गलत आइलैशेज लगाने से अंधेपन का शिकार हुई महिला, जानें क्या होती है कॉर्नियल अल्सर की समस्या?

ब्रिटिश से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक 22 वर्षीय महिला को गलत आईलैशेज लगाने के कारण कुछ महीनों तक अंधेपन का शिकार होना पड़ा। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गलत आइलैशेज लगाने से अंधेपन का शिकार हुई महिला, जानें क्या होती है कॉर्नियल अल्सर की समस्या?


अधिकांश महिलाओं को मेकअप का शौक होता है, लेकिन कई बार जरूरत से ज्यादा मेकअप करना सेहत पर भी भारी पड़ सकता है। इससे स्किन के साथ-साथ आखों को भी नुकसान पहुंच सकता है। ऐसा ही एक मामला ब्रिटिश से सामने आया है, जहां एक 22 वर्षीय महिला को गलत आईलैशेज लगाने के कारण कुछ महीनों तक अंधेपन का शिकार होना पड़ा। दरअसल, कॉन्टैक्ट लेंस पहनने के दौरान महिला की पलकों में गलत लैशेज लग गए, जिसके चलते उसे आखों में इंफेक्शन हो गया। 

क्या था मामला? 

दरअसल, ब्रिटिश की इस लिली बेलेट की पलकों में गलत लैशेज लग गए, जिसके बाद उसे आखों में इंफेक्शन हो गया। यह इंफेक्शन आंखों से जुड़ी अन्य भी कई समस्याओं का कारण बन गया। इंफेक्शन के बाद महिला की आखों का रंग बदलने के साथ ही आखों में से पीला पदार्थ निकलने लगा था। यही नहीं, इस दौरान उसे आखों में सूजन और दर्द का भी सामना करना पड़ा था। इंफेक्शन होने के बाद महिला को आईलैशेज लगवाने के कुछ ही घंटों बाद उसकी आखें हेजी ग्रे कलर की नजर आने लगी थी। महिला में कॉर्नियल अल्सर के लक्षण देखे गए थे। 

क्या है कॉर्नियल अल्सर? 

कॉर्नियल अल्सर एक प्रकार की ऐसी समस्या है, जिसमें आपको आखों से जुड़ी समस्या हो सकती है। यह आखों में मौजूद कॉर्निया पर होने वाला एक खुला घाव है। जिसमें आपको आंख लाल होने और कई बार पानी या फिर पीला पदार्थ निकलने जैसे लक्षण देखे जा सकते हैं। यह समस्या आमतौर पर कॉन्टैक्ट लेंस लगाने वाले लोगों में ज्यादा देखी जाती है। यह इंफेक्शन होने पर इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार यह एक मेडिकल इमरजेंसी भी हो सकती है। इस समस्या को ठीक होने में 2 से 3 हफ्तों का समय लग सकता है। 

इसे भी पढ़ें - Fact Check: क्या वाकई आंखों में लार लगाने से आई फ्लू ठीक हो जाता है? जानें इस दावे की सच्चाई

कॉर्नियल अल्सर के लक्षण 

  • कॉर्नियल अल्सर होने पर शरीर में कई लक्षण देखने को मिल सकते हैं। 
  • ऐसे में आखों में पस बनने या फिर आखों से पीला पदार्थ निकलने जैसे लक्षण दिख सकते हैं। 
  • ऐसे में आखों की रोशनी कम होने के साथ-साथ आईलिड में सूजन भी आ सकती है।
  • इस स्थिति में आखों पर रोशनी पड़ने से दर्द होने के अलावां आखें लाल भी हो सकती हैं। 

Read Next

रांची में तेजी से फैल रहा है बर्ड फ्लू, जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version