शाम होते ही होने लगती है पेट फूलने की समस्या? लंच के तुरंत बाद खाएं केला, जानें इसके फायदे

जिन लोगों को लंच के बाद गैस की समस्या होती है या फिर ऐसा लगता है खाना ऊपर चढ़ रहा है, उन्हें इस तरह केला खाना चाहिए। जानें इसके फायदे।   
  • SHARE
  • FOLLOW
शाम होते ही होने लगती है पेट फूलने की समस्या? लंच के तुरंत बाद खाएं केला, जानें इसके फायदे


केला खाने के फायदे (Benefits of eating banana) की बात करें तो ये एक ऐसा फल है जो कि विटामिन बी 6, विटामिन सी, पोटेशियम और फाइबर से भरपूर है। ये हड्डियों के स्वास्थ्य के साथ दिल के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। इसका विटामिन सी जहां इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है वहीं, इसका विटामिन बी 6 एनीमिया से बचाव में और रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसी तरह एक केला खाने के अनेक फायदे हैं। पर ज्यादातर लोग केला खाने के सही समय को लेकर परेशान रहते हैं। ऐसे में अगर किसी को विटामिन सी से कोई भी समस्या ना हो तो सुबह खाली पेट और नाश्ते में केला खाया जा सकता है। पर लंच में यानी कि दोपहर के बाद केला खाने के फायदे अलग हैं। दरअसल, जिन लोगों को दोपहर के खाने के बाद ब्लोटिंग की समस्या महसूस होती है, उनके लिए लंच के बाद केला खाना बहुत ही फायदेमंद है। वो कैसे आइए हम आपको बताते हैं।

Inside_banana (1)

लंच के बाद केला खाने के फायदे-Benefits of eating banana after lunch in hindi

1. केला पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है 

केला फाइबर से भरपूर है जो कि पाचनतंत्र को स्वस्थ रखने में मददगार है। एक मध्यम आकार के केले में लगभग 3 ग्राम फाइबर होता है, जो कि मेटाबोलिज्म को तेज करने में मददगार है। दरअसल, केसे में दो प्रकार के फाइबर होते हैं। ये हमारी बड़ी आंत को स्वस्थ रखने में मददगार है, कोलेन के काम काज को भी बेहतर बनाने में मदद करते हैं। केले के फाइबर रेजिस्टेंस स्टार्च से भी भरपूर हैं, जो अनुकूल पेट के पीच को बैलेंस करने में मदद करते हैं। 

2. ब्लोटिंग दूर करता है

केला एक ऐसा फल है जिसमें प्राकृतिक पाचक एंजाइम होते हैं। इनमें एमाइलेज और ग्लूकोसिडेस होते हैं। ये एंजाइमों जटिल कार्ब्स को छोटे और अधिक आसानी से अवशोषित होने वाले शुगर में तोड़ते हैं। यानी कि इस तरह ये आपके द्वारा खाए जाने वाले खाने को आसानी से पचाते हैं। साथ ही ध्यान देने वाली बात ये है कि लंच के बाद ब्लोटिंग की समस्या कभी होती है जब खाना सही से पचता नहीं है। ऐसे में केले में मौजूद पाचन एंजाइम खाना पचा देते हैं और ब्लोटिंग से बचाते हैं। 

3. प्रीबायोटिक से है भरपूर

केले प्रीबायोटिक का भी एक अच्छा स्रोत हैं जो दही और केफिर जैसे फूड्स में पाए जाते हैं। प्रोबायोटिक्स के फायदे कि बात करें, तो ये खाना पचाने के लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि ये आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं और आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं और शरीर को डिटॉक्स करते हैं। 

Inside_bloating

इसे भी पढ़ें: ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद है देसी घी, एक्सपर्ट से जानें इसके सेवन का तरीका

4. गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है

केला एक और कम फ्रुक्टोज वाला फल है जो फाइबर से भरपूर होता है और इसमें इंसुलिन होता है। ये एक ऐसा पदार्थ जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया के विकास को उत्तेजित करता है। केले में मौजूद रेसिस्टेंट स्टार्च प्रीबायोटिक प्रभाव वाला होता है, जो आंत के बैक्टीरिया को ईंधन देने में मदद करता है और  शॉर्ट चेन फैटी एसिड को पचाने में मदद करते हैं।

5. कब्ज को रोकता है

केला कब्ज की समस्या को भी कर करने में मदद करता है। इसका फाइबर बोवेल मूवमेंट को सही करता है और स्टूल में थोक जोड़ता है। इससे पेट आसानी से साफ हो जाता है और ये प्रोसेस आराम से चलता रहता है। तो, अगर आप कब्ज से परेशान रहते हैं तो आपको केला खाना चाहिए। 

Inside_banana

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में खाएं अंकुरित बाजरा और आंवले से बनी ये स्वादिष्ट चटपटी चटनी, जानें इसे खाने के फायदे और रेसिपी

लंच के बाद केला खाने का तरीका

लंच के बाद एक केला लें और उसे आधा कर लें। अब इसमें काला नमक मिलाएं और कहीं बैठ कर आराम-आराम से चबा-चबा कर खाएं। अगर केला छोटा हो तो उसे पूरे में नमक लगा कर खाएं। रेगुलर बिना भूले इस तरह लंच के बाद खाएं। ये आपको शाम होते ही होने वाली ब्लोटिंग से बचाएगा। 

तो, केला खाने का ये तरीका बहुत ही फायदेमंद है। यहां तक कि जिन महिलाओं को पीरियड्स में ब्लोटिंग की समस्या होती है उनके लिए भी ये तरीका बहुत ही फायदेमंद है। बस आप इसे एक बार आजमा कर देखें। 

All images credit: freepik

Read Next

Chhath Puja 2021: खरना में खाई जाती है गुड़ से बनी खीर और रोटी, जानिए इससे होने वाले फायदे

Disclaimer