Mpox in India: देश में एमपॉक्स का पहला संदिग्ध मामला, लक्षण दिखने पर मरीज को अस्पताल में किया आइसोलेट

Mpox in India: भारत में एमपॉक्स के पहले संदिग्ध मरीज की पुष्टि की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को इस बात की जानकारी दी और कहा कि चिंता की जरूरत नहीं है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Mpox in India: देश में एमपॉक्स का पहला संदिग्ध मामला, लक्षण दिखने पर मरीज को अस्पताल में किया आइसोलेट


Mpox in India: एमपॉक्स का कहर दुनियाभर में लगातार जारी है। दुनिया के कई देशों में पैर पसारने के बाद एमपॉक्स ने अब भारत में भी दस्तक दे दी है। भारत में एमपॉक्स का पहला संदिग्ध मामला सामने आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को इस बात की जानकारी दी है। मंत्रालय का कहना है कि यह देश में एमपॉक्स वायरस का पहला संदिग्ध मामला (Mpox First Suspected Case in India) है। एमपॉक्स के मरीज की पुष्टि होने के बाद से ही देश में इससे बचने के लिए तमाम जरूरी सावधानियां बरती जा रही हैं। हालांकि, अभी तक मंत्रालय की ओर से यह साझा नहीं किया गया है कि मरीज कौन से शहर का है। 

मरीज को किया गया आइसोलेट 

मिली जानकारी के मुताबिक मरीज में एमपॉक्स के लक्षण (Mpox Symptoms) दिखाई देने के बाद उसे आइसोलेट कर दिया गया है। मरीज को एक अस्पताल में अलग कर दिया गया है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर है। मरीज का सैंपल लेकर जांच किए जाने के साथ ही उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है। इस मामले की ट्रेसिंग भी की जा रही है, ताकि इस वायरस को आगे बढ़ने से रोका जा सके। 

मंत्रालय ने कहा देश ऐसे मामलों से निपटने को तैयार 

भारत में एमपॉक्स का पहला संदिग्ध मामला मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश यात्राओं से जुड़े ऐसे मामलों से निपटने के लिए तैयार है। मंत्रालय ने कहा चिंता की कोई बात नहीं है। सरकार और मंत्रालय एमपॉक्स को लेकर अलर्ट (Mpox Alert) है। देश में बाहर से सफर करके लौटने वाले यात्रियों पर पहले सी ही नजर रखी जा रही है। हालांकि, अबतक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि एमपॉक्स से संदिग्ध मरीज कहां से यात्रा करके लौटा है। 

इसे भी पढ़ें - Mpox Treatment: मंकीपॉक्स का इलाज क्या है? जानें इसके ट्रीटमेंट ऑप्शन

भारत में पहले से तैयारियां तेज 

पड़ोसी देश बांग्लादेश, थाईलैंड और पाकिस्तान में एमपॉक्स के मरीज मिलने के बाद से ही भारत में इससे बचने के लिए तमाम जरूरी सावधानियां बरती जा रही थीं। देश में एमपॉक्स से निपटने के लिए तैयारियों पर पहले से ही जोर दिया जा रहा है। हालांकि, अब एमपॉक्स के प्रोटोकोल को और ज्यादा सख्त कर दिया गया है। 

Read Next

गठिया के कारण रिटायरमेंट लेने का सोच रहीं Saina Nehwal, जानें खिलाड़ियों को क्यों होती है जोड़ों की यह बीमारी?

Disclaimer