भारत में मिला HMPV वायरस का पहला मामला,बैंगलोर में 8 महीने की बच्ची पाई गई पॉजिटिव

HMPV virus first case in India in Hindi: चीन में हड़कंप मचाने वाला HMPV वायरस अब भारत पहुंच चुका है। इस वायरस ने भारत में भी दस्तक दे दी है। बेंगलुरु में एक 8 महीने की बच्ची में इसके लक्षण देखे गए हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
भारत में मिला HMPV वायरस का पहला मामला,बैंगलोर में 8 महीने की बच्ची पाई गई पॉजिटिव


HMPV virus in India in Hindi: चीन में हड़कंप मचाने वाला HMPV वायरस अब भारत पहुंच चुका है। इस वायरस ने भारत में भी दस्तक दे दी है। बेंगलुरु में एक 8 महीने की बच्ची में इसके लक्षण देखे गए हैं। भारत में इस नए वायरस के मिलने के बाद से लोगों में डर बन गया है। चीन में इस वायरस के चलते कई राज्यों में आपातकाल भी घोषित कर दिया गया है। भारत में यह एचएमपीवी वायरस का पहला मामला है। इससे पहले भारत में इसके एक भी मामला नहीं देखा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस वायरस से संक्रमित बच्ची बुखार से पीड़ित थी, जिसके बाद उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

HMPV वायरस को लेकर अलर्ट है सरकार

चीन में यह वायरस जिस तरह से फैल रहा है यह कोरोना वायरस की याद दिला रहा है। लोगों के मन में इसे लेकर एक डर का माहौल बन गया है। इस वायरस को लेकर सरकार द्वारा एडवाइजरी भी जारी की गई है। भारत सरकार इस वायरस को रोकने के लिए अलर्ट मोड पर है। इस वायरस से निपटने के लिए सरकार द्वारा इस वायरस की पहचान करने के लिए लैब की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही सांस से जुड़े लक्षण दिखने पर सरकार की ओर से नजर रखे जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। हालांकि, बच्ची में भी चीन से यात्रा करके लौटने का कोई इतिहास नहीं है। 

hmpvvirus-inside

क्या है HMPV वायरस?

HMPV वायरस चीन से फैला एक तरह का नया वायरस है, जिसे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के नाम से जाना जाता है। इस वायरस से संक्रमित होने पर अक्सर लोग सांस से जुड़ी समस्या का शिकार हो जाते हैं। इस वायरस की चपेट में आने का ज्यादा खतरे छोटे बच्चों और बुजुर्गों में रहता है। इस वायरस के लक्षण काफी हद तक सर्दी-जुकाम से भी मिलते-जुलते होते हैं, इसलिए कई बार इस वायरस की पहचान कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर आपको सांस लेने से जुड़ी समस्या है तो ऐसे में इसे नजरअंदाज न करें। 

इसे भी पढ़ें - New Virus Outbreak: China में फैली कोरोना जैसी दूसरी बीमारी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV), अस्पतालों में भारी भीड़; जानें इसके लक्षण

HMPV वायरस के लक्षण

  • HMPV वायरस होने पर आपको गले में खराश और सिरदर्द हो सकता है।
  • एचएमपीवी वायरस होने पर नाक बहने के साथ ही खांसी भी आ सकती है।
  • ऐसे में आपको कई बार थकान या कमजोरी जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं।
  • इस वायरस से संक्रमित होने पर बुखार आने के साथ ठंड भी लग सकती है।
  • ऐसी स्थिति में सांस लेने में कठिनाई का भी सामना करना पड़ सकता है।
  • ऐसे में आपको घरघराहट भी महसूस हो सकती है। 

Read Next

Rabbit Fever: इंसानों में तेजी से फैल रहा है रैबिट फीवर, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के तरीके

Disclaimer