
What Does Ayurveda Say About Salt: आयुर्वेद में खानपान पर विशेष ध्यान दिया जाता है। शरीर की प्रकृति के मुताबिक क्या खाना चाहिए या किस चीज का सेवन कब करना चाहिए। हर चीज पर विस्तार से बात की गई है। आयुर्वेद के मुताबिक हमारे पाचन तंत्र को खाना पचाने में समय लगता है। इसलिए अगर हम खाना पचने से पहले ही कुछ खा लेते हैं, तो इससे शरीर को नुकसान ही होता है। कुछ लोग मानते हैं कि सूर्यास्त से पहले ही नमक वाली चीजें खा लेनी चाहिए। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट इस विषय पर बताते हुए कहते हैं कि यह नियम हर किसी पर लागू नहीं होता है। लेकिन कुछ स्थितियों में शाम के बाद नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। इस बारे में समझने के लिए हमने हरियाणा के सिरसा जिले के आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर श्रेय शर्मा से बात की। आइये लेख में जानें इसका जवाब।
ब्लड प्रेशर पर असर पड़ता है
एक्सपर्ट के मुताबिक अधिकतर लोगों का ब्लड प्रेशर शाम के दौरान ही बढ़ता है। ऐसे में अगर देर शाम में नमक से बनी चीजें खाई जाए, तो इस कारण ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। इसलिए जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उन्हें शाम से पहले खाना खा लेना चाहिए।
पाचन क्रिया धीमी हो जाती है
शाम होने के साथ ही हमारी पाचन क्रिया धीमी होती जाती है। ऐसे में खाना पचना धीमा होता जाता है। अगर शाम में देरी से खाना खाया जाए, तो इससे पाचन तंत्र पर दवाब पड़ सकता हैं। इस कारण कब्ज, पेट फूलने और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जिन लोगों को पाचन संबंधित समस्याएं रहती हैं, उन्हें शाम से पहले खाना खा लेना चाहिए। इसके अलावा, जिन्हें पेट से जुड़ी कोई भी समस्या रहती है उन्हें शाम तक खाना खा लेना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- कास रोग (श्वसन विकार) क्या है और इससे कैसे राहत पाएं? जानें आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से
मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है
जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म स्लो रहता है उन्हें शाम से पहले खाना खा लेना चाहिए। क्योंकि मेटाबॉलिज्म स्लो होने से बॉडी कैलोरी बर्न नही कर पाती है। ऐसे में कैलोरी बर्न होने के बजाय फैट के रूप में शरीर में इकट्ठा होने लगती है। ये वजन बढ़ने की वजह भी बन सकता है।
नींद खराब हो सकती है
जिन लोगों को समय पर सोने की आदत होती है, उन्हें खाना भी समय पर खा लेना चाहिए। क्योंकि देरी से खाना खाने से स्लीप पैटर्न पर भी बुरा असर पड़ सकता है। देरी से खाना खाने से बॉडी एक्टिव रहती है और नींद भी लेट आती है। इस कारण ओवरऑल हेल्थ को नुकसान होता है।
इसे भी पढ़ें- घाव भरने में असरदार है हल्दी और अदरक से बना लेप, आयुर्वेदाचार्य से जानें बनाने का तरीका
एक्सपर्ट टिप
एक्सपर्ट के मुताबिक शाम के दौरान नमक खाने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। इसलिए अगर आप सूर्यास्त से पहले खाना खा लेते हैं, तो यह ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद है। जो लोग किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, उन्हें भी एक्सपर्ट की सलाह पर ही शाम के खाने का समय तय करना चाहिए।
आयुर्वेदाचार्य से हमने जानें किन स्थितियों में शाम के बाद नमक खाना नुकसानदायक हो सकता है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version