शिशुओं की आंखे लाल होने के क्या कारण हो सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसे ठीक करने के सुरक्षित घरेलू उपाय

अगर आपके बच्चे की आंखें बार-बार लाल हो रही है तो, इसके लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप ये घरेलू उपाय अपनाकर इसे ठीक कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
शिशुओं की आंखे लाल होने के क्या कारण हो सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें इसे ठीक करने के सुरक्षित घरेलू उपाय

छोटे बच्चों की आंखे और स्किन बहुत नाजुक होती है। उनका खास ख्याल रखना होता है। लेकिन कई बार बच्चों की आंखें लाल हो जाती है और उन्हें इसकी वजह से कई परेशानी भी होती है। बच्चों की आंखें लाल होने के कारण इसमें ड्राईनेस, खुजली और पानी आने लगता है। इसकी वजह से माता-पिता को काफी परेशानी होती है। साथ ही बच्चों की आंखें लाल होने के पीछे कई बीमारियां भी हो सकती है। हालांकि इसके कुछ घरेलू उपाय भी हैं। इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं गुड़गांव के आर्टेमिस अस्पताल के चीफ पीडियाट्रीशियन डॉ राजीव छाबड़ा।

बच्चों की आंखे लाल होने के कारण (Redness of eyes in children)

1. आंखें मलना

यदि आपका बच्चा बार-बार अपनी आंखें मलता है या रगड़ने की आदत है तो, इस वजह से बच्चे की आंखें लाल हो सकती है। लेकिन इसमें कोई परेशानी की बात नहीं है। यह कई बच्चों में आम होता है। 

2.  एलर्जी 

बच्चों की आंखें लाल होने का सबसे प्रमुख कारण एलर्जी है। इसकी वजह से भी बच्चों की आंखें लाल हो जाती है। एलर्जी का कारण धूल कण, किसी प्रोडक्ट का इस्तेमाल और चोट भी हो सकती है। इसकी वजह से आंखों से पानी भी निकल सकता है। इसके लिए आपको डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है।

redness-of-eye-in-child

3. वायरल इंफेक्शन 

शिशुओं में वायरल इंफेक्शन एडेनोवायरस और हरपीज वायरस के कारण हो सकता है। इसकी वजह से आंखों के अंदर वाले हिस्से में लालिमा आ जाती है। इससे बच्चे को अन्य कोई बीमारी भी हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- नवजात शिशुओं को बीमार होने से कैसे बचाएं? कोरोना वायरस के समय में 5 जरूरी बेबी केयर टिप्स

4. बैक्टीरियल इंफेक्शन

बच्चों की आंखों में बैक्टीरियल इंफेक्शन आमतौर पर हीमोफिलस या स्ट्रेप्टोकोकस न्यूमोनिया के कारण होता है। इसके लक्षणों में पुतली के आसपास का रंग लाल हो जाता है। कुछ अन्य मामलों में आंखे पीले रंग की भी हो जाती है।

5. आंखों में कीड़ें काटना

कई बार बच्चों के खेलने और सोने के दौरान भी कोई कीड़ा काट दे तो, इससे भी उनकी आंखे लाल हो सकती है। इसके गंभीर परिणाम भी हो सकते हैं। इसलिए बच्चों की आंखों में लालिमा आने पर इसे अनदेखा न करें बल्कि कोशिश करें कि एक्सपर्ट से सलाह लें।

redness-of-eye-in-child

Image Credit- ge.morefit.eu

इसे भी पढ़ें- आंखों में चोट लगने पर क्या करें? डॉक्टर के पास जाने से पहले कभी न करें ये गलतियां

बच्चे की आंखों के लालिमा कम करने के उपाय (Home Remedies for eye redness of children)

1. डॉ राजीव के अनुसार, बच्चों की आंखें लाल होने पर तुरंत ठंडे पानी के छीटें मारें। इससे अगर बच्चे की आंखों में कोई धूल कण या चोट लगी है तो वह ठीक हो सकता है। उनकी आंखों को नर्म तौलिए से साफ करें।

2. इसके अलावा आप बच्चे की आंखों को कॉटन के कपड़े से सिकाई कर सकते हैं। इससे अगर बच्चों की आंखों में चोट लगी हो तो, उसमें काफी आराम मिलेगा। साथ ही अगर किसी कीड़े ने काटा हो तो, भी उसमें आराम मिल सकता है।

3. अगर आपके बच्चे की आंखें साबुन या शैम्पू के कारण लाल हो रही है तो, उसे डॉक्टर की सलाह के बाद जरूर बदल लें।

4. अगर आपका बच्चा बार-बार अपनी आंखें रगड़ता है तो, कोशिश कीजिए की आप उनके हाथ को रोकें या फिर किसी अन्य तरीके से इसे रोक सकते हैं।

5.  साथ ही आप किसी अच्छे कैमिस्ट से कोई आई ड्रॉप भी ले सकते हैं। हालांकि बिना कैमिस्ट या एक्सपर्ट की सलाह के न लें।

बच्चों की आंखें बहुत कोमल होती है। अगर उनकी आंखें लाल हो रही है तो इसके लिए आपको घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले ऊपर बताए घरेलू उपाय अपना सकते हैं। लेकिन अगर इससे बच्चे की आंखों का लालिमा कम नहीं हो रही है तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए और डॉक्टर की सलाह का पालन जरूर करें।

Read Next

Sponge Bath: नवजात श‍िशु को कैसे द‍ें स्‍पंज बॉथ? एक्सपर्ट से जानें सही तरीका और जरूरी सावधानियां

Disclaimer