शकरकंद खाने के फायदे: सर्दियों में खाएं भुने हुए शकरकंद, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Sweet Potato Benefits: शकरकंद स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। अकसर इसका सेवन सर्दी में किया जाता है। इसमें फाइबर, विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
शकरकंद खाने के फायदे: सर्दियों में खाएं भुने हुए शकरकंद, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Roasted Sweet Potato Benefits: शकरकंद स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होता है। इसे स्वीट पोटैटो यानी मीठा आलू (sweet potato) भी कहा जाता है। सर्दी में शकरकंद खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। इसमें विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। शकरकंद को आप उबालकर, भूनकर खा सकते हैं। यह डायबिटीज, हृदय रोग और कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम करता है। विस्तार से जानें भूना हुआ शकरकंद खाने से होने वाले फायदे (Roasted Sweet Potato Benefits)-

शकरकंद में कौन सा विटामिन पाया जाता है? (sweet potato nutrition)

शकरकंद विटामिंस और मिनरल्स से (sweet potato vitamin) भरपूर होता है। शकरकंद में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी और विटामिन डी अच्छी मात्रा में होता है। इसमें आलू से ज्यादा स्टार्च पाया जाता है। वसा, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैलोरी, फाइबर से भरपूर होता है। शकरकंद खाने से इम्यूनिटी मजबूत बनती है। यह हृदय और किडनी के लिए काफी फायदेमंद होता है। शकरकंद में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, थायमिन और कैरोटेनॉयड्स हड्डियों को  मजबूत बनाने में मदद करता है। शकरकंद कोशिकाओं को नष्ट होने से भी बचाता है। आप शकरकंद का सेवन उबालकर या भूनकर कर सकते हैं। आज हम आपको भुने हुए शकरकंद को खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं-

भुना हुआ शकरकंद खाने के फायदे (Roasted Sweet Potato Benefits)

शकरकंद में मौजूद पोषक तत्व इसे सुपरफूड बनाते हैं। यानी इसमें अधिक न्यूट्रीएंट्स पाए जाते हैं, जो संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। 

sweet potato for diabetes

1. डायबिटीज (sweet potato for diabetes)

डायबिटीज रोगियों के लिए शकरकंद खाना फायदेमंद होता है। शकरकंद में मौजूद यौगिक रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद करता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए आप शकरकंद को उबालकर खा सकते हैं। लेकिन अगर आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही शकरकंद का सेवन करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें - सर्दी में शिशुओं के लिए फायदेमंद होता है शकरकंद, जानें इसके 7 फायदे और बच्चों को खिलाने के आसान तरीके

2. आंखों के लिए फायदेमंद (sweet potato for eyesight)

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए शकरकंद का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। शकरकंद में बड़ी मात्रा में बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए पाया जाता है। ये पोषक तत्व आंखों को स्वस्थ रखते हैं और नेत्र रोग के जोखिम को कम करते हैं। शकरकंद इम्यूनिटी बढ़ाता है

sweet potato for weight loss

3. वजन कम करने में मददगार (sweet potato for weight loss)

शकरकंद मे फाइबर होता है, जो वेट लॉस में सहायक होता है। शकरकंद वसा कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं। शकरकंद आपके शरीर में सूजन कम करता है। एक कटोरी भुना हुआ शकरकंद खाने से आपको भूख कम लगती है, जिससे धीरे-धीरे वजन कम होने में मदद मिलती है।

4. कैंसर के जोखिम को कम करे (sweet potato for cancer)

शकरकंद कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम करता है। शकरकंद में मौजूद कैरोटीनॉयड कैंसर के खतरे को कम कर सकता है। इसके अलावा  शकरकंद एंथोसायनिन नामक एक अन्य प्राकृतिक यौगिक में उच्च होता है, जो कोलोरेक्टल कैंसर होने की संभावना को कम कर सकता है। लेकिन अगर आप कैंसर रोगी हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें। शकरकंद को डाइट में शामिल करके कैंसर का जोखिम कम होता है

5. हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी (sweet potato for heart health)

हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आपको शकरकंद को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। यह हृदय रोग के जोखिम को काफी हद तक कम करता है।

इसे भी पढ़ें - शकरकंद कब खाना चाहिए और कब नहीं? एक्सपर्ट से जानें

शकरकंद में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही शकरकंद का सेवन करना चाहिए। कुछ लोगों को शकरकंद खाने से एलर्जी भी हो सकती है। इसलिए डायटीशियन की सलाह पर ही शकरकंद खाएं।

 

Read Next

दूध में जायफल मिलाकर पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें किस समय पीना है ज्यादा फायदेमंद

Disclaimer