Doctor Verified

रात को कौन सी दाल और बीन्स नहीं खाने चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इन्हें खाने के नुकसान

दालें प्रोटीन का अच्छा सोर्स होते हैं। लेकिन अगर कुछ खास दालों का सेवन रात (pulses at night) को किया जाए, तो इससे गैस और अपच की समस्या हो सकती है। जानें रात को कौन सी दाल नहीं खानी चाहिए-  
  • SHARE
  • FOLLOW
रात को कौन सी दाल और बीन्स नहीं खाने चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इन्हें खाने के नुकसान


Do Not Eat Pulses at Night: दालें सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। दाल में सभी ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी होते हैं। यह प्रोटीन, विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। लेकिन सभी तरह की दालों का सेवन सही समय पर करना जरूरी होता है। रात को दाल खाने से गैस, अपच और पेट दर्द की समस्या हो सकती है। आयुर्वेद के अनुसार रात को राजमा और छोले कभी नहीं खाने चाहिए। रात को राजमा और छोले के अलावा कौन सी दालें नहीं खानी चाहिए, इस बारे में विस्तार से जानने के लिए हमने आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की आयुर्वेदिक डॉक्टर सुगीता मुटरेजा से बातचीत की-

डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं आयुर्वेद के अनुसार रात को हमेशा हल्का आहार लेना चाहिए। रात के समय भारी भोजन करने का असर पेट पर पड़ सकता है। अधिकतर लोग रात के समय दाल-रोटी खाते हैं। इसका सीधा असर व्यक्ति के वात, पित्त और कफ पर पड़ता है। आयुर्वेद के अनुसार रात को कभी भी दाल नहीं खानी चाहिए। दाल पचाने में हैवी होती है, साथ ही यह गैस का कारण भी बन सकती है। रात को कुछ खास तरह की दालों से परहेज करना चाहिए।

pulses avoid at night

रात को दाल खाने के नुकसान (pulses side effects)

रात को दाल खाना नुकसानदायक हो सकता है। रात को दाल खाने का असर पेट पर पड़ता है। इससे पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

रात को कौन सी दाल नहीं खानी चाहिए (Do Not Eat Pulses at Night)

आयुर्वेदिक डॉक्टर सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि वैसे तो रात को कभी भी दाल नहीं खानी चाहिए। क्योंकि दाल पचाने में भारी होता है, इससे पेट दर्द की समस्या हो सकती है। लेकिन 6 ऐसी दालें हैं, जिनका सेवन रात को भूलकर भी नहीं करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें - सर्दियों में इस पहाड़ी दाल को खाने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे, जानें इसे खाने के 3 तरीके

1. उड़द की दाल 

रात को उड़द की दाल खाने से बचना चाहिए। उड़द दाल काफी हैवी होता है, इसे पचाने में मुश्किल होती है। उड़द की दाल बादी भी होती है, इससे पेट में गैस और एसिडिटी बन सकती है।

rajma

2. राजमा

राजमा प्रोटीन का अच्छा सोर्स होता है। लेकिन इसे रात के समय खाने से बचना चाहिए। रात में राजमा का पाचन सही तरह से नहीं हो पाता है। रात को राजमा खाने से कई तरह की शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। इससे पेट में भारीपन, पेट दर्द और गैस की समस्या हो सकती है। राजमा सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है।

3. छोले

रात को छोले खाने से भी परहेज करना चाहिए। दरअसल, रात के समय पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और छोले को पचाने में मुश्किल होती है। रात को छोले खाने से पेट में दर्द, अपच और गैस की समस्या हो सकती है। रात को छोले खाने से सुबह थकान और आलस महसूस हो सकती है।

4. मटर 

रात के समय मटर की दाल खाने से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए। रात को मटर की दाल खाने का असर पेट पर पड़ता है। रात को मटर दाल खाने से पेट में दर्द, पेट में गैस और कब्ज की समस्या का कारण बन सकता है।

5. चने

चने गैस का कारण बनता है। इसलिए इसे कभी भी रात के समय नहीं खाना चाहिए। रात को चने की दाल खाने से अनिद्रा, कब्ज और पेट दर्द की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें - सर्दी में खाएं गर्म तासीर वाली ये 5 तरह की दाल, शरीर को मिलेगी गर्माहट

6. अरहर

आयुर्वेद के अनुसार रात को अरहर का सेवन करने से भी बचना चाहिए। यह दाल गैस और एसिडिटी का कारण बन सकती है। अगर आप रात को अरहर खाना ही चाहते हैं, तो इसमें हींग और जीरा का तड़का जरूर लगाएं। इससे आप गैस से बच सकते हैं।

दाल खाने का सही समय (Right Time to eat pulses)

आयुर्वेद में दाल खाने का सबसे अच्छा समय दोपहर का माना गया है। अगर आप रात को अपने आहार में रात शामिल करना चाहते हैं, तो मूंग की दाल ले सकते हैं। मूंग और मसूर की दाल को किसी भी समय लिया जा सकता है। अगर आप रात को अरहर की दाल खाना चाहते हैं, तो इसमें हींग और जीरा मिलाकर लें।  लेकिन रात को सोने से 3 घंटे पहले दाल खा लेनी चाहिए, क्योंकि इसे पचाने में अधिक समय लगता है।

Read Next

कमल के बीज के फायदे: इन 6 समस्याओं में फायदेमंद होते हैं कमल के बीज, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version