Sloth Fever in Hindi: दुनियाभर में एमपॉक्स का कहर जारी है। एमपॉक्स अबतक कई देशों में तेजी से पैर पसार चुका है। कांगो में इसके चलते 570 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यूएस में बीमारियों का सिलसिला काफी तेज है। हाल ही में यूएस में कोविड के नए वेरिएंट KP.3.1.1 के साथ ही बच्चों में सेल्मोनेला भी फैल रहा है। यही नहीं, अब यूएस में एक नई बीमारी (स्लॉथ फीवर) की पुष्टि हुई है। यूएस में इसका पहला मामला सामने आया है। हाल फिलहाल में यह फीवर लोगों के बीच चिंता का कारण बना हुआ है।
क्या है स्लॉथ फीवर? (What is Sloth Fever)
जानकारों की मानें तो स्लॉथ फीवर ओरोपोच वायरस का ही एक प्रकार है। यह बुखार या वायरस आमतौर पर मिड्ज नामक कीड़े के काटने पर फैलता है। कुछ मच्छरों या कीड़ों में यह वायरस पहले से ही होता है, जोकि इंसान के संपर्क में आने से फैल सकता है। इस वायरस के तहत भी कई बीमारियां जैसे डेंगू, चिकनगुनिया और रॉस रिवर आदि हो सकती हैं। कुछ लोगों को इससे रिकवर होने में ज्यादा समय नहीं लगता है। वहीं, कुछ लोगों में कई बार इस फीवर के लक्षण भी देर से दिखाई देते हैं।
स्लॉथ फीवर के लक्षण (Sloth Fever Symptoms)
- स्लॉथ फीवर होने पर आपको आंखों में दर्द और सिर दर्द हो सकता है।
- स्लॉथ फीवर होने पर आपको जी मचलाने के साथ ही रैशेज की भी समस्या हो सकती है।
- इस स्थिति में कई बार चक्कर आने के अलावा शरीर में दर्द भी महसूस हो सकता है।
- ऐसे में कई बार उल्टी आने और आंखों में लाइट चुभने की भी समस्या हो सकती है।
- ऐसी स्थिति में मांसपेशियों में भी दर्द हो सकता है।
- ऐसे में जोड़ों में दर्द के साथ ही थकान भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें - Oropouche Fever: मच्छरों से फैलने वाली गंभीर बीमारी आई सामने, जानें ओरोपाउच फीवर के लक्षण, कारण और बचाव
स्लॉथ फीवर से बचने के तरीके (Sloth Fever Prevention Tips)
- स्लॉथ फीवर से बचने के लिए आपको मच्छरों के संपर्क में आने से बचना चाहिए।
- इसके लिए आपको भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए।
- स्लॉथ फीवर से बचने के लिए लक्षणों को नजरअंदाज करने से बचें।
- ऐसे में आपको संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचने की जरूरत है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version