स्वस्थ शरीर के लिए हेल्दी लिवर है जरूरी, इन 3 आयुर्वेदिक हर्ब्स से लिवर को रखें स्वस्थ

स्वस्थ शरीर के लिए लिवर को हेल्दी रखना बहुत ही जरूरी है। कुछ ऐसे हर्ब्स हैं, जिससे आप अपने लिवर को हेल्दी रख सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
स्वस्थ शरीर के लिए हेल्दी लिवर है जरूरी, इन 3 आयुर्वेदिक हर्ब्स से लिवर को रखें स्वस्थ

हमारे शरीर का सभी अंग महत्वपूर्ण होता है। अगर शरीर के हिस्से में किसी भी तरह की परेशानी होती है, तो इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है। खासतौर पर लिवर को अगर किसी तरह की परेशानी हो जाए, तो इसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। स्वस्थ शरीर के लिए लिवर का स्वस्थ रहना बहुत ही जरूरी है। क्योंकि लिवर एक ऐसा अंग है, जो हमारे शरीर से टॉक्सिंस को बाहर करती है। अगर आपके शरीर का लिवर स्वस्थ नहीं रहेगा, तो आप कई तरह की बीमारियों के चपेट में आ सकते हैं। इन बीमारियों में फैटी लिवर, पीलिया और लिवर का सिकुड़न प्रमुख समस्या है। लिवर हमारे शरीर में कार्बोहाइड्रेट को स्टोर करने के साथ-साथ प्रोटीन बनाने और जरूरी पोषक तत्वों को अवशोषित करने का काम करता है। अगर आप अपने लिवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो इन जरूरी हर्ब्स का सेवन नियमित रूप से करें। इससे (Herbs for Liver) आपकी परेशानी दूर रहेगी।

त्रिफला का करें सेवन

यह एक बेहतरीन आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। त्रिफला के सेवन से आप शरीर की कई परेशानियों को दूर कर सकेंगे। त्रिफला तीन जड़ी-बूटियों से मिलकर बना होता है। जिसमें आंवला, हरीतकी, बिभीतकी शामिल है। त्रिफला के सेवन से ना सिर्फ मेटाबॉजिल्म बूस्ट होता है, बल्कि इससे लिवर भी स्वस्थ रहता है। 

इसे भी पढ़ें -  डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है नोनी का जूस, एक्सपर्ट से जानें नोनी जूस के 8 फायदे और नुकसान

आंवला है असरकारी

आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है। यह एक बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है, जो लिवर में जमा फैट को कम करने में कारगर होता है। नियमित रूप से आंवले का जूस पीने से फैटी लिवर की परेशानी दूर सकती है। आप आंवले को किसी भी रूप में खा सकते हैं। कच्चा आंवला सबसे बेहतरीन होता है।  

लहसुन भी कारगर

लहसुन सब्जियों का स्वाद बढ़ाता है। साथ ही यह सेहत के लिए भी बहुत ही गुणकारी साबित हो सकता है। आयुर्वेद में लहसुन को एक बेहतरीन औषधी मानी जाती है। कई आयुर्वेदिक एक्सपर्ट अपने डाइट में नियमित रूप से लहसुन शामिल करने की सलाह देते हैं। अगर आप अपने लिवर को हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं, तो लहसुन का सेवन जरूर करें।  

इसे भी पढ़ें - Leech Therapy: ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है लीच थेरेपी, जानें इसके 7 फायदे और कुछ नुकसान

Read More Articles on  Ayurveda in Hindi  

 

Read Next

आयुर्वेद के अनुसार कब्‍ज के मरीजों के लिए बेस्‍ट डाइट टिप्‍स क्‍या है? पढ़ें आयुर्वेदिक एक्‍सपर्ट की सलाह

Disclaimer