Pahadi Bhatt ki Dal: क्या आप भी उत्तराखंड के रहने वाले हैं? अगर हां तो आपने पहाड़ी दाल भट्ट या चैंसु (Bhatt or Chensu) के बारे में जरूर सुना होगा। सर्दियों में पहाड़ी लोग अकसर ही भट्ट की दाल खाना पसंद करते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है और यह पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। भट्ट की दाल को चूड़कानी (Churdkani) कहा जाता है। भट्ट दो तरह के होते हैं एक काले भट्ट और दूसरे सफेद भट्ट। इस दाल को सेहत के लिए बहुत लाभकारी (bhat ki dal in hindi) माना जाता है। अगर इसे लोहे की कढ़ाई में बनाया जाए तो इसके फायदे और बढ़ जाते हैं।
इस दाल को खाने के एक नहीं बल्कि अनेक फायदे मिलते हैं। भट्ट की दाल स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। पहाड़ी लोग सर्दी में भट्ट को अपनी डाइट में जरूर शामिल करते हैं। यही वजह है कि वजह हमेशा सेहतमंद रहते हैं। भट्ट की दाल में प्रोटीन, विटामिन, खनिज, विटामिन बी कॉम्पलेक्स और विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें अमीनो एसिड, आयरन और कैल्शियम भी होता है। इसके अलावा भी भट्ट के दाल को खाने के कई फायदे होते हैं, आइए विस्तार से जानते हैं इसके फायदों के बारे में- (bhatt ki dal ke fayde)
भट्ट की दाल के फायदे (Bhatt ki dal ke fayde)
भट्ट की दाल को खाने से सेहत को बहुत सारे फायदे मिलते हैं। इसमें कई ऐसे न्यूट्रीएंट्स पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए जरूरी होते हैं। इसलिए अगर आप पहाड़ी क्षेत्रों में नहीं भी रहते हैं, तो भी इसका सेवन जरूर करें और इसके फायदों का आनंद उठाएं (bhatt dal benefits)।
1. हड्डियां मजबूत बनाए (Bhatt dal for strong bones)
अगर आपके जोड़ों में दर्द रहता है। आपको बॉडी पेन रहता है, तो भट्ट की दाल खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि अकसर कैल्शियम (Calcium) की कमी की वजह से जोड़ों और शरीर में दर्द रहता है। भट्ट की दाल में कैल्शियम भरपूर (calcium in bhatt ki dal) मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से आपके शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होती है। भट्ट में मौजूद कैल्शियम और प्रोटीन हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है।
2. लीवर को रखे हेल्दी (Bhatt dal for healthy liver)
स्वस्थ रहने के लिए लीवर को हेल्दी रखना बहुत जरूरी है। भट्ट में लेसीथिन (lecithin) पाया जाता है, जो लीवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। अपने लीवर को हेल्दी और स्वस्थ रखने के लिए आपको भट्ट की दाल का सेवन करना चाहिए। पहाड़ी लोग अपनी डाइट में भट्ट को शामिल करके अपने लीवर को स्वस्थ रखते हैं।
इसे भी पढ़ें - स्वस्थ शरीर के लिए हेल्दी लिवर है जरूरी, इन 3 आयुर्वेदिक हर्ब्स से लिवर को रखें स्वस्थ
3. डायबिटीज में भी फायदेमंद (Bhatt dal for diabetes patients)
इन दिनों मधुमेह एक बहुत ही आम बीमारी बन गई है। इसकी सख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही हैं। इसे नियंत्रण में लाना बहुत जरूरी है। अगर आपको भी डायबिटीज हैं, तो आपको भी अपनी डाइट में भट्ट की दाल को शामिल करना चाहिए। भट्ट की दाल डायबिटीज के मरीजों के लिए खाना बेहद लाभकारी होता है। इससे शुगर कंट्रोल में रहता है।
4. इम्यून सिस्टम बढ़ाए (Bhatt dal to boost immunity)
बुखार, खांसी-जुखाम और किसी भी तरह का इंफेक्शन होने पर हमारा इम्यूनिटी सिस्टम का स्ट्रांग होना बहुत जरूरी है। कोरोना वायरस से बचने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity System) का मजबूत होना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप अपने भोजन में भट्ट की दाल का सेवन जरूर करें। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व (Nutrients) पाए जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का अच्छा उपाय है।
भट्ट की दाल को खाने के अन्य फायदे (pahadi bhatt ki dal)
- - भट्ट की दाल खाने से मेमोरी पावर (Memory power) बढ़ाती हैं।
- - दिल के रोगियों के लिए भी भट्ट की दाल खाना फायदेमंद है।
- - हाई ब्लड प्रेशर होने पर इस दाल का सेवन जरूर करें।
इसे भी पढ़ें - दिल के मरीज हैं तो डाइट पर करें गौर, जानें हेल्दी फूड्स और जरूरी पोषक तत्व जिनसे हेल्दी रहेगा हार्ट
भट्ट की दाल में पाए जाने वाले पोषक तत्व (bhatt ki dal nutritional value)
- - फास्फोरस (Phosphorus)
- - आयरन (Iron)
- - मिनरल्स (Minerals)
- - कैल्शियम (Calcuim)
- - वसा (fat)
- - कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrate)
भट्ट दाल खाने के 3 तरीके (bhat ki dal in hindi)
1. भूनकर खाएं भट्ट की दाल
भट्ट की दाल को भूनकर खाना बहुत फायदेमंद होता है। पहाड़ी लोग भट्ट की दाल को चावल, रोटी के साथ खाने के अलावा इसे भूनकर भी खाते हैं। भट्ट को भूनकर खाना बहुत टेस्ट होता है। इसके लिए एक पैन में भट्ट डालें और थोड़ी देर तक भूनें। इसके बाद इसे गर्मा-गर्म खाना बहुत लाभकारी होता है।
2. तलकर खाएं भट्ट की दाल
अगर आपको भूनकर भट्ट खाना पसंद नहीं है, तो आप इसे घी में तलकर भी खा सकते हैं। इस तरह से भट्ट की दाल खाने से पोषक तत्व मिलेंगे, आपको इसका स्वाद भी पसंद आएगा। अधिकतर पहाड़ी लोग ठंड बढ़ने पर इस तरह से भट्ट का सेवन करते हैं।
3. दाल बनाकर खाएं भट्ट (pahadi bhatt ki dal recipe)
- - भट्ट की दाल बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाई में तेल गर्म करें।
- - इसमें जीरा और हींग का तड़का लगाएं।
- - जैसे ही जीरा चटकने लगे दाल को कढ़ाई में डाल दें।
- - इसे करछी से तब तक चलाते रहे जब तक इसका बाहर का छिलका निकल न जाए। इसमें ज्यादा समय नहीं लगता है।
- - अब इसमें गेहूं का आटा डालें और सुनहरा होने तक भूनें।
- - आटे में खूशबू आने पर इसमें सारे मसाले और पानी डाल दें।
- - इसे ढक्कर थोड़ी देर पकने दें।
- - पकने के बाद आप भट्ट की दाल को चावल के साथ खा सकते हैं।
Pahadi bhatt ki dal: पहाड़ियों की पसंदीदा दाल भट्ट को आप भी चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर दाल है। इसके सेवन से आपके शरीर को सारे न्यूट्रीएंट्स मिलेंगे। इसे बनाना भी बहुत ही आसान है।