आंखों में पानी आने की समस्या को मेडिकल भाषा में इफोरा या लैक्रिमेशन कहते हैं। इसमें आंखों में लगातार पानी आता है। आंखों में पानी सामान्य होता है पर जब हो समस्या का रूप ले तो उसका इलाज जरूरी हो जाता है। इसके कई कारण हो सकते हैं। आंखें कमजोर होने पर भी ऐसा होता है, चोट लगने पर भी आंखों में पानी आ सकता है। इसमें आंखों में पानी के साथ सूजन या जलन की समस्या भी हो सकती है। इस समस्या का समय पर इलाज होना जरूरी है। अगर आपको आंखों में दर्द या धुंधला दिखे तो डॉक्टर को दिखाना न भूलें। इस पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
आंखों में क्यों आता है पानी? (Causes of watery eyes or Epiphora)
लैक्रिमेशन के कई कारण हो सकते हैं। आंखें कमजोर होना या आंखों में चोट। आंखों की नलिकाओं में ब्लॉकेज आने से भी ऐसा हो सकता है। आंखों में बैक्टेरिया होने पर भी आंखों में पानी आने की समस्या बढ़ जाती है। कॉर्निया की बीमारी में भी आंखों में पानी आ सकता है। कंजक्टीवाइटिस, युवाइटिस, ड्राई आई सिंड्रोम जैसी बीमारियों के कारण भी आंखों में पानी आ सकता है। इसलिए आप ऐसे होने पर डॉक्टर से सलाह लें।
इसे भी पढ़ें- नया चश्मा बनवाने जा रहे हैं तो हमेशा ध्यान रखें ये 6 बातें, गलती करने से बढ़ सकता है चश्मे का नंबर
टॉप स्टोरीज़
लैक्रिमेशन से कैसे बचें? (Treatment of Lacrimation or Epiphora)
डॉक्टर से पूछकर आप एक अच्छे आई ड्राप का इस्तेमाल कर सकते हैं। आई ड्र्रॉप से आंखों में पानी आना रुक जाएगा। अगर आंखों में धूल या एलर्जी हुई है तो वो भी निकल जाएगी। कई बार कॉन्टेक्ट लेंस के इस्तेमाल से भी आंखों में समस्या हो जाती है। डॉक्टर से संपर्क करना न भूलें। बाहर जाते समय आपको सनग्लास का इस्तेमाल करना है पर आप उन्हें साफ करके इस्तेमाल करें। इसके साथ ही आपको आंखों के मेकअप से कुछ दिन दूरी बनानी है। मेकअप में बहुत से कैमिकल होते हैं जो आपकी आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इसलिए काजल, आईलाइनर या आईशैडो का इस्तेमाल बंद कर दें। इसके साथ ही आपको हर रात मेकअप रिमूव करके सोना चाहिए। आंखों में पानी का सबसे कॉमन रीजन होता है आंखों की नस में रुकावट। इसको ठीक करने के लिए आप सिकाई करें। इससे आंखों में जहरीले पदार्थ बाहर निकल जाएंगे। आंखों में पानी, गंदगी हो या मिट्टी हो तो उसे हाथ या उंगली से साफ न करें। इससे इंफेक्शन हो सकता है। इसके लिए आपको पानी में साफ कपड़े को डाल दें। गीले कपड़े से आंखों की सफाई करें। गीले और साफ कपड़े से आंख साफ करेंगे तो इससे इंफेक्शन का खतरा कम होगा।
इसे भी पढ़ें- आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में जोड़े ये 8 चीजें, नेत्र विशेषज्ञ से जानें
लैक्रिमेशन के घरेलू इलाज (Home remedies for Lacrimation)
लैक्रिमेशन से बचने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। इन तरीकों से आपकी तकलीफ कुछ समय के लिए कंट्रोल हो सकती है अगर इससे ठीक न हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।
1. आंखों की सिकाई (Tea bag for eyes)
आंखों की प्रॉब्लम के लिए आप टी बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्रीन टी बैग को थोड़ी देर गरम पानी में रखें और उसे पानी से निकालकर दोनों आंखों पर इससे सिकाई करें। इससे आपको बहुत आराम मिलेगा। आपको गुनगुने पानी में टी बैग डालना है पानी ज्यादा गरम नहीं होना चाहिए।
2. नमक का पानी (Salt water for watery eyes)
लैक्रिमेशन के लिए पानी और नमक का इस्तेमाल करें। इससे आंखों में पानी और खुजली या जलन से राहत मिलेगी। इसके लिए एक गिलास पानी में एक छोटा चम्मच नमक मिलाकर साफ कपड़े से सिकाई करें। नमक का पानी एंटी बैक्टेरियल होता है इसलिए वो आंखों को साफ कर देता है। इसको दिन में 2 बार यूज करें तो आराम मिलेगा।
3. आंखों पर मसाज (Eye massage)
आंखों की समस्या के लिए कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आंखों से जुड़ी ज्यादातर परेशानी ठीक हो जाती है। आप कॉटन में तेल डुबा लें और हाथों से निचोड़ने के बाद आंखों पर रख लें। उंगली पर तेल लगाकर आप मसाज भी कर सकते हैं।
4. पीपल के पत्तों से आंखों को धो लें (Peepal for watery eyes)
लैक्रिमेशन से बचने के लिए पीपल के पत्तों को भीगो दें। रातभर के लिए पत्तों को भीगने दें सुबह उस पानी से आंखों को धो लें इससे आंखों की रौशनी भी बढ़ेगी और आंखों की समस्या से निजात मिलेगा।
5. नारियल का तेल (Coconut oil for eye problem)
आप अपनी आंखों पर नारियल का तेल लगाएं। इससे आंखों को आराम मिलेगा। आपको बैक्टेरियल इंफेक्शन से बचने के लिए हमेशा साफ पानी और कपड़े का इस्तेमाल करना है। बार-बार आंखों पर हाथ लगाने से भी बचना चाहिए।
6. बेकिंग सोडा (Baking soda for watery eyes)
आप आंखों में पानी आने की समस्या को बेकिंग सोडा से दूर कर सकते हैं। एक टीस्पून बेकिंग सोडा को एक कप पानी में मिला लें और उससे अपनी आंखों को 3 दिनों तक साफ करें। इससे आंखों में पानी आना बंद हो जाएगा।
7. शहद (Honey reduce eye swelling)
आंखों में पानी आने के कारण लोग उसे कई बार मसलते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आंखों में सूजन आ जाती है। इसको ठीक करने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। पानी को गरम करें और उसमें एक चम्मच शहद डालकर प्रभावित हिस्से में लगाएं आपको आराम मिलेगा।
8. लौंग का तेल (Clove oil reduces bacteria)
लौग के तेल से आंखों का इंफेक्शन दूर होता है। इससे आंखों में बैक्टेरिया नष्ट हो जाएंगे। लौंग के तेल में एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। लौंग को पानी में मिला लें। इसे आंखों पर लगाकर छोड़ दें। आपको ये मिश्रण आंखों के बाहर लगाना है न कि अंदर।
9. खीरा (Cucumber to cure watery eyes)
आंखों में सूजन या पानी आने के साथ दर्द भी हो तो आप खीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरी को स्लाइस में काट लें। स्लाइस को आंखो पर रखकर 20 मिनट तक छोड़ दें। इससे आराम मिलेगा। खीरे में दर्द को कम करने के गुण पाए जाते हैं इसलिए वो आंखों के लिए फायदेमंद है।
10. आलू (Potato slice for eye problem)
आलू की मदद से भी आप आंखों में पानी आने की समस्या को दूर कर सकते हैं। आलू एस्ट्रिजेंट की तरह काम करता है। इससे आंखों की खुजली दूर होती है। आंखों में अगर ज्यादा पानी आ रहा है तो आलू आपको फायेदा करेगा। आलू की स्लाइस को काटकर फ्रिज में रखें और उसे अपनी आंखों पर रखकर छोड़ दें।
11. दूध (Milk for watery eyes)
आंखों में पानी आने की समस्या को दूर करने के लिए ठंडे दूध को रूई में भिगो लें। इसे आंखों के आसपास के हिस्से में लगाएं। थोड़ी देर में आपको फर्क महसूस होगा। ठंडे दूध से आंखों की सिकाई करने से आंखों की सूजन, जलन और आंखों में पानी आने की समस्या ने छुटकारा मिलता है।
इन उपायों को अपनाकर आप आंखों में पानी आने की समस्या से मुक्ति पा सकते हैं पर आराम न मिलें तो नेत्र रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Read more on Other Diseases in Hindi