शरीर का कोई भी हिस्सा किसी भी समय प्रभावित हो सकता है, लेकिन आंख शरीर का एक ऐसा संवेदनशील अंग है, जो हमारे पूरे शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए आखों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कई बार आंख बिना किसी वजह के लाल हो सकती है। वैसे तो इसके बहुत से कारण हैं, लेकिन कई बार सफर करने के बाद आंखों में धूल-मिट्टी जमा हो जाती है, आंखों में चोट लगने से भी ऐसा हो सकता है। आंखों में खुजली होना या जोर से रगड़ना भी इसके काफी सामान्य कारणों में से एक हैं। अगर आंखें लगातार लाल हैं और ठीक नहीं हो रही हैं तो इसे बिलकुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार यह किसी बड़ी बीमारी का भी संकेत देती है। इस लेख में आज हम आपको बताएंगे आंखों के लाल होने के कारण और इसके खतरे।
आंखें लाल होने के कुछ सामान्य कारण
टॉप स्टोरीज़
1. जुकाम में लाल
सर्दी-जुखाम में आंखें अक्सर लाल हो जाती हैं, जिसे कई लोग गंभीरता से ले लेते हैं। जुकाम में आंखों का लाल होना बहुत आम बात है। ऐसे में आप घरेलु उपचारों को भी अपनाकर आंखों के में आए लालपन को कम कर सकते हैं। ऐसे में आप चाहें तो किसी साफ कपड़े से आंखों को की सिकाई कर सकते हैं।
2. इन्फेक्शन होना
आंखों में इन्फेक्शन होने के कारण आंख कई बार पूरी तरह से लाल हो जाती है। ऐसे में आंखों के उपर पूरी सतह के साथ ही आंख के बीच का सफेद हिस्सा भी पूरी तरह लाल हो जाता है। ऐसे मामलों में घरेलु उपचार को अपनाने की बजाय चिकित्सक के पास जाना सही विकल्प होगा।
इसे भी पढ़ें: लैपटॉप-मोबाइल जैसे स्क्रीन गैजेट्स पर दिनभर करते हैं काम तो जरूर बनवाएं एंटी ग्लेयर चश्मा, मिलेंगे ये 5 फायदे
3. एलर्जी होना
एलर्जी भी आंखों के लाल होने के मुख्य कारणों में से एक है। एलर्जी किसी भी प्रकार की और किसी भी चीज से हो सकती है। जैसे कई लोगों को कुछ फूलों से एलर्जी होती है उसी प्रकार आंखों को भी कई चीजों से एलर्जी हो सकती है। कई बार एलर्जी के कारण भी आपकी आंखें लाल पड़ सकती हैं, हालांकि यह थोड़ी देर में अपने आप ठीक भी हो जाती हैं।
4. नींद पूरी नहीं होना
नींद की कमी आंखों के लाल होने का स्वाभाविक और बड़ा ही सामान्य कारण है। शरीर की जरूरत के हिसाब से जब व्यक्ति 6 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद नहीं लेता तो इससे उसकी आंखों के साथ-साथ शरीर के अन्य अंगों को भी काफी नुकसान पहुंचता है। इस कारण आंखें सोकर उठने पर लाल रहती हैं। ऐसा होने पर ठंडे पानी से आंखों पर छीटे मारें, इससे आंखें थोड़ी ही देर में सामान्य हो जाएंगी।
5. स्क्रीन पर लगातार नजर रखना
आजकल आखों के लाल होने के प्रमुख कारणों में से सबसे अहम भूमिका स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल करना माना जा रहा है। फिर चाहे वो टेलिवीजन स्क्रीन हो या मोबाइल और लैपटॉप की। स्क्रीन पर ज्यादा देर तक देखना आपके लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है। ऐसा करने से आपकी आंखें लाल तो होंगी ही साथ ही इनमें सूजन, इंफेक्शन के साथ कई अन्य समस्याएं भी जगह बना सकती हैं। यही नहीं आपकी आखों की रोशनी भी कमजोर पड़ सकती है और आप चश्मा लगाने पर भी मजबूर हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या आपकी आंखों से भी बिना कारण बहने लगता है पानी? जानें इस समस्या का कारण और 11 घरेलू उपाय
जानें आंखों को स्वस्थ रखने के कुछ टिप्स
- आंखों को स्वस्थ रखने के लिए खान पान पर विशेष ध्यान दें। अपनी डाइट में कुछ ऐसे फल और हरी सब्जियां शामिल करें, जिनमें प्रोटीन की मात्रा भरपूर हो। आंखों के लिए आप आंवला, पालक, गाजर आदि का सेवन कर सकते हैं।
- खुद को मोबाइल और कम्यूटर की स्क्रीन से थोड़ा दूर रखें। कम्यूटर पर काम करने के हर आधे घंटे बाद कम से कम 20 सेकेंड के लिए आंखें बंद करें। हो सके तो एंटी ग्लेयर चश्मे का इस्तेमाल करें। साथ ही अपनी पलकों को भी समयानुसार झपकाते रहें।
- आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आंखों को साफ रखना भी बेहद जरूरी है, इसलिए सुबह उठने के बाद अपनी आंखों में साफ और ठंडे पानी के कुछ छीटे मारें, जिससे आंखों में जमी गंदगी भी साफ हो सके। ऐसा दिन भर में 2 से 3 बार करें।
- किसी भी चीज को ज्यादा समय तक ध्यान से न देखें साथ ही तेज धूप की ओर भी न देखें। इससे आंखों पर काफी असर पड़ता है।
- अगर आप तेज रफ्तार से बाइक चलाने के शौकीन हैं तो ऐसा न करें, क्योंकि तेज रफ्तार में चलते हुए आपकी आंखों में एक तरल पदार्थ उत्पन्न होता है, जिससे आपकी आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।
आंख में कोई भी समस्या होने पर उसका इलाज खुद करने से बचें। थोड़ी सी भी गलती आपकी आंखों को क्षति पहुंचा सकती है। रोज की गतिविधियों में होने वाली कुछ गलतयां आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इस लेख में दिए गए सुझावों से आप अपनी आदतों में बदलाव लाकर अपनी आंखों को स्वस्थ रख सकते हैं।
Read More Articles on Miscellaneous in Hindi