Fact Checked

शिशु की आंखों में सूजन के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसका इलाज और बचाव के टिप्स

शिशुओं या छोटे बच्चों में सूजी आंखों के पीछे कुछ आम और गंभीर कारण छिपे हो सकते हैं। ऐसे में जानते हैं इसके कारण और उपचार...
  • SHARE
  • FOLLOW
शिशु की आंखों में सूजन के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसका इलाज और बचाव के टिप्स


हमारे शरीर के विभिन्न अंगों में से आंखों की गिनती महत्वपूर्ण अंगों में होती है। ऐसे में यदि इस अंग में किसी प्रकार की परेशानी हो जाए तो व्यक्ति को कई दिक्कतों का सामना उठाना पड़ता है। हम बात कर रहे हैं शिशु की आंखों में दिक्कत की। बता दें कि माता पिता अक्सर शिशु या छोटे बच्चे की सूजी आंखों से परेशान रहते हैं। शिशुओं और छोटे बच्चों की आंखों में सूजन के पीछे कई कारण छिपे हो सकते हैं। ये कारण आम और गंभीर दोनों हो सकते हैं। ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि छोटे बच्चों में सूजी आंखें या फूली हुई आंखों के पीछे क्या कारण हैं। साथ ही इसके उपचार के बारे में भी जानेंगे। पढ़ते हैं आगे...

बच्चों की आंख में सूजन के प्रकार

1 - बच्चों की आंखों में या उसकी पलकों में बेहद हल्की हल्की सूजन होती है तो यह स्थिति गंभीर नहीं मानी जाती।

2 - यदि बच्चों की आंखों के साथ-साथ पलकों के आस पास थोड़ी सूजन आ रही है लेकिन इस दैरान आंखें खुल रही हैं तो इसे मध्यम सूजन कहा जाता है।

3 - यदि पलकों में सूजन ज्यादा है, जिसके कारण शिशु अपनी आंखें नहीं खोल पा रहे हैं तो इस स्थिति को गंभीर स्थिति माना जाता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

शिशु या छोटे बच्चों की आंखों में सूजन के कारण

बता दें कि छोटे बच्चों में सूजी आंख के पीछे कई कारण छिपे हो सकते हैं। यह कारण निम्न प्रकार हैं-

1 - एनाफ्लेक्सिस की समस्या

बच्चों की आंखों में सूजन के पीछे एनाफ्लेक्सिस जिम्मेदार हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे एलर्जी प्रतिक्रिया के रूप में जाना जाता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। बता दें कि ये जल्दी गंभीर रूप भी ले सकती है। इसके लक्षणों में आंखों की सूजन के साथ-साथ होंठों और त्वचा पर सूजन भी शामिल है।

2 - आंखों में किसी चोट लगने के कारण

शिशु की आंखों में किसी प्रकार की चोट लग जाती है या कोई केमिकल चला जाता है तब भी बच्चों की आंखों में सूजन आ सकती है। ऐसे में माता-पिता को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए वरना समस्या और गंभीर रूप ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- नवजात शिशु की आंख से पानी आना है गंभीर समस्या, जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

4 - नेफ्रोटिक सिंड्रोम के कारण

यह समस्या आमतौर पर किडनी का सही से फिल्टर ना कर पाने के कारण हो सकती है। हालांकि अगर इसके लक्षणों की बात की जाए तो छोटे बच्चों की आंखों में सूजन भी शामिल है। बता दें कि जब शरीर में यह समस्या होती है तो रक्त वाहिकाओं के साथ साथ उसके आस-पास मौजूद उत्तकों में एल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन का स्तर बढ़ने लगता है, जिसकी वजह से यह समस्या हो सकती है।

5 - कंजेक्टिवाइटिस के कारण

यह समस्या आमतौर पर आंखों से जुड़ी होती है। जब शिशु या छोटे बच्चे किसी संक्रमण का शिकार हो जाते हैं तो ऐसे में उसकी आंखें लाल व सूजी हुई दिखाई दे सकती है। बता दें कि इस समस्या को आम भाषा में आंख आना भी कहते हैं। इस समस्या के होने पर भी माता-पिता को बच्चों को तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

शिशु या छोटे बच्चों की एक आंख में सूजन होने के कारण

यदि बच्चे की केवल एक आंख में सूजन है तो इसके पीछे कई कारण छिपे हो सकते हैं-

1 - जब छोटे बच्चों के आंसू की नली में रुकावट आना शुरू हो जाती है तो ऐसे में लक्षण के रूप में आंखों में सूजन आ सकती है। इस समस्या को ब्लॉक्ड टियर डक्ट्स कहते हैं।

2 - छोटे बच्चे साइनसाइटिस की समस्या का शिकार हो जाए तो उनके आंख में सूजन आ सकती है।

3 - पलकों के आसपास गांठ या फुंसी बनने लगती है। तब भी आंखों में सूजन आ सकती है। बता दें कि यह गांठ या फुंसी पलक की रोम में किसी भी बैक्टीरिया के प्रवेश करने के कारण हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- बच्चों या बड़ों में आंखों के टेढ़ेपन (भैंगेपन) के क्या कारण हो सकते हैं? आई स्पेशलिस्ट से जानें जरूरी बातें

बच्चों की आंखों की सूजन को दूर करने के उपाय

कुछ घरेलू उपाय अपनाकर माता-पिता अपने बच्चों की आंखों की सूजन को दूर कर सकते हैं। यह घरेलू उपाय निम्न प्रकार हैं-

1 - आंखों को रखें साफ - बच्चों की आंखों को साफ रखना माता-पिता की जिम्मेदारी है। छोटे बच्चे अक्सर अपनी आंखों को गंदे हाथों या धूल मिट्टी भरे हाथों से छू लेते हैं जिसके कारण उनकी आंखें संक्रमित हो सकती हैं। ऐसे में माता-पिता समय-समय पर अपने बच्चों की आंख साफ रखें।

2 - ठंडी और गर्म सिकाई से बच्चों की आंखों की सूजन को दूर किया जा सकता है। बता दें कि यदि यह समस्या एलर्जी के कारण है तो ठंडी सिकाई बेहद काम आ सकती है। वहीं अगर किसी बैक्टीरिया या गंदगी के कारण है तो गर्म सिखाई इस समस्या को दूर करने में आपके बेहद काम आ सकती है।

3 - मां की दूध की एक बूंद बच्चों की आंखों की सूजन को दूर कर सकती है। बता दें कि इससे संबंधित एक रिसर्च भी सामने आई है, जिससे यह साबित होता है कि मां के दूध में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यदि उसकी एक बूंद स्तनपान कराते वक्त बच्चों की आंखों में डाली जाए तो इससे आंखों की सूजन को दूर किया जा सकता है। हालांकि मां को दूध की बूंद का इस्तेमाल करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह लेनी जरूरी है। इससे संबंधित रिसर्च पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

4 - बच्चों की आंखों में सूजन एलर्जी के कारण हैं तो ऐसे में जहां बच्चे को सुला रहे हैं उस स्थान को खास तौर पर उसके बिस्तर और तौलिये को अच्छे से साफ रखें क्योंकि और इनमें बैक्टीरिया पैदा होते हैं जो एलर्जी को और बढ़ा सकते हैं और सूजन का कारण बन सकते हैं।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि शिशु की आंखों की सूजन कुछ गंभीर और कुछ आम कारणों की वजह से हो सकती है। ऐसे माता पिता को सबसे पहले उन कारणों के बारे में पता लगाना चाहिए। उसके बाद उनका इलाज संभव है। इससे अलग ही बच्चों की आंखों में सूजन की समस्या बार-बार उत्पन्न हो रही है तो ऐसे में माता-पिता को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत है। आंखों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है तो घरेलू उपायों को अपनाने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूरी है।

इस लेख में फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।

Read Next

डाइट और एक्सरसाइज की कमी से बच्चों में बढ़ रहा है थायराइड, एक्सपर्ट से जानें बच्चों में इसे रोकने के 5 उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version