सर्दी में शिशुओं के लिए फायदेमंद होता है शकरकंद, जानें इसके 7 फायदे और बच्चों को खिलाने के आसान तरीके

Sweet Potato for Babies: सर्दी के मौसम में छोटे बच्चों को शकरकंद जरूर खिलाना चाहिए। यह उनके शारीरिक विकास में मदद करता है। जानें बच्चों के लिए शकरकंद के फायदे-
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दी में शिशुओं के लिए फायदेमंद होता है शकरकंद, जानें इसके 7 फायदे और बच्चों को खिलाने के आसान तरीके

Sweet Potato: शकरकंद सर्दियों में मिलने वाली सामान्य सब्जी है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसका सेवन चाट, सब्जी के रूप में किया जाता है। शकरकंद पोषक तत्वों से (sweet potato benefits in hindi) भरपूर होता है, इसलिए छोटे बच्चों को भी शकरकंद खिलाया जा सकता है। सर्दी में शिशुओं को शकरकंद खिलाना फायदेमंद (sweet potato for babies) होता है।

sweet potato benefits

(image source : parents.com)

बच्चों को शकरकंद कब खिलाना चाहिए? (When can babies eat sweet potato)

शकरकंद स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। इसलिए इसे छोटे बच्चों को आसानी से खिलाया जा सकता है। 6 महीने के बाद बच्चे को शकरकंद खिलाया जा सकता है। लेकिन शकरकंद पूरी तरह से पकाया हुआ और नरम होना चाहिए। लेकिन अगर बच्चा न खाए, तो उसे जबरदस्ती करके न खिलाएं। जोर-जबरदस्ती से खिलाने से बच्चा खाने से भूर भागने लगेगा।

शकरकंद की सभी किस्में शिशुओं के लिए फायदेमंद होती हैं। इनमें विटामिन ए, एंथोसायनिन होता है। इससे बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत  (baby immunity boost) बनती है।

शकरकंद में मौजूद पोषक तत्व (shakarkandi benefits)

शकरकंद में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम और सोडियम काफी मात्रा में पाया जाता है। इसमें जिंक भी होता है। शकरकंद में मौजूद ये सभी तत्व शिशुओं के लिए जरूरी होते हैं।

विटामिन ए के अलावा शकरकंद में विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन बी1, विटामिन बी6 और विटामिन बी9 भी होता है।

इसे भी पढ़ें - शकरकंद कब खाना चाहिए और कब नहीं? एक्सपर्ट से जानें

sweet potato for babies

बच्चों के लिए शकरकंद के फायदे (Sweet potato for babies)

क्या शकरकंद बच्चों या शिशुओं के लिए फायदेमंद है? जी हां। शकरकंद पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें बीटा-कैरोटीन, विटामिन ए भरपूर होता है। शकरकंद शिशुओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है। इसमें मौजूद विटामिन बी 6 भी होता है, जो मस्तिष्क के विकास में मदद करता है। जानें शकरकंद के फायदे (sweet potato benefits)-

1. आंखों के लिए फायदेमंद शकरकंद (sweet potato for eyesight): शकरकंद में विटामिन ए होता है। जो शारीरिक विकास, आंखों के लिए जरूरी पोषक तत्व (sweet potato benefits for eyes) है। इसलिए बच्चे को इसे जरूर खिलाएं। शकरकंद में मौजूद बीटा-कैरोटीन शरीर में विटामिन-ए बनाता है। आंखों की रोशनी बढ़ाने का अच्छा उपाय है।

2. मेटाबॉलिज्म दुरुस्त बनाए शकरकंद (sweet potato increase metabolism): शकरकंद मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त बनाने में मदद करता है। मेटाबॉलिज्म को ठीक करने के लिए कई तरह के मिनरल्स (sweet potato speed up metabolism) की जरूरत होती है। ये सभी मिनरल्स शकरकंद (Sweet Potato) में पाए जाते हैं। 

3. शारीरिक विकास में मददगार शकरकंद (Sweet potato for physical development): शिशुओं के शारीरिक विकास के लिए उन्हें शकरकंद (Sweet Potato) खिलाना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें कई तरह के विटामिंस पाए जाते हैं, जो बच्चे के प्रत्येक अंग को विकसित करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें - डायबिटीज रोगी को नहीं, बल्कि इन लोगों को नुकसान पहुंचा सकता है शकरकंद

constipation in babies

4. कब्ज की समस्या दूर करे (sweet potato for constipation baby): छोटे बच्चों को अकसर ही कब्ज की समस्या रहती है। कब्ज की समस्या दूर करने के लिए बच्चे को शकरकंद खिलाना फायदेमंद होता है। शकरकंद (fiber in Sweet Potato) में डाइटरी फाइबर होता है, जिससे कब्ज से राहत मिलती है। यह कब्ज से छुटकारा पाने का अच्छा उपाय है।

5. ऊर्जावान बनता है शिशु (sweet potato good for energy): शकरकंद में स्टार्च और विटामिंस होते हैं, जो शिशु को एनर्जेटिक बनाते हैं। शकरकंद एक सुपर फूड है, इसलिए बच्चों को इसे जरूर खिलाएं।

6. इम्यूनिटी बढ़ाए (sweet potato boost immunity): शकरकंद में विटामिन सी और विटामिन ई मौजूद होता है। इससे शिशु की इम्यूनिटी मजबूत होती है। शकरकंद खिलाने से शिशु या बेबी जल्दी बीमार नहीं पड़ता है।

7. वजन बढ़ाने में लाभकारी (sweet potato for baby weight gain): शकरकंद में भरपूर मात्रा में कैलोरी होती है। अगर आपके शिशु का वजन कम है, तो आप उसे शकरकंद खिला सकते हैं। इससे उसका वजन बढ़ने में आसानी होगी। शिशु का शारीरिक विकास भी होगा।

शकरकंद स्वाद में मीठा होता है, इसलिए बच्चे इसे शौक से खाते हैं। आप बच्चों को शकरकंद की अलग-अलग रेसिपी बनाकर खिला सकते हैं। लेकिन अगर आपके बच्चे को इसका स्वाद पसंद न आए, तो उसे जबरदस्ती न खिलाएं।

छोटे बच्चों को न खिलाएं ये चीजें (Foods to Avoid Giving Babies)

नमक, चीनी, शहद, मूंगफली, पनीर और सैचुरेटेड फैट बच्चों को  अधिक मात्रा में नहीं खिलाना चाहिए। इससे शिशुओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

(Image source: romper.com)

Read Next

शिशुओं की आंखे लाल होने के क्या कारण हो सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसे ठीक करने के सुरक्षित घरेलू उपाय

Disclaimer