Ayurvedic Remedies For Health Issues: आयुर्वेद में स्वास्थ्य से जुड़ी हर समस्या के लिए इलाज मौजूद है। इसमें प्राकृतिक चीजों, जड़ी-बूटियां, छाल और मसालों को औषधि की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इन औषधियों का फायदा है कि ये साइड इफेक्ट्स नहीं करती हैं। साथ ही, बीमारी को जड़ से खत्म करने में भी मदद करती हैं। आयुर्वेद में लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याओं के लिए भी रेमेडीज बताई गई हैं। अगर आप अपनी डेली डाइट में इन चीजों को शामिल करते हैं, तो बीमारी को जड़ से खत्म करने में मदद मिल सकती है। न्यूट्रिशनिस्ट अनुशी जैन ने इन रेमेडीज के बारे में बताते हुए जानकारी शेयर की है। आइये लेख के माध्यम से जानें इन रेमेडीज के बारे में।
अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं के लिए फायदेमंद हैं ये रेमेडीज- Ayurvedic Remedies For Different Health Issues
हाई शुगर लेवल- High Sugar Level
अगर आपको हाई शुगर की समस्या रहती है, तो आप पनीर के फूल का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद नेचुरल गुण ब्लड शुगर बैलेंस रखने में मदद करते हैं। आपको कुछ पनीर के फूल को 2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखना है। इसे उबालकर और छानकर इसका सेवन करें।
एक्ने/ पिग्मेंटेशन- Acne or Pigmentation
एक्ने और पिग्मेंटेशन की समस्या कंट्रोल करने के लिए आप मंजिष्ठा की चाय पी सकते हैं। इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण त्वचा को साफ रखने में मदद करते हैं। ये त्वचा में निखार लाते हैं और ऑयल ग्लैंड को कंट्रोल करते हैं। मंजिष्ठा की चाय बनाकर पीने से आपको कई फायदे मिलेंगे। इसके पाउडर को शहद के साथ मिलाकर लगाना भी आपके लिए फायदेमंद होगा।
इसे भी पढ़ें- क्या लौंग के तेल से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ सकता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें
हाई कोलेस्ट्रॉल- High Cholesterol
हाई कोलेस्ट्रॉल को बैलेंस रखने के लिए आप अर्जुन की छाल का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप अर्जुन की छाल की चाय बनाकर पी सकते हैं। ये शरीर में नैचुरली कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद करेगा।
इनफर्टिलिटी- Infertility
महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या होने पर उन्हें शतावरी खाने की सलाह दी जाती है। ये आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है जो फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। महिलाएं गर्म पानी या दूध के साथ शतावरी का सेवन कर सकती हैं। लेकिन किसी डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।
इसे भी पढ़ें- सर्दियां आते ही दिखने लगता है डैंड्रफ, तो छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय
नींद से जुड़ी समस्याएं- Sleep Issues
जिन लोगों को नींद से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, वो अश्वगंधा का सेवन कर सकती हैं। रात को सोने से पहले अश्वगंधा का सेवन करने से स्लीप साइकिल बैलेंस होती है। इससे थकावट और कमजोरी दूर होती है। साथ ही नींद भी अच्छी आती है।
वाटर रिटेंशन- Water Retention
वाटर रिटेंशन होने पर गोक्षुरा का सेवन किया जा सकता है। इससे शरीर में जमा पानी कम होता है। शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा पानी निकलता है। इसे डेली डाइट में शामिल करने से समस्या जल्दी को कंट्रोल होती है।
मेमोरी इशुज- Memory Issues
मेमोरी इशुज होने पर ब्राह्मी का सेवन किया जा सकते है। इसकी चाय बनाकर पी सकते हैं। ये फूल दिमाग को शांत करते हैं। इनके सेवन से याद्दाश्त भी तेज होती है। इसे डेली डाइट में शामिल करने से फिजिकल और मेंटल हेल्थ दोनों को फायदा होता है।
ये प्राकृतिक नुस्खे स्वास्थ्य से जुड़ी इन समस्याओं में फायदेमंद हो सकते हैं। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा खाते हैं, तो किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर ही इनका सेवन करें।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version