाहते हैं। एक व्यक्ति अपनी जिंदगी में बस प्यार का भूखा होता है। उसका जहां भी प्यार मिले वह चल देता है। 

सेहत का ख्याल है जरूरी

अगर कोई भी अपनी सेहत का ख्याल नहीं रखता तो उसका मन वैसे ही उदास रहता है। इसलिए सबसे पहले सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। तभी खुश रहने का रास्ता मिलता है। 

इसे भी पढ़ें : दांपत्य जीवन में प्यार और आकर्षण हैं जरूरी, मोटापे को रिश्तों पर न होने दें हावी

हर किसी की जिंदगी में खुशी और गम आते जाते रहते हैं। यह व्यक्ति के ऊपर होता है कि उसको क्या चाहिए। मन में रखी बात अगर मन में ही रहती है तो तनाव के अलावा कुछ हासील नहीं होता इसलिए अपनी बातों को दूसरों से शेयर जरूर करें ऐसा करने से मन का दर्द कम हो सकता है।  और आप खुश रह सकते हैं।

Read More Article On Health News In Hindi

Read Next

शरीर में एक नए अंग की हुई खोज, सिर और गले के कैंसर से जूझ रहे लोगों के इलाज में हो सकता है मददगार

Disclaimer