गठिया के कारण रिटायरमेंट लेने का सोच रहीं Saina Nehwal, जानें खिलाड़ियों को क्यों होती है जोड़ों की यह बीमारी?

Saina Nehwal Arthritis Problem: बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल गठिया के कारण इस साल के आखिरी तक खेल से रिटायरमेंट लेने का सोच रही हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गठिया के कारण रिटायरमेंट लेने का सोच रहीं Saina Nehwal, जानें खिलाड़ियों को क्यों होती है जोड़ों की यह बीमारी?


Saina Nehwal Arthritis Problem: बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 34 वर्षीय साइना गठिया की बीमारी से पीड़ित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साइना गठिया के चलते खेल से रिटायरमेंट (Saina Nehwal Retirement) का मन बना रही हैं। हालांकि, यह बिलकुल पक्का नहीं है कि साइना खेल से कब रिटायर होंगी। 'हाउस ऑफ ग्लोरी' पॉडकास्ट में साइना ने बताया कि गठिया की वजह से वे पहले की तरह ट्रेनिंग नहीं ले पा रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरा कार्टिलेज खराब है और घुटनों की स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए 8 से 9 घंटे तक खेल में शामिल रहना उनके लिए थोड़ा मुश्किल हो रहा है। 

इस साल ले सकती हैं भविष्य का फैसला 

गठिया की बीमारी के चलते साइना को खेलने में कठिनाई हो रही है। इसके चलते उन्होंने कहा कि वे इस साल अंत तक अपने भविष्य का फैसला ले सकती हैं। फैंस इससे यह कयास लगा रहे हैं कि साइना इस साल आखिरी तक रिटायरमेंट का प्लान बना सकती हैं। साइना ने लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है। इसके साथ ही अब तक खेल में अपनी दमदार भागीदारी भी दी है। 

खिलाड़ियों को क्यों होती है गठिया की समस्या? (Why Sportspersons are More Prone to Arthritis)

आमतौर पर शारीरिक गतिविधियों में शामिल रहने से गठिया नहीं होती है। लेकिन कुछ मामलों में खिलाड़ियों में गठिया को जोखिम रहता है। नोएडा में भारद्वाज हॉस्पिटल के ऑर्थोपैडिक विभाग के सीनियर सर्जन डॉ. भरत माहेश्वरी के मुताबिक खिलाड़ी कई बार लंबे समय तक ट्रेनिंग या स्पोर्ट्स में शामिल रहते हैं। कई बार हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज करने से कार्टिलेज में समस्या हो सकती है। कार्टिलेज डैमेज (Cartilage Damage) होने से कुछ मामलों में अर्थराइटिस या ऑस्टियोअर्थराइटिस की समस्या हो सकती है। वहीं, फुटबॉल, हॉकी और सोकर आदि खेलने वालों में इसकी आशंका ज्यादा रहती है। 

अर्थराइटिस से बचने के तरीके (Tips to Prevent Arthritis)

  • अर्थराइटिस से बचने के लिए जोड़ों पर ज्यादा दबाव न डालें साथ ही हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज करने से बचें। 
  • ऐसे में शारीरिक रूप से सक्रिय रहें। 
  • सही पोश्चर बनाए रखने के साथ ही वजन को मेनटेन रखें। 
  • इसके लिए अपने खान-पान को हेल्दी रखें। 

Read Next

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा बेटी वामिका के साथ शाम 5:30 बजे ही कर लेती हैं डिनर, जानें जल्दी डिनर करने के फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version