क्या है Oropouche Virus? जिससे ब्राजील में हुई 2 लोगों की मौत,जानें इस दुर्लभ बीमारी के लक्षण और बचाव के टिप्स

Oropouche Virus Symptoms in Hindi: ब्राजील में ओरोपाउच वायरस से 2 महिलाओं की मौत हो गई है। आइये जानते हैं लक्षण और बचाव की टिप्स।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या है Oropouche Virus? जिससे ब्राजील में हुई 2 लोगों की मौत,जानें इस दुर्लभ बीमारी के लक्षण और बचाव के टिप्स


Oropouche Virus Symptoms in Hindi: दुनियाभर में अभी तक कोरोना वायरस का सिलसिला पूरी तरह से थमा नहीं है कि ऐसे में हर आए दिन नई-नई बीमारियां और वायरस फैल रहे हैं। हाल ही में ब्राजील से एक नया वायरस मिलने की पुष्टि हुई है। दरअसल, ब्राजील में ओरोपाउच वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। इस वायरस के चलते कुछ दिनों के भीतर ही 2 महिलाओं की मौत भी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ब्राजील में इस साल ओरोपाउच वायरस के 7 हजार मामले देखे जा चुके हैं। अमेरिकन हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक यह वायरस अबतक कुल 5 देशों में फैलकर 7700 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना चुका है। इस विषय पर ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो हॉस्पिटल के इंफेक्शियस डिजीज के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. जतिन अहूजा से बातचीत की। Dr. Jatin Ahuja, (Senior Consultant, Infectious Disease, Indraprastha Apollo Hospitals) 

क्या है ओरोपाउच वायरस? (What is Oropouche Virus)

ओरोपाउच वायरस या बुखार एक प्रकार का इंफेक्शन है, जो आमतौर पर छोटी मक्खियों (मिज) और मच्छरों के काटने पर फैलता है। सबसे पहले इस वायरस की पहचान साल 1955 में त्रिनिदाद और टोबैगो में हुई थी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह वायरस अभी एक से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैल रहा है। यह भी एक प्रकार की वेक्टर बोर्न डिजीज है (Oropouche Virus is a Vector Borne Disease)। कुछ मामलों में यह वायरस मेनिंगाइटिस (दिमागी बुखार) की तरह रूप ले सकता है। डॉ. अहूजा के अनुसार मच्छर काटने के 4 से 8 दिनों के भीतर इस वायरस के लक्षण दिखाई देते हैं, जो आमतौर पर 3 से 6 दिनों तक शरीर में रह सकते हैं। 

ओरोपाउच वायरस के लक्षण (Oropouche Virus Symptoms)

  • ओरोपाउच वायरस से संक्रमित होने पर मरीज को डेंगू जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं। 
  • ओरोपाउच वायरस होने पर आपको बुखार, सिर दर्द और मांसपेशियों में दर्द हो सकता है। 
  • इसके साथ ही जोड़ों में दर्द, जी मचलाना और ठंड लग सकती है। 
  • कई बार इसमें फोटोफोबिया या आंखों में रोशनी लगने जैसी समस्या हो सकती है। 
  • ऐसे में मरीज को शरीर में अकड़न भी बनी रह सकती है। 

इसे भी पढ़ें - क्या चांदीपुरा वायरस वयस्कों को भी करता है प्रभावित? डॉक्टर से जानें किस उम्र के लोग होते हैं इससे संक्रमित

ओरोपाउच वायरस से बचने के तरीके (Oropouche Virus Prevention Tips)

  • ओरोपाउच वायरस से बचने के लिए आपको वेक्टर कंट्रोल पर ध्यान देने की जरूरत है। 
  • इसके लिए आपको फुल बाजू के कपड़े पहनने हैं और गंदे पानी के संपर्क में आने से बचना है। 
  • इसके लिए मच्छरों के संपर्क में आने से बचें। 
  • इस वायरस से बचने के लिए आपको घर के आस-पास पानी जमा नहीं होने देना है। 

Read Next

दिल्ली में बढ़ रहे हेपेटाइटिस ए के मामले, AIIMS ने दी दूषित भोजन और पानी से परहेज करने की सलाह

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version