Doctor Verified

Zika Virus: जीका वायरस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव

Zika Virus: मुंबई में जीका वायरस का एक मामला सामने आया है। जानें, इस वायरस के लक्षण, कारण और बचाव
  • SHARE
  • FOLLOW
Zika Virus: जीका वायरस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव


Zika Virus in Hindi: देश में कोरोना वायरस और डेंगू के मामले सामने आ ही रहे हैं कि अब जीका वायरस जीका वायरस के केस भी दर्ज होने लगे हैं।  मुंबई में जीका वायरस का एक मामला सामने आया है। मुंबई में रहने वाले 79 वर्षीय एक बुजुर्ग शख्स जीका वायरस से संक्रमित हो गए थे। हालांकि, अब वे पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इससे पहले 2021 में केरल, कर्नाटक और तिरुवनंतपुरम में भी जीका वायरस से हड़कंप मच गया था। आपको बता दें कि जीका वायरस मच्छरों के काटने से फैलने वाली एक बीमारी है, जिसमें संक्रमित व्यक्ति को बुखार, शरीर में दर्द या सिरदर्द जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। कुछ मामलों में जीका वायरस दिमाग या नर्वस सिस्टम को भी हानि पहुंचाता है। आइए, इस लेख में फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया के डॉक्टर रमन कुमार से जीका वायरस के लक्षण, कारण और बचाव के बारे में विस्तार से जानते हैं-

जीका वायरस के लक्षण- Zika Virus Symptoms in Hindi

जीका वायरस शुरुआती लक्षण हल्के होते हैं। लेकिन जैसे-जैसे शरीर में इसका वायरस बढ़ता है, लक्षण ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। 

  • बुखार
  • रैशेज
  • जोड़ों में दर्द
  • मांसपेशियों में दर्द
  • सिरदर्द और थकान
  • उल्टी
  • खुजलीदार त्वचा
  • ठंड लगना
  • भूख की कमी

सीडीसी के अनुसार जीका वायरस आमतौर पर हल्का होता है। इसके लक्षण कुछ दिनों से लेकर एक सप्ताह तक रह सकते हैं। कई लोगों को जीवा वायरस से संक्रमित होने के बाद भी लक्षणों का अनुभव नहीं होता है। यूरिन या ब्लड टेस्ट के जरिए जीका वायरस का पता लगाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- गर्भ में पल रहे शिशु को कैसे प्रभावित करता है जीका वायरस, जानें डॉक्टर से

zika virus

जीका वायरस के कारण- Zika Virus Causes in Hindi

जीका वायरस मुख्य रूप से एडीज मच्छरों के काटने से फैलता है। आपको बता दें कि एडीज मच्छर, जमे हुए पानी में पनपते हैं। ये मच्छर के अंदर या बाहर पैदा हो सकते हैं। जब एडीज मच्छर जीवा वायरस से संक्रमित व्यक्ति को काटता है, तो इससे मच्छर के शरीर में खून के माध्यम से वायरस प्रवेश करता है। फिर जब मच्छर किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटता है, तो इससे वह भी संक्रमित हो जाता है। इसके अलावा, जीका वायरस के कई अन्य कारण भी होते हैं। इनमें शामिल हैं- 

गर्भवती महिला से बच्चे में

जीका वायरस गर्भवती महिला से उसके बच्चे में फैल सकता है। अगर किसी महिला को गर्भावस्था के दौरान जीका वायरस हो जाता है, तो यह मां से बच्चे में फैल सकता है। इससे बच्चे में मस्तिष्क दोष पैदा हो सकता है। इसे माइक्रोसेफेली के रूप में जाता है। इसमें नवजात शिशु का मस्तिष्क और सिर का आकार सामान्य से छोटा हो सकता है। ऐसे में अगर आपको जीका वायरस का कोई भी लक्षण महसूस हो, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। इस स्थिति में डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें। इतना ही नहीं, अगर आप स्तनपान करवाती हैं, तो भी सतर्क करें। क्योंकि यह वायरस ब्रेस्ट मिल्क में भी पाया जाता है। ऐसे में स्तनपान करने वाले बच्चों में भी जीका वायरस पाया जा सकता है। 

इसे भी पढ़ें- जीका वायरस से बचाव के लिए गर्भवती महिलाएं रखें खास ध्यान, जानें इसके लक्षण, खतरे और जरूरी सावधानियां

असुरक्षित यौन संबंध

जीका वायरस वीर्य में लंबे समय तक मौजूद रहता है। ऐसे में अगर कोई  असुरक्षित यौन संबंध बनाता है, तो जीका वायरस फैलने की संभावना बढ़ जाती है। यानी असुरक्षित यौन संबंध के जरिए भी जीका वायरस फैल सकता है। इसके अलावा, ब्लड ट्रांसफ्यूजन से भी जीका वायरस फैल सकता है। लेकिन इस पर अभी रिसर्च होना बाकि है।

जीका वायरस से बचाव के टिप्स- Zika Virus Prevention Tips in Hindi

  • जीका वायरस को रोकने का सबसे अच्छा तरीका मच्छरों के काटने से बचना चाहिए।
  • इसके लिए घर और आस-पास के क्षेत्रों में साफ-सफाई रखें। इससे मच्छर नहीं पनपेंगे।
  • सुरक्षित यौन संबंध बनाना।
  • मच्छरों के काटने से बचने के लिए फुल स्लीव्स कपड़े पहनना।
  • बिस्तर में मच्छरदानी का प्रयोग करें, जिससे मच्छरों से बचा जा सके। 
  • अगर घर पर कोई जीका वायरस से संक्रमित है, तो उसे मच्छरदानी वाले बिस्तर में रखें। 
  • जीका वायरस से बचाव के लिए अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करें।
  • खुद को हाइड्रेटेड रखें। इसके लिए जूस और नारियल पानी का सेवन करें।

Read Next

Skin Lump: त्वचा में गांठ होने पर बरतें जरूरी सावधान‍ियां, डॉक्‍टर से जानें इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

Disclaimer