Doctor Verified

Xanthelasma और Xanthoma में क्या अंतर है? एक्सपर्ट से जानें त्वचा से जुड़ी इन समस्याओं के बारे में

अक्सर लोग त्वचा से जुड़ी किसी न किसी समस्या से परेशान रहते हैं। इन्हीं में से एक है ज़ैंथेलाज़्मा और ज़ैंथोमा की समस्या। आइए लेख में जानें दोनों में क्या अंतर है?
  • SHARE
  • FOLLOW
Xanthelasma और Xanthoma में क्या अंतर है? एक्सपर्ट से जानें त्वचा से जुड़ी इन समस्याओं के बारे में


Difference Between Xanthelasma Or Xanthoma Skin Conditions In Hindi: कई लोग स्किन कंडीशन या त्वचा से जुड़ी किसी न किसी समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण त्वचा के रंग में बदलाव, खुजली और जलन होने जैसी परेशानियां हो सकती हैं। कई लोगों को ज़ैंथेलाज़्मा और ज़ैंथोमा जैसी स्किन कंडीशन की समस्या हो सकती है। इनके कारण लोगों को त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बता दें, ज़ैंथेलाज़्मा और ज़ैंथोमा दोनों ही त्वचा से जुड़ी समस्याएं हैं, जिनमें त्वचा में पीले रंग की गांठे और धब्बे या ऊत्तकों (lesions) दिखने की समस्या हो सकती है। ऐसे में आइए ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल के एचओडी- त्वचा रोग के डॉ. शितिज गोयल (Dr. Shitij Goel, HOD- Dermatology, Sharda Hospital, Greater Noida) से जानें ज़ैंथेलाज़्मा (Xanthelasma) और ज़ैंथोमा (Xanthoma) में क्या अंतर है? और इनमें क्या परेशानियां होती हैं?

Xanhelasma क्या है? - What is Xanthelasma?

ज़ैंथेलाज़्मा (Xanthelasma) की स्थिति में लोगों को आंखों के आसपास की त्वचा पर छोटे-छोटे पीले या सुनहरे रंग के धब्बे होते हैं। यह समस्या आमतौर पर पलक के ऊपर या नीचे दिखाई देते हैं। बता दें, यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के जमा होने या चर्बी के जमा होने के कारण बनता है। Xanthelasma की समस्या ज्यादा खतरनाक नहीं है, लेकिन ये शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल या लिपिड डिसऑर्डर के कारण हो सकते हैं। यह समस्या बड़ी उम्र के लोगों को ज्यादा हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: हर रात सोने से पहले फॉलों करें 5 Step Skin Care Routine, चेहरा दिखेगा खिलाखिला

Xanthelasma के लक्षण - Symptoms Of Xanthelasma In Hindi

ज़ैंथेलाज़्मा की समस्या आमतौर पर दोनों आंखों के आसपास होती है। इनका रगं हल्का पीला या सुनहरा हो सकती है। ये थोड़े-थोड़े उभरे हुए हो सकते हैं, साथ ही, ये साइज में छोटे होते हैं, लेकिन समय के साथ बढ़ सकते हैं और ये दर्द रहित होते हैं।

xanthelasma and xanthoma difference between these skin conditions in hindi main (5)

Xanthelasma के कारण - Causes Of Xanthelasma In Hindi

ज़ैंथेलाज़्मा की समस्या के मुख्य कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल या ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर के हाई होने के कारण होता है। यह समस्या बड़ी उम्र के लोग को होती है। इस स्थिति में हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की कोशिश करें और हेल्दी खानपान लें। इनसे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने और अन्य बीमारियों से बचाव करने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप भी हैं Vaginal Skin Tags से परेशान? जानें इससे छुटकारा पाने के टिप्स

Xanthoma क्या है? - What is Xanthoma?

ज़ैंथोमा (Xanthoma) की समस्या त्वचा में कहीं भी हो सकती है। यह एक गंभीर स्थिति है। लोगों को Xanthoma के दानें या गांठें होने पर त्वचा के नीचे गहरे पीले रंग के होते हैं। ये कभी-कभी आकार के भी हो सकते हैं। यह समस्या भी कोलेस्ट्रॉल या लिपिड के जमा होने के कारण ही बनते हैं, लेकिन यह ज्यादा गंभीर लिपिड मेटाबॉलिज्म की समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे में त्वचा की इन समस्याओं को नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Xanthoma के लक्षण - Symptoms Of Xanthoma In Hindi

ज़ैंथोमा की समस्या शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती हैं, यह गहरे पीले या नारंगी रंग के हो सकती हैं। ये अधिक उभरे हुए और गांठदार हो सकते हैं। ये भी दर्दरहित होते हैं, लेकिन इसके कारण लोगों को परेशानी हो सकती हैं। ये अक्सर हाइपरलिपिडेमिया, डायबिटीज, लिवर की बीमारी या लिपिड डिसऑर्डर की समस्या के कारण हो सकती है। यह एक गंभीर स्थिति है।

निष्कर्ष

Xanthelasma और Xanthoma दोनों ही त्वचा से जुड़ी समस्याएं हैं और दोनों में ही लोगों को त्वचा पर पीले रंग के दाने या गांठ दिखाई देती हैं, साथ ही, दोनों में लिपिड के असंतुलन की समस्या होती है, लेकिन इन दोनों की गंभीरता में अंतर है। Xanthelasma की समस्या खासतौर पर आंखों के आसपास होती है और छोटे-छोटे होते हैं। वहीं, Xanthoma की समस्या कहीं भी हो सकती है। बता दें, Xanthoma की समस्या अधिक गंभीर होती है और यह मेटाबॉलिज्म से जुड़े विकारों के लक्षणों में से एक हो सकती है, लेकिन ध्यान रहे दोनों ही स्थितियों में जांच कराना जरूरी है और हेल्दी लाफस्टाइल को फॉलो करने की कोशिश करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • त्वचा संबंधी कौन-कौन सी समस्याएं होती हैं?

    कई लोगों को एक्जिमा, स्किन के ड्राई होने, त्वचा में खुजली होने, त्वचा में सूजन आने, त्वचा के लाल होने, त्वचा में दरार आने और त्वचा का पपड़ीदार नजर आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में स्किन से जुड़ी इस समस्याओं को नजरअंदाज न करें। 
  • स्किन को हेल्दी रखने के लिए क्या करना चाहिए?

    स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए दिन भर में पर्याप्त पानी पिएं और संतुलित आहार लें। इसके अलावा, स्किन को नियमित रूप से साफ करें, मॉइस्चराइज करें, एक्सफोलिएट करें और नियमित रूप से सनस्क्रीन लगाएं। इनसे त्वचा से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिलती है।
  • ज़ैंथेलस्मा के लक्षण क्या है?

    ज़ैंथेलस्मा की समस्या होने पर लोगों को आंखों के आसपास की त्वचा पर छोटे-छोटे पीले धब्बे होने या पीले रंग की गांठें होने की समस्या हो सकती है। यह शरीर में फैट या कोलेस्ट्रॉल के जमा होने के कारण होती है। ऐसे में इन समस्याओं को नजरअंदाज न करें। 

 

 

 

Read Next

नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज के क्या संकेत हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer