कोरोना वायरस के नए वेरिएंट FLiRT ने बढ़ाई लोगों की चिंता, जानें इसके बारे में सबकुछ

हाल ही में कोविड के नए वेरिएंट FLiRT ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस वायरस में एक बार फिर से म्यूटेशन हुआ है।
  • SHARE
  • FOLLOW
कोरोना वायरस के नए वेरिएंट FLiRT ने बढ़ाई लोगों की चिंता, जानें इसके बारे में सबकुछ


कोरोना वायरस के मामले अभी तक पूरी तरह से थमे नहीं हैं कि ऐसे में कोविड के अलग-अलग वैरिएंट्स की पुष्टि होती रहती है। हाल ही में कोविड के नए वेरिएंट FLiRT ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस वायरस में एक बार फिर से म्यूटेशन हुआ है। इसे JN.1 वैरिएंट का ही रूप माना जा रहा है। इस वैरिएंट के आने के बाद से न सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि वैज्ञानिकों की भी चिंता बढ़ा दी है। आइये विस्तार से जानते हैं कोरोना के इस वेरिएंट के बारे में सबकुछ। 

चिंता का सबब बना नया वेरिएंट 

कोरोना के इस नए वेरिएंट ने हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स और वैज्ञानिकों समेत सभी को चिंता में डाल दिया है। फिलहाल FLiRT वेरिएंट अमेरिका के कुछ हिस्सों में फैल रहा है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह वेरिएंट दुनिया के अन्य हिस्सों में भी अपने पैर पसार सकता है। वेरिएंट्स का नाम उनके म्यूटेशन पर रखा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बूस्टर डोज लगवाने के बाद भी लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। 

कमजोर इम्यूनिटी वालों के लिए समस्या 

अमेरिका की बफेलो यूनिवर्सिटी के जैकब्स स्कूल ऑफ मेडिसिन एंड बायोमेडिकल साइंस के चीफ थॉमस के मुताबिक यह दुनियाभर में एक खतरे के तौर पर देखा जा रहा है। दुनियाभर में कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग इस वैरिएंट की चपेट में आ सकते हैं। अगर यह वेरिएंट दोबारा कोविड की लहर लेकर आता है तो इससे हमारी संवेदनशीलता बढ़ सकती है। 

इसे भी पढ़ें - कोविड वैक्सीन को लेकर एस्ट्राजेनेका का खुलासा, कोविशील्ड वैक्सीन से हो सकता है हार्ट अटैक?

अन्य वेरिएंट्स से थोड़ा अलग 

कोविड का यह नया वेरिएंट अन्य वेरिएंट्स की तुलना में थोड़ा देखने को मिल रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह कोविड के दूसरे वेरिएंट्स की तुलना में ज्यादा संक्रामक हो सकता है। अगर आप डायबिटीज या फिर हार्ट के रोगी हैं तो आपको इस वेरिएंट के प्रति ज्यादा सावधानी बरतनी पड़ सकती है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को यह वायरस अपना शिकार जल्दी बना सकता है। वैज्ञानिक और रिसर्चर्स अभी भी इस वायरस के लक्षणों के साथ अन्य जानकारी मिलने की पूरी कोशिश में जुटे हैं।  

Read Next

गलत आइलैशेज लगाने से अंधेपन का शिकार हुई महिला, जानें क्या होती है कॉर्नियल अल्सर की समस्या?

Disclaimer