चीन में नए वायरस Wetland ने दी दस्तक, ब्रेन पर करता है सीधा असर, जानें इसके लक्षण

Wetland Virus Found in China: चीन में एक नए वायरस वेटलैंड ने दस्तक है। आइये जानते हैं क्या है यह वायरस और इसके लक्षणों के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
चीन में नए वायरस Wetland ने दी दस्तक, ब्रेन पर करता है सीधा असर, जानें इसके लक्षण


Wetland Virus Found in China: दुनियाभर में अभी कोविड 19 और एमपॉक्स का कहर जारी है कि ऐसे में चीन में एक नए वायरस ने दस्तक दे दी है। चीन मानों वायरसों का केंद्र बनता जा रहा है। यहां आए दिन किसी न किसी नए वायरस की पुष्टि होती रहती है। एमपॉक्स के साथ-साथ अब यह वायरस भी लोगों के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक चीन में फैल रहे इस वायरस को वेटलैंड वायरस यानी कि डब्ल्यूईएलवी कहा जा रहा है। यह वायरस टिक के काटने से इंसानों में फैलता है। साल 2019 में इस वायरस से एक 61 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित हो चुका है। 

क्या है वेटलैंड वायरस (What is Wetland Virus) 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक प्रकार का ऐसा वायरस है, जो टिकों के काटने से इंसानों में फैलता है। इससे संक्रमित होने पर नर्वस सिस्टम पर असर पड़ता (Wetland Virus impacts on Nervous System) है, जिससे न्यूरोलॉजिकल समस्याएं (Neurological Problems) हो सकती हैं। यह वायरस दिमाग पर सीधेतौर पर प्रभाव डालता है। अन्य वायरस की तुलना में इसे भी काफी खतरनाक माना जा रहा है। वेटलैंड वायरस इतना खतरनाक है कि इससे संक्रमित होने पर मरीज कोमा तक में जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसके ज्यादा मामले नहीं मिले हैं, इसलिए इसके बारे में चिंता करने की उतनी जरूरत नहीं है। 

61 वर्षीय व्यक्ति हो चुका है संक्रमित 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चीन के जिनझोउ शहर के एक 61 वर्षीय व्यक्ति इस वायरस से साल 2019 में संक्रमित हो चुका है। दरअसल, मरीज इनर मंगोलिया में एक पार्क में 5 दिनों तक गया, जिसके बाद उसे सिरदर्द, बुखार और उल्टी की समस्या होने लगी। बाद में पता चला कि पार्क में उसे टिक ने काट लिया था, जिससे वेटलैंड वायरस फैल गया था। इसके बाद वैज्ञानिकों ने स्टडी करके 14 हजार से भी ज्यादा टिक को इकठ्ठा किया और उनपर जांच की। जांच के मुताबिक यह WELV वायरस टिक के अलावा भी कई जानवरों में पाया गया है। चूहों पर प्रयोग कर देखा गया तो पता चला कि यह वायरस मुख्य रूप से दिमाग को प्रभावित करता है। 

इसे भी पढ़ें - Mpox in India: देश में एमपॉक्स का पहला संदिग्ध मामला, लक्षण दिखने पर मरीज को अस्पताल में किया आइसोलेट

वेटलैंड वायरस के लक्षण (Wetland Virus Symptoms)

  • सिरदर्द 
  • उल्टी
  • बुखार 
  • थकान 
  • चक्कर आना 
  • जी मचलाना 
  • पेट से जुड़ी बीमारियां 

Read Next

दीपिका पादुकोण ने दिया बेटी को जन्म, उठने में परेशानी से लेकर थकान तक कुछ ऐसा रहा मां बनने का सफर

Disclaimer