Doctor Verified

WEE वायरस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव

WEE Virus in Hindi: कोरोना के बाद एक वायरस ने फिर से दस्तक दे दी है। इस वायरस से WHO की चिंता बढ़ा दी है। जानें,  इसके लक्षण, कारण और बचाव
  • SHARE
  • FOLLOW
WEE वायरस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव


WEE Virus in Hindi: दुनिया ने कोरोना वायरस का विकराल रूप देखा है। इस वायरस ने दुनियाभर में करोड़ों लोगों की जान ली है। वैक्सीन से कोरोना को काफी हद तक नियंत्रण में किया गया। हालांकि, अभी भी इसका खतरा टला नहीं है और देश में इसके मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसी बीच एक नए वायरस (WEE) ने भी दस्तक दी है। इसकी जानकारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने दी। आपको बता दें कि डब्ल्यूएचओ ने कुछ दिन पहले ही एक रिलीज जारी करके WEE (Western Equine Encephalitis) वायरस के बारे में जानकारी दी है। रिलीज में बताया गया है कि इस वायरस का इंसानों में पहला मामला देखने को मिला है। यह वायरस बेहद संक्रामक है और तेजी से फैल सकता है। आइए फैमिली फिजिशियंस ऑफ इंडिया, नोएडा के डॉ. रमन कुमार, WEE वायरस के लक्षण, कारण और बचाव के उपाय के बारे में जानते हैं- 

WEE वायरस क्या है?- What is WEE Virus in Hindi

कोरोना के बाद डब्ल्यूईई वायरस WHO और लोगों के लिए चिंता का विषय बन सकता है। आपको बता दें कि WEE एक दुर्लभ मच्छर जनित बीमारी है। यह एक संक्रामक बीमारी है, जो घोड़ों और इंसानों को ज्यादा प्रभावित करती है। यह वायरस एक व्यक्ति से दूसरे में आसानी से फैल सकता है। आपको बता दें कि यह वायरस संक्रमित पक्षियों से इंसानों तक पहुंचता है। इस वायरस से उन लोगों के संक्रमित होने की संभावना अधिक है, जो स्थानिक क्षेत्रों में रहते हैं या काम करते हैं। WHO की मानें तो WEE वायरस के मामले अर्जेंटीना में इंसानों में साल 1983 और 1996 में देखने को मिले थे। 

इसे भी पढ़ें- कोरोना वायरस और सामान्य फ्लू के लक्षणों की कैसे करें पहचान?

fever

WEE वायरस के लक्षण- WEE Virus Symptoms in Hindi

WEE वायरस का पहला मामला सामने आया है। इसके लक्षण इस प्रकार हैं-

WEE वायरस के कारण- WEE Virus Causes in Hindi

WEE वायरस मच्छरों के काटने से फैलता है। इसके अलावा, यह संक्रमित पक्षियों से भी फैल सकता है। 

इसे भी पढ़ें- तेजी से फैल रहे कोरोना के नए वैरिएंट JN.1 के दो नए लक्षणों की हुई पहचान, न करें नजरअंदाज

wee virus

WEE वायरस से बचने के टिप्स- WEE Virus Prevention Tips in Hindi

  • इस वायरस से बचने के लिए अपने हाथों और पैरों को अच्छी तरह से ढककर रखें।
  • खाना खाने से पहले अपने हाथों और पैरों को अच्छी तरह से धो लें। 
  • अगर घर पर किसी को WEE वायरस होता है, तो उससे दूरी बनाकर रखना बहुत जरूरी होता है। 
  • इससे बचने के लिए मच्छरदानी में ही सोएं। इससे आपको मच्छर नहीं काटेंगे।
  • WEE वायरस से बचने के लिए दरवाजों और खिड़कियों को अच्छी तरह से बंद करके रखें। 
  • इससे बचने के लिए आपको गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को भी अपना ख्याल रखना चाहिए। 
  • सुबह-शाम मच्छरों वाली जगह पर जाने से बचें। 

Read Next

खाली पेट स‍िर दर्द क्‍यों होता है? एक्‍सपर्ट से जानें इसका कारण

Disclaimer