Expert

नकसीर से राहत के लिए आंवला और घी का करें इस्तेमाल, जानें तरीका और फायदे

नकसीर की समस्या होने पर नाक से अचानक खून बहने लगता है। आयुर्वेद में नकसीर के कई इलाज बताए गए हैं। यहां जानिए, नकसीर की समस्या दूर करने के लिए क्या करें?
  • SHARE
  • FOLLOW
नकसीर से राहत के लिए आंवला और घी का करें इस्तेमाल, जानें तरीका और फायदे

नाक से अचानक खून बहने की समस्या को नकसीर कहा जाता है। यह समस्या किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है, लेकिन यह विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों में ज्यादा देखी जाती है। आयुर्वेद के अनुसार, नकसीर का कारण शरीर में बढ़ी हुई गर्मी, तनाव या म्यूकस मेंब्रेन का सूखना हो सकता है। नाक से खून बहने की समस्या आमतौर पर मौसम के बदलाव, गर्मी, प्रदूषण या फिजिकल मेहनत के कारण होती है। आयुर्वेद में नकसीर के इलाज के लिए कई प्राकृतिक और प्रभावी उपाय बताए गए हैं। इन उपायों से सिर की गर्मी को संतुलित किया जाता है, जिससे नाक से खून बहने की समस्या कम होती है। इस लेख में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट तन्मय गोस्वामी से जानिए, नकसीर की समस्या होने पर क्या करें?

नकसीर फूटने का मुख्य कारण क्या है? - What is the main reason for nose bleeding

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट तन्मय गोस्वामी बताते हैं कि नाक से खून बहने की समस्या एक सामान्य लेकिन परेशान करने वाली स्थिति है, जो कि अक्सर बच्चों और बुजुर्गों में देखी जाती है। आयुर्वेद के अनुसार, नकसीर तब होती है जब नाक की म्यूकस मैंब्रेन (म्यूकस झिल्ली) सूख जाती है या अधिक गर्मी के कारण ब्लड वैसेल्स फट जाती हैं। इसके अलावा, मानसिक तनाव, शरीर में गर्मी का बढ़ना और प्रदूषण की वजह से भी यह समस्या हो सकती है। आयुर्वेद में इसका समाधान प्राकृतिक तरीके से किया जाता है, जिसमें आंवला और घी का संयोजन प्रमुख है।

इसे भी पढ़ें: नकसीर फूटने (नाक से खून बहने) पर अपनाएं 5 आयुर्वेदिक उपाय, मिलेगी जल्द राहत

आंवला और घी का उपचार

आंवला और घी का आयुर्वेद में विशेष महत्व है और यह कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए प्रभावी उपचार के रूप में काम करते हैं। आंवला, जो कि विटामिन C का एक बेहतरीन सोर्स है, शरीर को ठंडक पहुंचाने और रक्त परिसंचरण यानी ब्लड सर्कुलेशन को सुधारने में मदद करता है। घी के साथ आंवला का उपयोग न केवल सिर की गर्मी को कम करता है, बल्कि यह नाक से खून बहने की समस्या को भी दूर करता है।

How to stop nose bleeding

नकसीर के लिए आंवला और घी का इस्तेमाल कैसे करें ?

आंवला और घी का लेप

नकसीर के इलाज के लिए आप सिर के ऊपर घी में भूने हुए आंवले का लेप लगाएं। आंवला को घी में भूनकर एक लेप बना लें और इसे सिर पर हल्के हाथ से लगाएं। यह उपाय न केवल सिर को ठंडा करता है, बल्कि मस्तिष्क और नाक की ब्लड वैसेल्स को भी ठंडक पहुंचाता है, जिससे खून का बहना रुक जाता है।

इसे भी पढ़ें: नाक से खून आने की समस्या दूर करेंगे ये 8 घरेलू नुस्खे 

नकसीर से बचाव के उपाय

  • मानसिक तनाव को कम करने के लिए ध्यान और योग का अभ्यास करें। यह शरीर की गर्मी को संतुलित रखने में मदद करता है।
  • गर्मी के मौसम में पानी ज्यादा पीने से नाक की म्यूकस मैंब्रेन की सूखने की समस्या से बचा जा सकता है।
  • पुदीना और ठंडी चीजें खाने से शरीर की गर्मी कम होती है और नकसीर की समस्या से बचा जा सकता है।

निष्कर्ष

आयुर्वेद में नकसीर के इलाज के लिए प्राकृतिक और प्रभावी उपाय बताए गए हैं। आंवला और घी का संयोजन न केवल सिर को ठंडक देता है, बल्कि यह नाक से खून बहने की समस्या को दूर करने में भी मदद करता है। हालांकि, अगर नकसीर की समस्या बार-बार होती है, तो डॉक्टर या आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइ को अपनाकर इस समस्या से आसानी से बचा जा सकता है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Tanmay Goswami (@tanmay.gosval)

All Images Credit- Freepik

Read Next

सर्दियों में हल्दी वाले पानी में आंवला डुबोकर खाने से क्या होता है? जानें आयुर्वेदाचार्य से

Disclaimer