नारियल तेल बालों और स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। लेकिन मार्केट से आए हुए नारियल तेल पर विश्वास करना मुश्किल होता है कि यह शुद्ध है या नहीं। अगर नारियल तेल में किसी तरह की मिलावट होती है, तो यह फायदे पहुंचाने के बजाय हमारे स्किन और बालों को नुकसान पहुंचा सकती है। अगर आप भी मिलावटी नारियल तेल से परेशान हैं, तो घर में खुद ही नारियल तेल बनाकर इसका इस्तेमाल करें। आइए जानते हैं घर में किस तरह बना सकते हैं नारियल तेल। नारियल तेल बनाने की विधि जानने से पहले आइए जानते हैं शुद्ध नारियल तेल इस्तेमाल करने से क्या-क्या होते हैं फायदे-
नैचुरल मॉइश्चराइजर
स्किन के लिए नारियल का तेल काफी फायदेमंद होता है। यह हमारी स्किन को नैचुरली मॉइश्चराइज करता है। शुद्ध नारियल तेल लगाने से आपकी स्किन को दोगुना फायदा पहुंचता है, इसकी मदद से स्किन से मृत त्वचा हट जाती है, जिसके कारण स्किन की रंगत निखरती है। नारियल तेल के इस्तेमाल से त्वचा की हर एक समस्या जैसे- डर्मेटाइटिस, एक्जिमा और स्किन बर्न इत्यादि से बचा जा सकता है। स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए भी नारियल का तेल काफी फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें - अनचाहे बालों से हैं परेशान? इन 5 आयुर्वेदिक उपायों की मदद से पाएं इस समस्या का समाधान
टॉप स्टोरीज़
बालों के लिए है फायदेमंद
बालों को लंबा और घना बनाने में नारियल तेल का अहम योगदान होता है। इस तेल से सिर की अच्छे से मसाज करने से आपके सिर में ब्ल़ड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे आपके बालों को संपूर्ण पोषक तत्व मिलता है। नियमित रूप से नारियल तेल का इस्तेमाल करने से बालों में डैंड्रफ की परेशानी भी नहीं होती है।
गठिया, जोड़ों के दर्द से मिलेगी राहत
आयुर्वेद में पित्त वृद्धि होने पर नारियल तेल का इस्तेमाल किया जाता है। नारियल तेल के इस्तेमाल से जोड़ों में दर्द, गठिया की परेशानी इत्यादि का इलाज किया जा सकता है। इसके साथ ही यह तेल आपके शरीर में हड्डियों में कैल्शियम और मैग्नीशियम अवशोषित करने की क्षमता में सुधारने में आपकी मदद करता है।
वजन को करता है कम
खाने में अगर आप शुद्ध नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे आपका वजन भी कंट्रोल में रहेगा। ताजे नारियल से निकाले गए तेल में अन्य तेलों की तुलना में अधिक फैट और शुगर फ्री होते हैं। इसमें फैटी एसिड होता है। चेन फैटी एसिड युक्त नारियल तेल के इस्तेमाल से वजन काफी तेजी से घटाया जा सकता है।
किस तरह घर में तैयार करें नारियल तेल
आवश्यक सामाग्री
- 9-10 नारियल
- कॉटन या मस्लन का कपड़ा (छानने के लिए)
9-10 नारियल से कम से कम 3 लीटर नारियल का दूध तैयार किया जा सकता है। इस दूध से 100 से 150 ग्राम नारियल तेल आसानी से तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं तेल बनाने की विधि
इसे भी पढ़ें- स्किन को बेदाग बनाए गाजर से तैयार फेस पैक, जानिए किस तरह अपनी स्किन में लाएं निखार
नारियल तेल बनाने की विधि
- नारियल को तोड़कर इसका गूदा अच्छे से निकाल लें।
- अब इसे छोटे-छोटे पीस में काटकर अच्छे से ब्लेंड करें। ब्लेंडे करने से दूध काफी आसानी से निकल जाता है।
- इसके बाद कपड़े में इन पीसे हुए गूदे को रखें और अच्छे से निचोड़ें। अगर नारियल से दूध अच्छे से नहीं निकल रहा है, तो इसमें आप थोड़ा गर्म पानी मिक्स करें।
- दूध को निचोड़ने के बाद इसे दोबारा छाल लें। ताकि नारियल का बचा टुकड़ा निकल जाए।
- अब किसी तांबे या एल्युमीनियम के बर्तन में नारियल के दूध को मीडियम आंच पर 2 से 3 घंटे के लिए पकाएं। करीब 2 से 3 घंटे पकाने के बाद इससे नारियल ते अच्छे से निकलेगा।
Read more articles on Skin-Care in Hindi