स्वामी रामदेव ने बताया आंखों की रोशनी बढ़ाने का ये आसान घरेलू उपाय, 4 चीजें मिलाकर खुद ही घर पर बनाएं आई ड्रॉप

योग गुरू बाबा रामदेव के बताए तरीके से सिर्फ 4 चीजों से बनाएं आंखों के लिए गुणकारी आई ड्रॉप, जो आंखों की रोशनी बढ़ाएगा और सभी समस्याओं को दूर कर देगा।
  • SHARE
  • FOLLOW
स्वामी रामदेव ने बताया आंखों की रोशनी बढ़ाने का ये आसान घरेलू उपाय, 4 चीजें मिलाकर खुद ही घर पर बनाएं आई ड्रॉप

आंखें बहुत अधिक संवेदनशील अंग हैं, इसलिए इनका विशेष ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। आजकल की लाइफस्टाइल का असर हमारी आंखों पर बहुत बुरा पड़ रहा है। दिन का ज्यादातर समय मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर या टीवी के सामने बिताने से आंखों पर अतिरिक्त जोर पड़ता है। आपने ध्यान दिया होगा कि जब आप टीवी, मोबाइल या लैपटॉप पर काम करते हैं, तब आप पलकें सामान्य से बहुत कम झपकाते हैं। ऐसे में आंखों के रूखेपन (Dry Eye) का खतरा रहता है। वहीं दूसरी तरफ इन गैजेट्स से निकलने वाली नीली रोशनी भी आंखों के लिए बहुत खतरनाक होती है। इसके कारण भी आंखों की रोशनी पर असर पड़ता है।

आंखों में बेहद संवेदनशील और महीन तंत्रिकाएं होती हैं, इसके अलावा रेटिना और दूसरे कई हिस्से हैं, जो देखने में हमारी मदद करते हैं। मगर कई बीमारियां जैसे- डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर आदि का असर भी आंखों पर पड़ता है। डायबिटीज होने पर शरीर में ब्लड शुगर बढ़ जाता है। ये ब्लड शुगर आंखों की महीन तंत्रिकाओं और रक्त शिराओं को डैमेज कर देता है, जिससे व्यक्ति अंधा भी हो सकता है। इसलिए आंखों को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है।

eye drop

स्वामी रामदेव ने बताया घर में आई ड्रॉप बनाने का तरीका

योग गुरू स्वामी रामदेव ने आंखों के लिए उपयोगी एक खास आई ड्रॉप बताया है, जिसे 4 घरेलू चीजों से आप आसानी से 5 मिनट में बना सकते हैं। बाबा रामदेव के अनुसार ये आई ड्रॉप पूरे परिवार के लिए फायदेमंद है और आंखों की लगभग सभी समस्याओं को दूर करता है। इससे आंखों की रोशनी (Eye Sight) बढ़ती है। जिन लोगों को चश्मा लगता है, उनकी नजर भी इतनी तेज हो जाती है कि थोड़े समय में चश्मे की जरूरत नहीं पड़ती है। इस आई ड्रॉप के साथ ही बाबा रामदेव बताते हैं कि कुछ योगासन जैसे- अनुलोम-विलोम, सर्वांगासन, शिखासन आदि करने से भी आंखों को बहुत लाभ मिलता है।

इसे भी पढ़ें: इन 5 फूड्स में होता है भरपूर बीटा-कैरोटीन, अच्छी इम्यूनिटी और आंखों की तेज रोशनी चाहिए तो जरूर खाएं

आई ड्रॉप बनाने की सामग्री

  • सफेद प्याज
  • शहद
  • अदरक
  • नींबू
  • कांच का बाउल

बनाने की विधि

सबसे पहले ध्यान रखें कि इस आई ड्रॉप को बनाते समय किसी भी तरह से एक भी बूंद पानी न नहीं जाना चाहिए। इसके लिए विशेष सावधानी बरतें। सभी बर्तन, ग्राइंडर या सिल आदि को सूखा इस्तेमाल करें।

  • सफेद प्याज को ब्लेंडर में पीसकर या सिल पर पीसकर इसका 1 चम्मच रस निकाल लें।
  • अदरक के छिलके को अच्छी तरह छीलकर इसे भी पीस लें और इसका 1 चम्मच रस निकाल लें।
  • 1 चम्मच नींबू का रस निकाल लें।
  • इन तीनों रसों को 1-1 चम्मच सूखे बाउल में डालें और फिर 3 चम्मच शहद डालें।
  • इन सभी को अच्छी तरह मिलाएं और फिर ड्रॉपर में डाल कर फ्रिज में रख लें।
  • आपका घर पर बना आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर आई ड्रॉप तैयार है।
  • रोजाना इस ड्रॉप की 1-2 बूंद परिवार के सभी सदस्यों की आंखों में डालें।

किन चीजों में फायदेमंद है ये आई ड्रॉप

बाबा रामदेव के अनुसार ये आई ड्रॉप आंखों की लगभग सभी समस्याओं में बहुत फायदेमंद है। इसे रोजाना आंखों में डालने से आंखों की रोशनी तेज होती है, आंखें कमजोर नहीं होती हैं, आंखों से पानी निकलने की समस्या, आंखों का रूखापन, लालपन या इंफेक्शन आदि से बचाव रहता है।

Read More Articles on Home Remedies in Hindi

Read Next

अस्थमा के रोगियों के लिए फायदेमंद हैं ये घरेलू नुस्खे, जानें इस्तेमाल करने के तरीके

Disclaimer