Benefits Of Eating Sour Dahi In Hindi: दही तो आपने खूब खाई होगी। हमारे यहां लगभग हर घर में दोपहर के समय लंच के साथ दही खाई जाती है। दही खाने से कई तरह के फायदे होते हैं, जैसे पेट से जुड़ी परेशानियां कम होती हैं और खाना आसानी से हजम हो जाता है। यही नहीं, दही में कार्बोहाइड्रेट, शुगर, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे कई तत्व होते हैं, जो इसे बैलेंस्ड डाइट का अहम हिस्सा बनाता है। सबसे अच्छी बात है कि आप किसी भी उम्र में दही खाना शुरू कर सकते हैं। हालांकि, दही खाने की वजह से सर्दी-जुकाम लग सकती है, इसलिए रात के समय लोग दही खाने से बचते हैं। खैर, दही के फायदों के बारे में तो लगभग हर कोई जानता है। क्या आप जानते हैं कि हेल्थ के लिए सादी दही ही नहीं, बल्कि खट्टी दही भी काफी फायदेमंद होती है। आइए, जानते हैं खट्टी दही खाने के फायदे। इस बारे में हमने डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की है।
प्रोबायोटिक्स का बेहतरीन स्रोत- Rich Source Of Probiotics
खट्टी दही प्रोबायोटिक्स का एक प्राकृतिक स्रोत है। खट्टी दही में मौजूद हेल्दी बैक्टीरिया हमारी आंत के लिए काफी लाभकारी होते हैं। प्रोबायोटिक्स पाचन में सुधार करते हैं, इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं, कब्ज जैसी समस्या से राहत दिलाते हैं और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल जैसी हेल्थ प्रॉब्लम के रिस्क को कम करते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या रोज दही खाना सेहत के लिए सही है? जानें इसके फायदे, नुकसान और दही के कुछ प्रकार
न्यूट्रिशस तत्वों से भरपूर- Nutrient-Rich
दही कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन बी12, प्रोटीन और पोटेशियम जैसे न्यूट्रिशस तत्वों से भरपूर होता है। ये तमाम पोषक तत्व हमारी हड्डियों को मजबूत रखने और इम्यूनिट सिस्टम को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: Dahi Benefits: सुबह खाली पेट दही खाने से साफ हो जाती है आंतों में जमा गंदगी, पेट रहता है स्वस्थ
पाचन स्वास्थ्य में सुधार- Better Digestive Health
खट्टी दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स लैक्टोज के पाचन में सहायता कर सकते हैं, जिससे लैक्टोज-इनटॉलरेंस लोगों के लिए इसका सेवन करना आसान हो जाता है। यह आंत में मौजूद बैक्टीरिया संतुलन बनाए रखने में भी मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: दही खाते समय न करें ये 5 गलतियां, जानें आयुर्वेद के अनुसार दही खाने का सही तरीका
वेट मैनेजमेंट में मदद- Helps Weight Management
खट्टी दही का सेवन करने से वेट को मैनेज करने में मदद मिलती है। खट्टी दही में मौजूद प्रोटीन का सेवन करने से आपको पेट भरे का अहसास होता है। नतीजतन, आप लंबे समय तक कुछ खाने से बचते हैं। इस तरह बेवजह ओवर ईटिंग नहीं करते हैं और वेट बैलेंस्ड रहता है।
हड्डियों को मजबूती मिलती है- Improves Bone Health
खट्टी दही में मौजूद कैल्शियम और विटामिन-डी काफी मात्रा में मौजूदा होता है। ये सभी तत्व हड्डियों को मजबूती देने में मदद करते हैं इसके साथ ही, जो लोग नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं, वे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों के रिस्क से बचे रहते हैं।
स्किन के लिए हेल्दी- Helpful for Skin Health
जैसा कि आपको पहले ही बताया गया है कि खट्टी दही में प्रोबायोटिक्स होता है। यह तत्व सूजन को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, चेहरे में होने वाले कील-मुंहासों को कम करता है, एक्जिमा जैसी प्रॉब्लम से भी राहत दिलाता है। यही नहीं, खट्टी दही का सेवन करने से स्किन पर काफी पोजिटिव असर पड़ता है।
इम्यूनिटी बूस्ट होती है- Improved Immune Function
जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर है, उन्हें नियमित रूप से दही का सेवन करना चाहिए। दही में मौजूदा प्रोबायोटिक्स इम्यूनिटी को सपोर्ट करता है। साथ ही शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ाता है।
इसे भी पढ़ें: दही खाने के फायदे : दोपहर में खाने के बाद जरूर खाएं दही, नहीं होंगी ये 5 समस्याएं
एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत- Rich Source of Antioxidants
दही में विटामिन-सी और सेलेनियम जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो सेल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद कर सकते हैं। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ती उम्र की एक प्रकिया है, जिसे रोका नहीं जा सकता है। हालांकि, इस प्रक्रिया अच्छी डाइट और लाइफस्टाइल की मदद से धीमा जरूर किया जा सकता है। दही के सवने से पुरानी बीमारियों के दोबारा होने का रिस्क कम होता है और हेल्थ में काफी सुधार भी देखने को मिलता है।
image credit: freepik
Read Next
डायबिटीज में बेहद फायदेमंद होता है 'गुड़मार', इस तरह से करेंगे सेवन तो कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version